ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले चीफ डिफेंस ऑफ स्टाप बिपिन रावत की जयंती विशेष …………

UB India News by UB India News
March 17, 2023
in खास खबर, दिन विशेष, सेना
0
पहले चीफ डिफेंस ऑफ स्टाप  बिपिन रावत की जयंती विशेष …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के पहले चीफ डिफेंस ऑफ स्टाप यानी सीडीएस बिपिन रावत की आज जयंती है. 16 मार्च 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी में उनका जन्म हुआ था. तब किसे पता था कि वो एक दिन ना सिर्फ देश के सीडीएस बनेंगे बल्कि कई युद्धों और मोर्चों पर भारत का मान भी बढ़ाएंगे. 1 जनवरी 2020 को जनरल बिपिन रावत को तीनों सेनाओं थल, नौसेना और वायुसेना के कामों में एकरूपता लानें के मकसद से देश के सर्वोच्च सैन्य पद से नवाजा गया था. हालांकि इस सर्वोच्च पद के करीब दो साल बाद बिपिन रावत का एक हैलिकॉप्टर क्रैश हादसे में निधन हो गया. हालांकि क्रैश के बाद भी बिपिन रावत जिंदा थे. उन्होंने क्रैश के बाद एक बचावकर्मी से हिंदी में बात भी की थी. आइए जानते हैं कि उनके अंतिम पलों में उन्होंने क्या कुछ कहा और इसके साथ ही वो कौनसा सपना है जो बिपिन रावत अपने साथ ही लेकर चले गए.

हैलिकॉप्टर क्रैश के बाद क्या बोले बिपिन रावत
तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हैलिकॉप्टर क्रैश के बाद सीडीएस बिपिन रावत कुछ समय से तक जिंदा थे. इतना ही नहीं वे बात करने की स्थिति में भी थे. ये दावा एक बचावकर्मी ने किया था. जो हादसे स्थल पर था और रेस्क्यू में जुटा था. इस बचावकर्मी ने दावा किया था कि, क्रैश के बाद खुद सीडीएस ने उनसे बात की थी.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बचावकर्मी और प्रत्यक्षदर्शी एन सी मुरली के मुताबिक Mi-17V5 के मलबे से निकाले जाने के बाद रावत ने उनसे हिंदी में बात की थी. बचावकर्मी ने बताय कि, बिपिन रावत ने हिंदी में मुझे अपना नाम बताया था. उन्होंने कहा थाकि मैं बिपिन रावत हूं. मुरली ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान हमने दो लोगों को बचाया था. इनमें से एक बिपिन रावत थे, अपनी पहचान उन्होंने खुद दी थी.

बिपिन रावत का ये सपना रह गया अधूरा
बिपिन रावत को जब थल, वायु और नौसेना में एकरूपता लाने की जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने एक और सपना देखा. ये सपना था थिएटर कमांड का. हालांकि अपना ये सपना उनकी आकस्मिक मौत की वजह से अधूरा ही रह गया था. लेकिन उनकी मौत के बाद इस सपने को पूरा करने के लिए नए सीडीएस अनिल चौहान ने जिम्मेदारी ली और इसे पूरा भी किया.

क्या है थिएटर कमांड जिसका रावत ने देखा था सपना
दरअसल थिएटर कमांड शुरू करने का मकसद था भविष्य में आने वाली रक्षा चुनौतियों से मजबूती से निपटा जाए. तीनों सेनाओं को भी एक ही ट्रैक पर लाया जाए. इसी थिएटर कमांड को तैयार करने का काम बिपिन रावत कर रहे थे. बिपिन रावत का कहना था कि, इस कमांड के जरिए हम ना सिर्फ देश की सीमाओं की सुरक्षा बेहतर तरीके से कर पाएंगे, बल्कि किसी भी युद्ध में तालमेल के चलते हमारी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी.

इन देशों में काम करता है थिएटर कमांड
भारत में जिस थिएटर कमांड की कल्पना बिपिन रावत ने की थी. ये पहले से ही कुछ देशों में बेहतरीन तरीके से काम कर रहा है. जिन देशों में थिएटर कमांड है वो हैं सुपर पावर अमेरिका, शक्तिशाली रूस और चीन. इन तीनों ही देशों में थिएटर कमांड की बदौलत युद्ध का रुख अपने हित में करने की जबरदस्त ताकत है.

भारत में 17 कमांड के बीच तालमेल
भारत में मौजूदा समय में कुल 17 कमांड हैं, जिनके बीच तालमेल बैठाया गया है. इनमें वायुसेना में 7 वहीं थलसेना में भी 7 और नौसेना में 3 कमांड हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
नीतीश कुमार का हाव भाव और व्यवहार उसी का संकेत तो नहीं…………..

नीतीश कुमार फिर सुनेंगे अंतरात्मा की आवाज!

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज भी हंगामा ……..

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज भी हंगामा ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend