ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा: कन्यापूजन के दौरान बावड़ी धंसी, 50 से ज्यादा गिरे, 13 की मौत,PM ने ली जानकारी

UB India News by UB India News
March 31, 2023
in दुर्घटना
0
इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा: कन्यापूजन के दौरान बावड़ी धंसी, 50 से ज्यादा गिरे, 13 की मौत,PM ने ली जानकारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया. शहर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 25 से अधिक लोग कुएं में गिर गए. मौके पर मौजूद लोग बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने प्रयास कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक स्नेह नगर के पास पटेल नगर में मंदिर में हवन चल रहा था। यहां श्रद्धालु बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे। इसी दौरान छत धंस गई। घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम एमआईसी सदस्य मीटिंग छोड़कर घटनास्थल पहुंच रहे हैं।

RELATED POSTS

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू शुरू कर दिया है। बावड़ी के अंदर कितना पानी है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी पता नहीं चल सका कि बावड़ी के अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं।

इंदौर में रामनवमी पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हवन के बाद कन्या पूजन चल रहा था। इस दौरान बावड़ी की छत धंस गई और वहां मौजूद 50 से अधिक लोग उसमें गिर गए। हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।
इससे पहले इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा ने 12 की मौत की जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि 11 की लाश बावड़ी से निकाली। दो घायलों की अस्पताल में मौत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों को पांच लाख और घायलों को पचास हजार देने की घोषणा की है। उधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे की भयावहता देखकर लग रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति का जाजया लिया। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है। मेरी प्रार्थना उन सभी पीड़ित और उनके परिवारों के साथ है।”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों को इलाज कराएगी।

राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

इंदौर हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति शोक-संवेदनाएं व्यक्ति की, साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घटनास्थल पर हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो गया। फिर भी स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाई और दस लोगों को बाहर खींच लिया। घायलों को एप्पल हॉस्पिटल लेकर जाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। राहत एवं बचाव कार्यों को गति दे दी गई है। वहीं, मंदिर के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि बावड़ी अवैध रूप से बनाई गई है, कई बार प्रशासन से इसकी लिखित शिकायत भी की जा चुकी है।

इंदौर में हुई घटना को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 13 लोगों के मरने की दुखद खबर मिली है। 1 बच्ची भी लापता बताई जा रही है। उसकी तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने दिए हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रधानमंत्री ने भी की हादसे को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की है। कल गृह मंत्री मिश्रा इंदौर पहुंचेंगे।
हादसे में 13 की मौत
हादसे में 13 लोगों के मौत की सूचना है। इसमें 11 महिलाएं हैं तो 1 पुरुष। घायलों को पास के एप्पल हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया है। जबकि गंभीर घायलों को एमवाय अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि, पानी कम था, जिससे गिरने के बाद भी लोग अंदर खड़े दिखे। पर एक के ऊपर एक गिरने से लोग घायल हुए हैं।

इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा ने बताया कि 19 लोगों को रेस्क्यू कर के सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर कठोरतम धाराओं में केस दर्ज होगा। घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों और मृत परिवार को सहायता राशि  दी जाएगी।

10 फीट पानी होने से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
लोगों ने बताया कि जिस बावड़ी में लोग गिरे हैं, उसमें करीब 10 फीट पानी भरा है। लोग गिरे, ऊपर से मलबा गिरा। इस वजह से जो लोग नीचे गिरे, उनकी मौत हुई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रशासन अब बावड़ी का पानी खाली कराने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद  फिर गिरे लोगों की तलाश की जाएगी। बताया जा रहा है कि टीम ने जो नजर आ रहे थे वे सभी शव निकाल लिए हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया बावड़ी से निकाली गई 11 डेडबॉडी में से 10 महिलाओं की है। अभी तक हादसे में हम 13 लोगों को खो चुके है। मौके पर प्रशासन रेस्क्यू कार्य में जुटा हुआ है। हादसे की जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं। जिन लोगों का बचाव किया गया है, उनका इलाज किया जा रहा है।

मृतकों में अब तक इन लोगों की पहचान हुई
लक्ष्मी (70) पति रतीलाल पटेल, पटेल नगर
इंद्र कुमार (53) पिता थामावदास हरवानी, साधु वासवानी नगर
भारती कुकरेजा (58) पति परमानंद कुकरेजा, साधु वासवानी नगर
जयवंती (84) पति परमानंद खूबचंदानी, स्नेह नगर
दक्षा पटेल (60) पति लक्ष्मीकांत पटेल, पटेल नगर
मधु (48) पति राजेश भम्मानी, सर्वोदय नगर
मनीषा मोटवानी पति आकाश मोटवानी, साधु वासवानी नगर
गंगा पटेल (58) पति गगन दास, पटेल नगर
कनक पटेल (32), पटेल नगर
पुष्पा पटेल (49), पटेल नगर
भूमिका खानचंदानी (31), पटेल नगर

हादसे में बचाए गए घायलों की लिस्ट जो एप्पल अस्पताल में भर्ती हैं-
भारती गुलानी (28), महेश कौशल (49), रौनक पाल (37), ज्योति पटेल (55), लक्ष्मीनारायण शर्मा, ललित सेठिया (44), बेबी अलिना (7), बेबी वेदा (3), मुरली सबनानी (54), शांता पटेल (57), भावेश पटेल (37), लक्ष्मण दलवानी (53), पंकज पटेल (47), दीपा खानचंदानी (52), माया गुलानी (48), नंदनी दशोरे (15), आकाश मोटवानी (25), कनक पटेल (32)।

मंदिर के अंदर बनी है बावड़ी
दरअसल, मंदिर में ही एक बावड़ी है, जिसकी छत धंस गई। उस समय मंदिर में हवन हो गया था और लोग बावड़ी पर बैठे थे। वजन बढ़ने से अचानक बावड़ी की छत भरभराकर ढह गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही नीचे गिर गए। गिरने वालों में कुछ बच्चियां भी बताई जा रही हैं। रामनवमी होने से मंदिर में भीड़ भी अधिक थी। राहत की बात यह है कि स्थानीय लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और करीब दस लोगों को बाहर निकाल लिया।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
अब तक दस लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। एसडीआरएफ की टीम भी फंसे लोगों को निकाल रही है। मंदिर से सभी श्रद्धालुओं को बाहर कर दिया गया है। एंबुलेंस भी पहुंच गई है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि जो लोग बाउडी में गिरे हैं, उनकी स्थिति कैसी है। उन्हें रस्सी से खींचकर बाहर निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 13, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के बगहा में नेपाल के तराई और जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर साफ दिखाई...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 9, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

पटना में तेज रफ्तार बस का कहर ,घटनास्थल पर मौत के बाद भड़का आक्रोश…..

पटना में तेज रफ्तार बस का कहर ,घटनास्थल पर मौत के बाद भड़का आक्रोश…..

by UB India News
August 8, 2026
0

अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
त्रेतायुग जैसे संयोग में रामनवमी आज

त्रेतायुग जैसे संयोग में रामनवमी आज

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी ,81% छात्र पास

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी ,81% छात्र पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend