ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुझसे लड़ने की BJP के पास औकात नहीं: तेजस्वी यादव

UB India News by UB India News
March 14, 2023
in खास खबर, पटना, राजद
0
मुझसे लड़ने की BJP के पास औकात नहीं: तेजस्वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीबीआई और ईडी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों पर करारा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे यहां सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी में उसे कुछ नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि सीबीआई की छापेमारी में हमारे घर से कुछ भी नहीं मिला और इस समय देश में निम्न स्तचर की राजनीति हो रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई और ईडी पूरी तरह से कन्फ्यूज हो चुकी है. इतना ही नहीं बीजेपी पर भी तेजस्वी यादव ने करारा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी अपनी हार मान चुकी है और इसलिए ही छापे पर छापे मरवा रही है. बीजेपी के पास तेजस्वी से लड़ने की ताकत नहीं रह गई है और उसने अपनी हार स्वीकार कर ली है.

हम पब्लिक साइंस वाले हैं, पॉलिटकल साइंस वाले नहीं

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जिस दिन सरकार बनी उस दिन भी छापे पड़े, क्रोनोलॉजी समझिए, अमित शाह जी समझाते हैं. 2017 में 8000 करोड़ कितना मिला, बेनामी मिली, फ्लोर टेस्ट के दिन मिले संपत्ति, कहाँ गया करोड़ों रुपए? इन लोगों का जो स्क्रिप्ट राइटर है उसे बदल देना चाहिए. 600 करोड़ मिला कहाँ है? ठेंगा मिला, ठेंगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि पंचनामा दिखाओ, हम दिखाएं? बीजेपी ने सरेंडर कर दिया है. मेरी बहनों के यहां छापा जो राजनीति में नही. हमलोग पब्लिक साइंस वाले लोग हैं, पॉलिटिकल साइंस वाले नही है.

राजनीतिक जमीन और जमीर हमारे पास

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हमें डरने की जरूरत नही,झुकने वाले नही हैं..राजनीतिक जमीन और जमीर हमारे पास है. हमारी बहनों का यूज्ड ज्वेलरी का फोटो खींच कर ईडी वाले दिखा रहे हैं. ज्यादातर बहनों की शादी 2012 के बाद हुई. रेलवे घोटाले से इनका क्या मतलब. घर खर्च का पैसा जोड़ रहे हैं ये लोग. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सीबीआई-ईडी के लोग सारा टाइम हमारे घर पर बैठे रहे और आधे घंटे में काम हो गया. तेजस्वी ने कहा कि जब उनके द्वारा अधिकारियों को जाने के लिए कहा गया तो अधिकारियों ने कहा कि हम लोगों को ऊपर से बैठे रहने का आदेश है.

CBI-ED की भूमिका सीमित की जानी चाहिए: RJD

दूसरी तरफ, आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने आज विधानसभा की कार्रवाई के दौरान सीबीआई और ईडी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका को सीमित किए जाने की मांग की. लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ सीबीआई एक्शन के बाद आरजेडी द्वारा बिहार के सीएम नीतीश कुमार से आरजेडी द्वारा बड़ी मांग की गई है. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने सदन में सीबीआई-ईडी एक्शन के खिलाफ प्रस्ताव लाने की मांग की है. उन्होंने मांग की है कि बिहार में CBI-ED पर रोक लगाने का प्रस्ताव लाएं, जिससे CBI-ED की भूमिका को सीमित किया जा सके. वहीं, दूसरी तरफ मोतिहारी पहुंचे बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा है कि भारत में भी पाकिस्तान जैसे हालात बन रहे हैं, जहां सरकार विपक्षी नेताओं को किसी न किसी मामले में फंसाकर सलाखों के अंदर डाल देना चाह रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी की हैट्रिक

संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी की हैट्रिक

आलिया मार्च, एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न

आलिया मार्च, एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend