ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आलिया मार्च, एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न

UB India News by UB India News
March 13, 2023
in इंदोर, मनोरंजन
0
आलिया मार्च, एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

#आलिया मार्च, एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न

डार्लिंग्स…. गंगू चांद थी, और हमेशा रहेगी!

RELATED POSTS

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

साल 2022 में अलग-अलग ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में देने वालीं आलिया भट्ट का सफर किसी तूफान से कम नहीं रहा है। इस मार्च, एंड पिक्चर्स आपके लिए लेकर आ रहा है #आलिया मार्च, जहां उनके जन्मदिन के मौके पर 11 मार्च को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और 15 मार्च 2023 को ‘डार्लिंग्स’ के एंड पिक्चर्स स्पेशल प्रीमियर्स के साथ बेमिसाल आलिया भट्ट को सेलिब्रेट किया जाएगा।

आलिया ने इन दोनों ही फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं, जो एक दूसरे से काफी अलग हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में टाइटल रोल में आलिया ने कमाठीपुरा की एक बाई का शानदार चित्रण किया, जिसमें उन्होंने बड़े दमदार ढंग से अलग-अलग तरह के इमोशंस दिखाए और एक असरदार परफॉर्मेंस पेश की, जिसे बेहद पसंद किया गया। दूसरी ओर, फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में आलिया ने एक कमजोर लेकिन इरादों की पक्की बदरू के रोल में अपनी चमक बिखेरी, जो आखिरकार अपनी ज़िंदगी की कमान खुद अपने हाथ में लेती है।

अपनी फिल्मों के स्पेशल प्रीमियर्स को लेकर आलिया भट्ट ने कहा, “ये फिल्में नारी-प्रधान भूमिकाओं के बारे में बिल्कुल भी नहीं है। अच्छी स्क्रिप्ट्स और दमदार किरदार हमेशा मुझमें दिलचस्पी जगाते हैं। गंगू या बदरू का रोल निभाना बड़ा इंटेंस और सच्चा है। मैंने इन किरदारों को समझने और गंगू और बदरू के रोल में ढलने के लिए बहुत मेहनत की। मैं उम्मीद करती हूं कि एंड पिक्चर्स पर अपने प्रीमियर्स के साथ ये फिल्में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेंगी।”

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म में अपने शानदार बोल्ड लुक और कमाल की एक्टिंग स्किल्स के साथ आलिया ने अपनी परफॉर्मेंस के साथ दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म गंगा नाम की एक सीधी-सादी लड़की की कहानी है, जिसकी ज़िंदगी में उस वक्त एक बड़ा मोड़ आता है, जब उसे एक वेश्यालय में बेच दिया जाता है। इसके बाद वो अपनी तकदीर को कबूल करके हालात को अपने पक्ष में मोड़ लेती है। इस फिल्म में प्रतिभाशाली एक्टर अजय देवगन ने माफिया लीडर रहीम लाला का दमदार किरदार निभाया है। अपनी आंखों के तेज और दमदार आवाज के चलते अजय पर्दे पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 11 मार्च, 2022 को एंड पिक्चर्स पर होने जा रहा है।

आलिया भट्ट, गौरी खान और गौरव वर्मा के द्वारा प्रोड्यूस की गई एक और शानदार फिल्म ‘डार्लिंग्स’ एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें आलिया भट्ट के अलावा को-स्टार्स शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू ने भी लीड भूमिकाएं निभाई हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स और लुभावने अंदाज़ के साथ आलिया ने बड़े असरदार ढंग से बदरू का रोल निभाया, जो एक सीधी-सादी बीवी है और अपने पति के हाथों घरेलू हिंसा झेलने पर मजबूर है। आखिरकार, वो इंसाफ पाने के लिए मामला अपने हाथों में लेने का फैसला करती है। यह फिल्म अपने डार्क ह्यूमर, वन-लाइनर्स, कमाल की कहानी और जोरदार डायलॉग डिलीवरी के साथ आपको खूब गुदगुदाती है। एंड पिक्चर्स पर डार्लिंग्स का प्रीमियर 15 मार्च 2023 को होगा, जिस दिन आलिया का जन्मदिन भी है।

तो शनिवार 11 मार्च को रात 8 बजे ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और 15 मार्च को रात 8 बजे ‘डार्लिंग्स’ के चैनल प्रीमियर के लिए एंड पिक्चर्स आपको आमंत्रित करता है, जहां प्रतिभाशाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के जन्मदिन का जश्न मनाया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 20, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

Next Post
बिहार विधानसभा में छिड़ा सियासी संग्राम

बिहार विधानसभा में छिड़ा सियासी संग्राम

जब BJP से अलग होता हूं तो होती है छापेमारी ,इस पर अब मैं क्या बोल सकता हूं?

अटैक के बजाय औपचारिकता!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend