ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

UB India News by UB India News
March 29, 2023
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बता दें कि सोमवार को सम्राट चौधरी ने पदभार ग्रहण किया, जिसके बाद उन्होंने पीएम से मुलाकात की. सम्राट चौधरी के साथ ही बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से भी मुलाकात की. राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा की. आपको बता दें कि बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा किए जाने के बाद सोमवार को सम्राट चौधरी ने विधिवत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अपने ऑफिशियल ट्विटर पर सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मिलकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने मुझे @BJP4Bihar के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मिलकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उनके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
उन्होंने मुझे @BJP4Bihar के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/dApVM3aXGd

— Samrat Choudhary (@SMCHOUOfficial) March 28, 2023

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना

पटना में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने मेरे पिता के साथ छल किया, मेरे पिता ने ही समता पार्टी का गठन किया. जिस समता पार्टी को नीतीश कुमार ने हड़प लिया. वहीं, सीएम नीतीश के राजनीतिक सफर के मसले पर कहा कि नीतीश कुमार बुजुर्ग हो चुके हैं अब आश्रम जाने का समय आ गया है.

महागठबंधन पर साधा निशाना

इस दौरान बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष ने महागठबंधन के नेता पर हमला करते हुए कहा कि महागठबंधन के नेता बिहार की युवाओं को ठग रहे. जबकि सीएम नीतीश पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार पलटू नेता हैं. इस दौरान सम्राट चौधरी के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मंगल पांडेय, संजय जायसवाल, नंदकिशोर यादव, राधामोहन सिंह, सीपी ठाकुर, विजय सिन्हा, नवल किशोर यादव, शाहनवाज हुसैन, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और ऋतुराज सिन्हा समेत तमाम नेता मौजूद रहे.

BJP ने सम्राट को क्यों दी कमान?

सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं.

लालू यादव की राजनीति को समझते हैं.

एक वक्त RJD में गहरी पैठ रही है.

नीतीश कुमार के खिलाफ मुखर रहते हैं.

BJP के नीतीश विरोधी गुट का चेहरा.

नीतीश के राष्ट्रीय नेता की छवि को तोड़ते रहते हैं.

सम्राट चौधरी को जानिए

1990 से राजनीति में सक्रिय हैं.

1999 में बिहार सरकार में मंत्री बने.

2000 और 2010 में MLA चुने गए.

2010 में विपक्षी दल के सचेतक बने.

2018 में BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

Next Post
लंदन में दिए राहुल गांधी के बयान पर संसद में संग्राम ,कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित ,BJP संसदीय बैठक में PM मोदी बोले- स्ट्रॉन्ग फाइट के लिए तैयार रहें

सभी विपक्ष पार्टी एक होकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे: ललन सिंह

सभी विपक्ष पार्टी एक होकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे: ललन सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend