ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बोलने पर संयम है जरूरी………..

UB India News by UB India News
March 26, 2023
in खास खबर, विपक्ष, संपादकीय
0
बोलने पर संयम है जरूरी………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऐसा बिरले मामलों में ही होता है कि सजा भी झेलनी पड़ जाए और संसद की सदस्यता भी खोनी पड़े। राहुल गांधी अपनी एक गलत बयानबाजी के लिए दोहरे दंड को भुगतने के भागीदार हो गए हैं। सूरत की जिला अदालत ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करने के संदर्भ में मोदी समाज के सभी लोगों को चोर कह दिया था।

यह प्रत्येक पहलू पर आपत्तिजनक बयान था। २०१९ के लोक सभा चुनाव के दौरान दिया गया यह बयान मानहानि का आधार बना और अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुना दी। सजा के सुनाए जाने के तुरंत बाद लोक सभा सचिवालय सक्रिय हो गया और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के तहत राहुल की वायनाड संसदीय क्षेत्र से लोक सभा की सदस्यता समाप्त कर दी। यदि किसी आपराधिक मामले में दो साल या उससे अधिक की सजा सुनाई जाती है‚ तो सांसद अथवा विधायक की सदस्यता समाप्त करने की पहल का प्रावधान है। इस लिहाज से इस कदम को सही कह सकते हैं‚ लेकिन जिस तत्परता से यह कार्रवाई की गई‚ उस सिलसिले में यह प्रश्न है कि यह सब पूर्वाग्रही मंशा से की गई प्रक्रिया का परिणाम है। जबकि अदालत ने फैसले में राहुल को एक माह के भीतर ऊपरी अदालत में अपील करने की सुविधा दी थी। इस दौरान गिरफ्तार नहीं करने की भी छूट दी गई है। लेकिन राहुल जिस तरह से अडाणी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर मोदी और भाजपा पर सड़क से लेकर संसद तक निषाना साध रहे थे‚ कांग्रेस समेत सभी प्रमुख विपक्षी दल इस सदस्यता समाप्ति को इसी परिपेक्ष्य में देख रहे हैं। अतएव विपक्ष को सरकार को घेरने का नया अवसर मिल गया है।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सर्वोच्च न्यायालय ने १० जुलाई‚ २०१३ को दिए एक फैसले के अनुसार किसी आपराधिक मामले में २ वर्ष की सजा पाए दोषी सांसद‚ विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिस तारीख से सजा सुनाई गई है‚ उसी दिन से माननीयों की सदस्यता निरस्त मानी जाएगी। इस फैसले में जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा ८ (४) को रद्द कर दिया गया था। यह धारा दागी नेताओं को मुकदमे लंबित रहते हुए भी पद पर बने रहने की छूट देती थी‚ यह फैसला २००६ में दाखिल वकील लिली थॉमस की याचिका पर दिया गया था। किंतु इस फैसले के विरुद्ध केंद्र सरकार ने संसद में सर्वसम्मति से संशोधन बिल लाकर शीर्ष अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। इस बिल में धारा ८ की उपधारा ४ में एक प्रावधान जोड़ा ताकि दागी नेताओं की कुर्सी बचे रहे और वे सदन की कार्यवाही में भागीदारी करते रहें। किंतु अदालत ने इसकी व्याख्या करते हुए कहा कि उपधारा ४ भेदभावपूर्ण है क्योंकि यह दोषी ठहराए गए आम जन को तो चुनाव लड़ने से रोकती है‚ लेकिन जनप्रतिनिधि को सुरक्षा मुहैया कराती है।

सर्वोच्च न्यायालय ने दागियों का महत्व राजनीति से समाप्त की दृष्टि से महज जनप्रतिनिधत्व कानून की धारा ८ (४) को खारिज किया था। यह एक ऐसी विरोधाभासी धारा थी‚ जो पक्षपात बरतते हुए दोषियों को दोहरे दृष्टिकोण से परिभाषित करती थी। यह संहिता एक ओर तो उस आम आदमी को ही चुनाव लड़ने से रोकती है‚ जिसे दो साल या इससे अधिक की सजा हुई हो तो दूसरी तरफ आपराधिक दोषी करार दिए गए नेताओं को पद पर बने रहने की छूट देती थी। इस भेद को खत्म करना‚ न्यायिक समानता के लिए जरूरी था‚ जिससे संवैधानिक मर्यादा का पालन हो और हरेक नागरिक को समानता के अधिकार मिलें।

किंतु संशोधन के जरिए अदालत के १० जुलाई के फैसले को बदलने की भावना जताकर सभी राजनीतिक दलों ने साफ कर दिया था वे न्याय के क्षेत्र में समानता के हकदार नहीं हैं। प्रश्न है कि जब संविधान के अनुसार कोई अपराधी मतदाता भी नहीं बन सकता तो जनप्रतिनिधि बनने के नजरिए से निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी कैसे कर सकता हैॽ संविधान के अनुच्छेद १४ के तहत यह दोहरा मापदंड समानता के अधिकार का उल्लंघन है। समान न्यायिक व्यवहार की इस मांग को जनहित याचिका के जरिए लिली थॉमस और लोक प्रहरी नामक एनजीओ ने अदालत के समक्ष रखा था। ऐसी दोषपूर्ण प्रणाली के चलते ही राजनीति का मूलाधार वैचारिक अथवा संवैधानिक निष्ठा की बजाय सत्ता के गणित में सिमट कर रह गया है।

किसी आपराधिक मामले में दो साल या उससे अधिक की सजा सुनाई जाती है‚ तो सांसद अथवा विधायक की सदस्यता समाप्त करने की पहल का प्रावधान है। इस लिहाज से इस कदम को सही कह सकते हैं‚ लेकिन जिस तत्परता से यह कार्रवाई की गई‚ उस सिलसिले में यह प्रश्न है कि यह सब पूर्वाग्रही मंशा से की गई प्रक्रिया का परिणाम है….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

Next Post
छात्रों में रोकनी होगी आत्महत्या की प्रवृत्ति…….

छात्रों में रोकनी होगी आत्महत्या की प्रवृत्ति.......

श्रीअन्न की फसल से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

श्रीअन्न की फसल से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend