ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित ,BJP संसदीय बैठक में PM मोदी बोले- स्ट्रॉन्ग फाइट के लिए तैयार रहें

UB India News by UB India News
March 29, 2023
in खास खबर, सांसद
0
लंदन में दिए राहुल गांधी के बयान पर संसद में संग्राम ,कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मंगलवार को संसद की कार्यवाही का 11वां दिन है, लेकिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई। लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने स्पीकर पर कागज के टुकड़े फेंके। जिसके बाद सदन को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

राज्यसभा में भी सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के चलते सदन को 2 बजे तक स्थगित कर दिया।

RELATED POSTS

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

पिछले 10 दिनों के दौरान संसद में कामकाज न के बराबर हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संसद का मौजूदा बजट सत्र का दूसरा चरण 6 अप्रैल से पहले एक-दो दिन में खत्म हो सकता है।

खड़गे बोले- राहुल मेरे पास आ सकते हैं

लोकसभा सचिवालय के राहुल गांधी को बंगला खाली करने के नोटिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘सरकार राहुल गांधी को कमजोर करने की हर संभव कोशिश करेगी। अगर वे बंगला खाली करते हैं तो अपनी मां के साथ या मेरे पास आ सकते हैं। मैं एक बंगला खाली कर दूंगा।’

BJP संसदीय बैठक में PM मोदी बोले- स्ट्रॉन्ग फाइट के लिए तैयार रहें

संसद की कार्रवाई शुरू होने से पहले भाजपा संसदीय दल और विपक्षी दलों ने अलग-अलग बैठकें कीं। भाजपा की बैठक सुबह साढ़े 9 बजे शुरू हुई।
संसद की कार्रवाई शुरू होने से पहले भाजपा संसदीय दल और विपक्षी दलों ने अलग-अलग बैठकें कीं। भाजपा की बैठक सुबह साढ़े 9 बजे शुरू हुई।

BJP ने सदन शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले संसदीय समिति की बैठक की। जिसमें सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने सभी सांसदाें और मंत्रियों की मौजूदगी में पूर्वोत्तर में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री का सम्मान किया। मीटिंग में PM मोदी ने पार्टी नेताओं से स्ट्रॉन्ग फाइट के लिए तैयार रहने कहा। मोदी बोले- जैसे-जैसे पार्टी आगे बढ़ेगी, विपक्ष के हमले तेज होते रहेंगे।

इस बैठक के दौरान 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर भी प्लानिंग हुई। BJP अगले महीने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल यानी बीआर अंबेडकर की जयंती तक सोशल जस्टिस वीक मनाएगी।

कांग्रेस का ब्लैक प्रोटेस्ट आज भी जारी, शाम को निकालेगी मशाल मार्च

कांग्रेस ने सभी सांसदों के साथ 10.30 बजे मीटिंग की जिसमें ब्लैक प्रोटेस्ट जारी रखने की रणनीति पर चर्चा हुई।
कांग्रेस ने सभी सांसदों के साथ 10.30 बजे मीटिंग की जिसमें ब्लैक प्रोटेस्ट जारी रखने की रणनीति पर चर्चा हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकार्जुन खड़गे के ऑफिस में एक बार फिर विपक्ष के सांसदों की सुबह 10.30 बजे से बैठक चल रही है। आज की बैठक में भी अडाणी मामले पर JPC की मांग और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हो रही है। हालांकि इस बैठक से शिवसेना उद्धव गुट और ममता बनर्जी की पार्टी नदारद रही।

कांग्रेस आज शाम लाल किले से दिल्ली के टाउन हॉल तक मशाल मार्च निकालेगी, जिसमें सभी कांग्रेसी हिस्सा लेंगे।

सोमवार रात कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हुई 18 विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक में आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लोकतंत्र को नष्ट कर रही है। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अपने ब्लैक प्रोटेस्ट को मंगलवार को भी जारी रखने का भी फैसला किया।

स्मृति बोलीं- राहुल ने पूरे OBC समुदाय का अपमान किया
इसके पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक मनोविकार फुल फॉर्म में है। वे लंदन में, भारत में, संसद के अंदर और बाहर लगातार झूठ बोल रहे हैं। राहुल गांधी के निशाने पर पीएम मोदी और पीएम मोदी के निशाने पर देश का विकास है।

न्होंने संसद में पीएम मोदी को गाली दी और आरोप लगाया लेकिन अपने बयान को सत्यापित नहीं कर सके। राहुल गांधी को अदालत ने किसी व्यक्ति को गाली नहीं देने के लिए दोषी ठहराया है लेकिन PM मोदी का अपमान करने की कोशिश में उन्होंने पूरे ओबीसी समुदाय का अपमान किया।

यह पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार ने दलित या पिछड़े समुदाय के लोगों का अपमान किया है। जब आदिवासी परिवार की महिला राष्ट्रपति बनी तब भी गांधी परिवार के आदेश पर द्रौपदी मुर्मू का अपमान कांग्रेस के नेतृत्व ने किया।

संजय राउत बोले- विपक्ष आवाज दबाना चाहती है सरकार
उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि हम विपक्ष के साथ रहेंगे। विपक्ष जो भी फैसला करेगा हम उसका पालन करेंगे। संसद की कार्यवाही नहीं हो रही है। जिम्मेदारी सरकार पर है। वह नहीं चाहती कि संसद चले। वे सभी गंभीर मुद्दों पर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं।

हालांकि एक दिन पहले सावरकर पर दिए राहुल गांधी के बयान को लेकर उद्धव गुट के सदस्य कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर हुई 18 विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल नहीं हुई थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

by UB India News
August 4, 2026
0

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन है। सोमवार को संसद की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ गई।...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
सभी विपक्ष पार्टी एक होकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे: ललन सिंह

सभी विपक्ष पार्टी एक होकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे: ललन सिंह

नीतीश कैबिनेट की बैठक में निर्णय :प्राइवेट मेडि़कल कॉलेजों की 50% सीटों पर सरकारी फी पर दाखिला

बिहार कैबिनेट की बैठक में 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend