ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मनीष कश्यप को लेकर यूपी के विधायक ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

UB India News by UB India News
April 8, 2023
in Lokshbha2024, मीडिया
0
मनीष कश्यप को लेकर यूपी के विधायक ने नीतीश कुमार पर कसा तंज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के प्रवासी मजदूरों की तमिलनाडु में पिटाई का फर्जी वीडियो डालने के मामले में फंसे मनीष कश्यप के खिलाफ एनएसए लगने के बाद यूपी के विधायक ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। यूपी के भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बिहार के सीएम नीतीश को उनका ही एक पुराना बयान याद दिलाया जब उन्होंने इशरत जहां को बिहार की बेटी कहा था।

यूट्यूबर मनीष पर लगा एनएसए
प्रवासी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो डालने पर गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु की मुदैरा कोर्ट ने 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। इसी के साथ मनीष पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद यूपी के विधायक ने नीतीश पर हमला बोला है। बता दें कि बिहार पुलिस ने ही मनीष को पकड़कर तमिलनाडु पुलिस को सौंपा है।

RELATED POSTS

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

नीतीश ने इशरत जहां को कहा था बिहार की बेटी
बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गुजरात के इशरात जहां एनकाउंटर के बाद भाजपा सरकार को घेरने के लिए इशरत को बिहार की बेटी कहा था। उन्होंने कहा था कि ये एनकाउंटर फर्जी है और इसके लिए राज्य सरकार दोषी है, जिसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने बयान से पलटते हुए कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा और मीडिया ने उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया।

बता दें कि इशरत जहां का गुजरात पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था और उसे आतंकी बताया था। इसके बाद मामले को फर्जी बताए जाने के बाद हाई कोर्ट की स्पेशल जांच कमेटी ने कहा था कि इशरत के बेगुनाह होने के कोई सबूत नहीं है।

वहीँ यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब 10 अप्रैल को सुनवाई होगी। सुनवाई सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच में होगी। मनीष की जमानत और अलग-अलग राज्यों में दर्ज FIR को एक साथ जोड़ने की मांग की थी। साथ ही एनएसए हटाने की मांग की गई थी। सीजेआई ने याचिका पर कहा कि पहले मामले को देखेंगे। फिर इस पर सुनवाई करेंगे। मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

इसके पहले मनीष कश्यप पर तमिलनाडु पुलिस ने NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत केस दर्ज किया है। बुधवार को तमिलनाडु की मदुरई कोर्ट ने 19 अप्रैल तक मनीष की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।

5 अप्रैल बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उसने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका दायर की थी। साथ ही मनीष कश्यप ने अर्जी दाखिल कर अंतरिम जमानत के साथ अलग-अलग राज्यों में दर्ज FIR को भी एक साथ जोड़ने की मांग की थी।

बीते सप्ताह ही तमिलनाडु पुलिस की टीम ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर मनीष को पटना से तमिलनाडु ले गई थी। वहां मदुरै कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने पुलिस को तीन दिन की रिमांड दी थी।

रिमांड में लेने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की थी। वहीं, इससे पहले बिहार पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भी मनीष से पूछताछ की थी।

मनीष कश्यप के वकील एपी सिंह ने कहा कि उसने वीडियो के जरिए बिहार और पूर्वांचल के मजदूरों की आवाज को उठाया था, जो मजदूरों के साथ तमिलनाडु में हुआ। उस बात को और भी कई लोगों ने उठाया था, लेकिन कार्रवाई सिर्फ मनीष कश्यप पर हुई। यह कार्रवाई गैर कानूनी तरीके से की गई है।

पटना में रवि भट्ट ने दायर की याचिका
दूसरी तरफ पटना में मनीष के साथी और अयोध्या टाइम्स के रवि भट्ट ने भी एंटीसिपेट्री बेल के लिए याचिका स्पेशल कोर्ट में दाखिल की है। तमिलनाडु प्रकरण में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने इसे भी नोटिस भेजा था। सामने आकर सवालों का जवाब देने को कहा था। इसके ऊपर भी फर्जी वीडियो को वायरल किए जाने का आरोप है। मगर, नोटिस मिलने के बाद से रवि भट्ट फरार चल रहा है। अब तक वो जांच एजेंसी के सामने नहीं आया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

by UB India News
June 23, 2026
0

पूरे देश के लिए अग्नि परीक्षा बनी नीट की सफलता के बाद सरकार में राहत है। मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर...

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

by UB India News
December 16, 2025
0

महाराष्ट्र विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति ने विधायक (एमएलसी) अमोल मिटकरी की छवि को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने और...

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

by UB India News
November 14, 2025
0

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए...

दो फेज में बंपर वोटिंग और एग्जिट पोल का इशारा, महागठबंधन के नकारने के बाद भी NDA खुश क्यों? जान लीजिए

by UB India News
November 12, 2025
0

बिहार में एग्जिट पोल के नतीजों ने NDA की स्पष्ट जीत का अनुमान जताया है, जिसे NDA ने जनता के...

बिहार इलेक्शन एग्जिट पोल रिजल्ट LIVE: ‘बिहार ने रचा इतिहास, आजाद भारत में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग’

by UB India News
November 12, 2025
0

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि राज्य के मतदाताओं ने इस बार...

Next Post
आज भंडारीदह में राजकीय सम्मान के साथ होगा जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार

आज भंडारीदह में राजकीय सम्मान के साथ होगा जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार

जसवीर कौर सोनी सब के अलीबाबा – एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2  में अली की माँ की भूमिका निभाएंगी

जसवीर कौर सोनी सब के अलीबाबा - एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2 में अली की माँ की भूमिका निभाएंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend