ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सासाराम में रामनवमी के बाद भड़की हिंसा, झड़प के बाद शहर में धारा 144 लागू ,हालात नियंत्रण में

UB India News by UB India News
April 1, 2023
in अपराध, कानून, खास खबर, रोहतास
0
सासाराम में रामनवमी के बाद भड़की हिंसा, झड़प के बाद शहर में धारा 144 लागू ,हालात नियंत्रण में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर दो पक्ष आमने सामने आ गए हैं। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई है। खबरों की माने तो इस दौरान तोड़फोड़ भी हुई है और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सासाराम शहर के गोला बाजार में पत्थरबाजी हुई है। इलाके में तनाव का माहौल है। सासाराम शहर के गोला बाजार, कादिरगंज, मुबारकरगंज, चौखंडी और नवरत्न बाजार पूरी तरह बंद हैं। हो-हंगामे के बीच जिला प्रशासन ने इलाके में धारा-144 लागू कर दी है।

वहीं, हो-हंगामे की खबर मिलते ही डीएम धर्मेंद्र कुमार और जिला के पुलिस कप्तान विनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए है। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण है। हालांकि दो पक्षों में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। खबरों की माने तो दो पुलिसकर्मियों को गोली भी लगी है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

RELATED POSTS

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

दरअसल, रामनवमी के मौके पर गुरुवार को जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देर रात को हुए भारी तनाव के बाद आज उपद्रवियों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर का इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस को उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी है।डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश कर रहा है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

तनाव के कारण सासाराम के कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी, नवरत्न बाजार में पूरी तरह से दुकानें बंद हो गई हैं। वहीं उपद्रवियों ने कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक हाला नियंत्रण में हैं लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईट और पत्थर से इलाके की सड़कें पूरी तरह से पट गई हैं। शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को संभाला। फिलहाल इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालात नियंत्रण में है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
हावड़ा हिंसा को लेकर BJP ने हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका ,तीन राज्यों में 80 उपद्रवी हिरासत में

हावड़ा हिंसा को लेकर BJP ने हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका ,तीन राज्यों में 80 उपद्रवी हिरासत में

इंदौर मंदिर हादसा: अब तक 36 मौतें , मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पर गैर इरादतन हत्या का केस

इंदौर मंदिर हादसा: अब तक 36 मौतें , मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पर गैर इरादतन हत्या का केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend