ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सासाराम-बिहारशरीफ में पांचवें दिन इंटरनेट बंद ,आज से खुली दुकानें; अबतक 173 गिरफ्तार

UB India News by UB India News
April 5, 2023
in नालंदा
0
सासाराम-बिहारशरीफ में पांचवें दिन इंटरनेट बंद ,आज से खुली दुकानें; अबतक 173 गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव के बाद बिहारशरीफ और सासाराम में व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। अभी तक 173 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंटरनेट सेवा शुक्रवार से ही बंद हैं। बच्चों के स्कूल-कोचिंग को भी चार अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हैं। केंद्र ने बिहार में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की दस बटालियनें भेजी हैं।

इधर बिहार सरकार ने सोमवार को विधान परिषद में बताया कि सासाराम और बिहारशरीफ के अलावा दो और जगहों पर उपद्रव हुए। सरकार के मुताबिक रामनवमी के दौरान कुछ अन्य स्थानों से भी दो गुटों में झड़प की खबर मिली है। संसदीय मामलों के मंत्री विजय कुमार चौधरी की ओर से सोमवार को दो शहरों में हुई हिंसा को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौरान विधानपरिषद के पटल पर रखे गए एक बयान में इसका खुलासा किया गया। उन्होंने गया और मुजफ्फरपुर जिलों में हुई घटनाओं में दोनों जगहों की स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी।

RELATED POSTS

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

गया और मुजफ्फरपुर में भी हुआ उपद्रव

गया में 30 मार्च को बेलागंज थाना अंतर्गत के भेड़िया गांव में रामनवमी के दौरान जुलूस निकालने पर आपत्ति जताने पर हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बयान में कहा गया है कि 31 मार्च को छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार के बयान ने मुजफ्फरपुर के रामपुर बखरी गांव में भड़के तनाव का भी उल्लेख किया गया है। जहां पिछले बृहस्पतिवार (30 मार्च) को स्थानीय प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त किए बिना रामनवमी का जुलूस निकाला गया था।

सकरा थाने में पांच लोगों के खिलाफ FIR

बयान में कहा गया है कि जुलूस में से एक युवक ने एक मस्जिद के पास नारे लगाए और जिससे नाराज स्थानीय लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी। बयान में कहा गया है कि एक अप्रैल को एक ग्रामीण मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहा था। तभी गांव के करीब भीड़ ने उसे रोका और उसपर हमला कर दिया जिससे दंपति को चोटें आईं। इस मामले में सकरा थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बयान में यह भी कहा गया है कि सभी हिंसा प्रभावित स्थानों पर स्थिति नियंत्रण में कर ली गई है।

उधर सासाराम में सोमवार को सुतली बम फेंक कर फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई। हालंकि, बिहारशरीफ में पिछले 24 घंटे में कहीं भी किसी तरह के वारदात की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाईलेवल मीटिंग के बाद राज्य के डीजीपी आरएस भट्ठी रविवार की देर शाम बिहारशरीफ पहुंचे और गगन दीवान समेत अन्य मोहल्लों में जाकर स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को उपद्रवियों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी कीमत पर बचना नहीं चाहिए।

उधर नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। शहर के लहेरी व बिहार थाने में 15 मामले दर्ज किए गए हैं। डीएम ने बताया कि प्रशासन व केंद्रीय सुरक्षा बल के कमान संभालते ही जिले में शांति का माहौल कायम हो गया है। मंगलवार सुबह से दो बजे तक दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद केंद्रीय बलों द्वारा शहरी क्षेत्रों में सख्ती बरती जाएगी।

सासाराम में तीन प्राथमिकी, 42 गिरफ्तार

वहीं, रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी की जुलूस के बाद हिंसा मामले में पुलिस ने अभी तक तीन प्राथमिकी कर 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। रोहतास जिले के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि शहर में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि कि रामनवमी के बाद हिंसा को पुलिस के द्वारा नियंत्रित कर लिया गया है।

बता दें कि रामनवमी जुलूस के बाद दो पक्षों में झड़प के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। इसके बाद उपद्रव ने उग्र रूप धारण कर लिया था। दोनों समुदायों के दुकानों में आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। एसपी ने कहा कि उपद्रवी तत्वों की पहचान कर अधिक से अधिक गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार इंटरनेट मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह के भ्रामक खबर, तस्वीर या वीडियो जिससे आपसी सौहार्द, सांप्रदायिकता या शांति व्यवस्था बाधित हो, उसपर प्रशासन की पैनी नजर है।

वहीं, आज चार अप्रैल के बाद इंटरनेट सेवा बहाल करने पर फैसला किया जाएगा। इंटरनेट सेवा बंद रहने से व्यापारियों के साथ साथ छात्रों को सबसे अधिक समस्या हो रही है। 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट के बाद कालेजों में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। नालंदा डीएम ने कहा कि इसको लेकर जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा। फिलहाल चार अप्रैल तक सासाराम और बिहारशरीफ में स्कूल, कालेजों और कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

by UB India News
June 23, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। सबसे...

राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….

राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….

by UB India News
April 9, 2026
0

बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर में हर तीन साल पर मलमास मेला का आयोजन होता है. इस वर्ष...

राष्ट्रपति मुर्मु ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये

राष्ट्रपति मुर्मु ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये

by UB India News
April 1, 2026
0

नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु ने 2000 सीटों वाले नवनिर्मित अत्याधुनिक सभागार (विश्वामित्रालय)...

समृद्धि यात्रा : अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…….

समृद्धि यात्रा : अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…….

by UB India News
March 27, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर हैं....

Next Post
खुद को दुनिया का ठेकेदार समझना बंद करें पश्चिमी देश……….

खुद को दुनिया का ठेकेदार समझना बंद करें पश्चिमी देश..........

साईं बाबा पर बागेश्वर सरकार के बोल से सुलगी महाराष्ट्र की सियासत………..

साईं बाबा पर बागेश्वर सरकार के बोल से सुलगी महाराष्ट्र की सियासत...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend