ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भोला की हकीकत बयान कर रहा, बी प्राक का दिल छू लेने वाला सॉन्ग ‘आधा मैं आधी वो’

UB India News by UB India News
March 18, 2023
in इंदोर, मनोरंजन
0
भोला की हकीकत बयान कर रहा, बी प्राक का दिल छू लेने वाला सॉन्ग ‘आधा मैं आधी वो’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अजय देवगन के निर्देशन में बन रही उनकी आगामी फिल्म ‘भोला’ पिछले कुछ महीनों से लगातार उत्सुकता पैदा कर रही है। और यह ठीक भी है, क्योंकि यह फिल्म अजय, तब्बू, दीपक डोबरियाल, गजराज राव और विनीत कुमार जैसे सर्वश्रेष्ठ एक्टर्स के साथ एक क्रेजी और एक्शन से भरपूर रोमांच का वादा करती है, जिसे हर उम्र के दर्शक देखना पसंद करेंगे, ऐसी उम्मीद है।
हालाँकि, यहाँ एक और ध्यान देने वाली बात है। जबकि फिल्म का कुछ समय पहले रिलीज़ हुआ सॉन्ग ‘नज़र लग जाएगी’ पहले से ही सही नोट पकड़ चुका है, जबकि अगला ट्रैक ‘आधा मैं आधी वो’ एक इमोशनल और हाई-पिच नंबर के साथ फिल्म की चर्चा को दर्शकों तक नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए मजबूर करता है।
सॉन्ग में अजय और उनकी बिछड़ी हुई 10 साल की बेटी के बीच के दिल को छू लेने वाले रिश्ते को दिखाया गया है। यह सॉन्ग एक पिता के मन में चल रही सैकड़ों भावनाओं को समेटे हुए है।
इस सॉन्ग के इमोशनल सफर के बारे में बात करते हुए, सुपरस्टार-फिल्म निर्माता अजय देवगन कहते हैं, “माता-पिता और बच्चे के बीच के बंधन से ज्यादा पवित्र कोई बंधन नहीं है। और भोला की पूरी यात्रा में सिर्फ एक अर्थ व एक खोज है। उसकी यह इच्छा है कि वह अपनी उस बेटी से मिल जाए, जो परिस्थितियों के कारण जन्म से ही उससे अलग हो गई है। न जाने कैसे वह स्वयं के और उसके बच्चे के बीच वास्तविक मुलाकात का सामना करेगा। भोला एक दशक की सबसे कठिन परिस्थितियों से गुज़रा है और खुद को ‘टूटने’ से बचाता है, क्योंकि वह जानता है कि इसके अंत में उसे अपने बच्चे से मिलने का मौका मिलेगा। जब आप ‘आधा मैं आधी वो’ को करीब से सुनेंगे, तो महसूस करेंगे कि पिता और बेटी के बीच का यह बंधन कितना मजबूत है। यह बहुत ही इमोशनल सॉन्ग है, जिसे सुनने वालों की आँखें भर आएँगी।”

‘आधा मैं आधी वो’ को इरशाद कामिल के लिरिक्स के साथ बी प्राक ने गाया है। सॉन्ग को रवि बसरूर ने कम्पोज़ किया है।

RELATED POSTS

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

भोला 30 मार्च ,2023 को आपके नज़दीकी थिएटर्स में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

गाने की लिंक:

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 20, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

Next Post
यह तो तय है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे!

यह तो तय है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे!

हंगामे के बाद संसद सोमवार तक स्थगित ,राहुल-सोनिया की मौजूदगी में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

विपक्ष वालों ने भी हद ही नहीं कर रखी है....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend