ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री के दावत–ए–इफ्तार में बडी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

UB India News by UB India News
April 8, 2023
in Lokshbha2024, अध्यात्म, पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री के दावत–ए–इफ्तार में बडी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत–ए–इफ्तार पर आमंत्रित किया। दावत–ए–इफ्तार में बडी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्’ीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शमिल होकर राज्य की तरक्की‚ प्रगति‚ आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा–ए–ताला से दुआयें कीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बारी–बारी से तमाम आगत अतिथियों एवं रोजेदारों का स्वागत किया॥। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी‚ बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचन्द्र ठाकुर‚ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी‚ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह‚ वित्त‚ वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी‚ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता‚ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान‚ सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री मो. इसराईल मंसूरी सहित अन्य मंत्रीगण‚ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा‚ बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद ईशादुल्लाह‚ बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास सहित अन्य विधायकगण‚ विधान पार्षद‚ राज्य के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण एवं बडी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि आप सभी को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज के आयोजन में राज्य के विभिन्न जगहों से कई लोग आये हैं। मुझे इसकी खुशी है। सभी लोगों को मिलजुल कर प्रेम के साथ रहना है। वर्ष २०१७ में नेक संवाद बनाया गया और यहीं से इसकी शुरुआत की गयी। सिर्फ दो वर्ष कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ‚ बाकी हर वर्ष इसका आयोजन होता रहा है। सब लोगों के लिये हमलोग इंतजाम करते हैं और आपलोगों को भी आमंत्रित करते हैं‚ आप सब लोग भी आते हैं‚ बहुत अच्छा लगता है। दावत–ए–इफ्तार के आयोजन पर कुछ लोगों के ऐतराज होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका आयोजन सरकार की तरफ से किया जाता है। विपक्ष के लोग और अन्य दलों के लोग भी पार्टी के स्तर पर इसका आयोजन करते हैं।

RELATED POSTS

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से फोन पर बात किये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो आज नहीं तीन दिन पहले ही बात हुई है। उनसे बात होते रहती है। मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने राज्य की तरक्की‚ प्रगति आपसी भाईचारे और मोहब्बत के लिए खुदा–ए–ताला से कीं दुआएं॥

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

Next Post
मोदी गलत नहीं कहते हैं……..

मोदी गलत नहीं कहते हैं........

सरकार का सही फैसला……

सरकार का सही फैसला......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend