ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा में छिड़ा सियासी संग्राम

UB India News by UB India News
March 15, 2023
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा में छिड़ा सियासी संग्राम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने जहां भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा वहीं जमकर हंगामा किया। इस बीच, प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के विधायक लखींद्र पासवान पर माइक तोड़ने का आरोप लगा। इधर, अध्यक्ष ने कहा कि कारवाई की जाएगी।विधानसभा की मंगलवार की कार्यवाही प्रारंभ होते ही प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने भ्रष्टाचार के मामले पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठी है। इसके बाद विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के समझाने के बाद सभी विपक्षी सदस्य वापस अपने सीट पर गए, उसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ।

हंगामे की वजह से सदन दिन के दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सदर की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद माइक तोड़ने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान को आज से 2 दिनों के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया है। लखेंद्र पासवान वैशाली के पातेपुर से भाजपा के विधायक हैं।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

इसके बाद हंगामा करते हुए भाजपा के विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया। BJP विधायक विधानसभा परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

कार्रवाई से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने लखेंद्र पासवान से कहा कि आपको कोई सफाई देनी है। इस पर लखेंद्र पासवान ने कहा कि मैंने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ाने की मांग की। इस दौरान मैं चेक कर रहा था कि माइक में लाइन है या नहीं। उसी समय माइक का कवर निकल गया। उन्होंने कहा कि माफी कतई मंजूर नहीं है।

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री ने नियम 63/3 के तहत लखेंद्र पासवान को 2 दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की।

इस बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि वीडियो में सब साफ दिख रहा है। माइक तोड़ा गया है। इसके बावजूद माफी मांगने की बजाय सीनाजोरी की जा रही है। उस समय मैं सदन में नहीं था, लेकिन कार्य मंत्रणा की बैठक हुई और हम सभी ने वह वीडियो देखा। तेजस्वी यादव ने कहा कि तमिलनाडु वाली घटना पर भी नेता विरोधी दल ने माफी नहीं मांगी और अभी भी कुतर्क कर रहे हैं।

इधर निलंबन को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि दो दिनों तक विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर धरना देंगे। भाजपा के विधायक ‘सत्ता पार्टी के इशारे पर विधानसभा चलाना बंद करो’ के नारे लगा रहे हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
जब BJP से अलग होता हूं तो होती है छापेमारी ,इस पर अब मैं क्या बोल सकता हूं?

अटैक के बजाय औपचारिकता!

यह तो सिर्फ शुरुआत, क्यों डूबे SVB और सिग्नेचर बैंक

यह तो सिर्फ शुरुआत, क्यों डूबे SVB और सिग्नेचर बैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend