ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज जमीन के बदले नौकरी घोटाले में मामले में सभी को 50 हज़ार के निजी मुचलके पर दी ज़मानत

UB India News by UB India News
March 16, 2023
in अपराध, कानून, राजद
0
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज जमीन के बदले नौकरी घोटाले में मामले में सभी को 50 हज़ार के निजी मुचलके पर दी ज़मानत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रेलवे में लैंड फॉर जॉब्स यानी जमीन के बदले नौकरी देने के कथित भ्रष्टाचार के केस में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को जमानत मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर तीनों को जमानत दी है। इस मामले में अब 29 मार्च को अगली सुनवाई होगी।

लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव समेत घोटाले के 16 आरोपियों को कोर्ट ने हाजिर होने के लिए समन भेजा था। CBI की चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने घोटाले के आरोपियों को आज कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा था। इस मामले में जहां सीबीआई ने एक हफ्ता पहले ही राबड़ी देवी, लालू यादव और मीसा भारती समेत दूसरे आरोपियों से पूछताछ की है। वहीं, ED ने लालू परिवार के सदस्यों के ठिकाने पर छापेमारी भी की है।

RELATED POSTS

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

जमीन के बदले नौकरी…घोटाले के कितने आरोपी?

लालू यादव, राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती समेत कुल 16 लोगों को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है। लालू यादव पर भारतीय रेलवे में भर्ती के दौरान धांधली और जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप लगाया गया है। सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। राबड़ी देवी मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच चुकी थी जबकि लालू प्रसाद यादव पहले से ही दिल्ली में हैं।

इससे पहले सीबीआई 6 मार्च को पटना में राबड़ी देवी और दिल्ली में लालू और मीसा भारती से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि-
मामला नंबर-1
पटना के संजय राय ने 3,375 वर्ग फीट का प्लॉट राबड़ी देवी को महज 3.75 लाख रुपये में बेचा। बदले में संजय रॉय और उनके परिवार के 2 लोगों को नौकरी मिली।

मामला नंबर-2
पटना के हजारी राय ने 9,527 वर्गफीट जमीन एके इन्फोसिस प्राइवेट लिमिटेड को बेची। 2014 में राबड़ी देवी एके इन्फोसिस प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर बन गईं। हजारी राय के दो भतीजों दिलचंद कुमार और प्रेमचंद कुमार को रेलवे में नौकरी मिली।

मामला नंबर-3
पटना के लालबाबू राय ने 13 लाख रुपये में 1,360 वर्गफीट ज़मीन राबड़ी देवी को बेच दी। लाल बाबू राय के बेटे लाल चंद राय को रेलवे में नौकरी दे दी गई।

इसी तरह के 7 मामलों में मीसा भारती और हेमा यादव के नाम पर भी जमीन खरीदी गई। ये सारे मामले 2004 से 2009 के बीच के हैं जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में लिखा है कि लालू के सरकारी आवास में भोला यादव भर्ती के बदले जमीन का सौदा करते थे। इस मामले में ईडी ने तेजस्वी यादव समेत लालू प्रसाद यादव के करीबियों के घर छापा मारा था। इस छापेमारी को तेजस्वी ने बदले की राजनीति बताया था।

क्या है पूरा मामला?

पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और 14 अन्य के बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पेश होने की संभावना है। यह मामला प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई कथित नियुक्तियों से जुड़ा है। सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में आरोप लगाया है कि भर्ती के लिए भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए रेलवे में नियुक्तियां की गईं थीं। इसमें आरोप लगाया गया है कि नौकरी के बदले में उम्मीदवारों ने सीधे या अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के माध्यम से राजद प्रमुख एवं तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को बाजार दरों से काफी कम कीमत पर जमीन बेच दी। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने 27 फरवरी को प्रसाद की बेटी मीसा भारती समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया था और उन्हें 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।

BJP ने की तेजस्वी के इस्तीफे की मांग
इस मामले में तेजस्वी यादव को भी समन जारी हुआ है लेकिन वो पेश नहीं हुए। आज लालू फैमिली के दूसरे लोगों को हाजिर होना है। साथ ही आज उन्हें भी हाज़िर होना है जिन्हें जमीन के बदले नौकरी मिली है। बीजेपी ने इस मामले में तेजस्वी यादव पर इस्तीफे का दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा भी हुआ। इस बीच आरजेडी ने मांग की है कि सीबीआई, ईडी और केन्द्रीय एजेंसियों की जांच को रोकने के लिए बंगाल की तर्ज पर बिहार विधानसभा में बिल लाया जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
बढ़ता जा रहा है H3N2 वायरस का कहर

बढ़ता जा रहा है H3N2 वायरस का कहर

ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी कल, भारत के 3 नॉमिनेशन

दो ऑस्कर अवार्ड : उल्लास से भरा दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend