ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अडानी मुद्दे पर विपक्षी एकता की शरद पवार ने निकाली हवा

UB India News by UB India News
April 8, 2023
in कारोबार
0
अडानी मुद्दे पर विपक्षी एकता की शरद पवार ने निकाली हवा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एनसीपी प्रमुख और वरिष्ठ विपक्षी नेता शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा है कि अडानी मामले की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की जांच की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) द्वारा नियुक्त समिति यथोचित जांच कर रही है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) में अडानी समूह को निशाना बनाया गया. किसी ने बयान दिया और देश में हंगामा खड़ा कर दिया. पहले भी ऐसे बयान दिए गए, जिससे बवाल मचाा. हालांकि इस बार मुद्दे को जो महत्व दिया गया, वह जरूरत से कहीं ज्यादा था.’ शरद पवार ने आगे कहा, ‘यह सोचने की जरूरत है कि किसने मुद्दा उठाया. हमने बयान देने वाले का नाम तक नहीं सुना. बैकग्राउंड क्या है? जब देश में हंगामा खड़े करने वाले ऐसे मुद्दे उठाए जाते हैं, तो उसकी एक कीमत चुकानी पड़ती है. ऐसे मुद्दों का अर्थव्यवस्था (Economy) पर क्या असर पड़ता है, इसे समझने की जरूरत है. हम देश से जुड़ी ऐसी बातों को नजरअंदाज नहीं कर सकते. इस लिहाज से ऐसा लगता है हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी (Adani) समूह को निशाना बनाया गया.’

कांग्रेस ने दी सधी प्रतिक्रिया
हालांकि शरद पवार से कांग्रेस (Congress) पार्टी ने इत्तेफाक नहीं रख प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 19 राजनीतिक दल अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को वास्तविक मानते हैं. ऐसे में यह एक मुद्दा है, जिसकी जांच होनी चाहिए. जाहिर है कि राकांपा प्रमुख शरद पवार का बयान कांग्रेस के पक्ष से बिल्कुल अलग है. कांग्रेस पार्टी हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आधार पर अडानी की संयुक्त संसदीय समिति जांच पर जोर दे रही है. इसी फेर में लोकसभा का बजट सत्र भी बुरी तरह से प्रभावित रहा है. कांग्रेस के साथ कुछ अन्य विपक्षी दलों ने भी अडानी पर जेपीसी जांच की मांग का समर्थन किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार का तर्क है कि अडानी मामले की जांच की मांग उठाई गई. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पहल की और एक समिति नियुक्त की जिसमें सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, विशेषज्ञों, प्रशासकों और अर्थशास्त्रियों को शामिल किया गया है. यही नहीं, शरद पवार ने कहा कि समिति को दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उसे एक समय सीमा के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले की जांच के लिए एक संसदीय समिति का गठन चाहता है. शरद पवार यह कहने से भी नहीं चूके कि बीजेपी के पास संसद में बहुमत है.

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

सुप्रीम कोईट द्वारा गठित समिति दो महीने में देगी जांच रिपोर्ट
एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में शरद पवार ने कहा, ‘आज संसद में किसके पास बहुमत है, सत्ता पक्ष के पास. जेपीसी जांच की मांग सत्ता पक्ष के खिलाफ थी. सत्ता पक्ष के खिलाफ जांच करने वाली समिति में सत्ता पक्ष के ही ज्यादा सदस्य होंगे. ऐसे में सच्चाई कैसे सामने आएगी, जिसे लेकर आशंकाएं हो सकती हैं. अगर सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच करता है, जहां कोई प्रभाव नहीं है, तो सच्चाई सामने आने की बेहतर संभावना है. अब जब एक बार सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए एक समिति की घोषणा कर दी है, तो जेपीसी जांच की कोई आवश्यकता नहीं है.’ गौरतलब है कि बजट सत्र के दूसरे चरण में हिंडनबर्ग-अडानी की जांच के लिए जेपीसी की मांग पर लगातार हंगामा देखा गया. यह तब है जब सुप्रीम कोर्ट मामले की तह तक जाने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन कर चुका है. इस समिति को पूरे मामले में दो महीने में अपनी जांच रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करनी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

by UB India News
July 4, 2026
0

यकीनन अल नीनो और कमजोर मानसून की चुनौतियों के बीच अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कच्चे तेल...

Next Post
अडानी का मतलब समझा रहे राहुल ने मोदी सरकार पर हमला बोला…..

अडानी का मतलब समझा रहे राहुल ने मोदी सरकार पर हमला बोला.....

14 महीने, 5वीं बार, PM Modi का स्वागत करने नहीं पहुंचे CM केसीआर…………..

14 महीने, 5वीं बार, PM Modi का स्वागत करने नहीं पहुंचे CM केसीआर..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend