ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NIA ने पीएफआई मामले में दायर की पहली चार्जशीट

UB India News by UB India News
March 15, 2023
in अपराध, खास खबर
0
NIA ने पीएफआई मामले में दायर की पहली चार्जशीट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की हिंसक उग्रवादी गतिविधियों और एजेंडे से संबंधित मामले की जांच के अहम भाग को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पूरा कर लिया है. इसके बाद एनआईए ने दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. इन पर मामला सितंबर 2022 में आपराधिक साजिश की जांच के तहत दर्ज किया गया.

ये साजिश पीएफआई नेताओं और कैडरों ने कट्टरपंथ और मुस्लिम युवाओं को हथियारों के प्रशिक्षण के जरिए भारत में अलग-अलग समुदायों के बीच खाई पैदा करने के मकसद से रची थी. आरोपियों पर हथियार और विस्फोटक की मदद से 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने के अंतिम उद्देश्य के साथ आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने जैसे आरोप हैं.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

किस पर आरोप लगे?
राजस्थान के कोटा के मोहम्मद आसिफ उर्फ आसिफ और बारां के सादिक सर्राफ पर आईपीसी की धारा 120 बी, 153ए और यूए(पी) अधिनियम 1967 की धारा 13, 17, 18, 18ए और 18बी के तहत आरोप लगाए गए. यह दोनों पीएफआई के ऐसे सदस्य हैं जो हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए पीएफआई के लिए प्रभावशाली मुस्लिम युवाओं की भर्ती और उन्हें कट्टरता के लिए उकसाने में शामिल थे.

एनआईए ने क्या कहा?
एनआईए से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी हथियारों और विस्फोटकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, पीएफआई कैडरों को हथियार उठाने के लिए उकसाने और हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पैसे जुटाने में भी शामिल पाए गए. यह आरोपी भारत में विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने और देश में इस्लामिक शासन स्थापित करने के लिए युवाओं को हिंसक तरीकों का सहारा लेने के लिए उकसाते पाए गए.

‘भारत में इस्लाम खतरे में है कह कट्टरपंथी बनाया’
एनआईए ने चार्जशीट के बारे में कहा कि आरोपी व्यक्तियों ने मुस्लिम युवाओं को यह विश्वास दिलाकर कट्टरपंथी बना दिया कि भारत में इस्लाम खतरे में है. जांच एजेंसी के मुताबिक पीएफआई कैडरों और समुदाय के लिए यह जरूरी था कि वे 2047 तक इस्लाम की रक्षा करने और भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने के लिए हथियारों के उपयोग में खुद को प्रशिक्षित करें. आरोपी व्यक्ति हथियारों की खरीद के लिए पैसा जमा कर रहे थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
क्या यह पीएम नरेंद्र मोदी का कालेधन पर अटैक का अगला हथियार है !

क्या यह पीएम नरेंद्र मोदी का कालेधन पर अटैक का अगला हथियार है !

पानी के लिए हत्या चिंतनीय पहलू….

पानी के लिए हत्या चिंतनीय पहलू....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend