ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू प्रसाद की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार ……..

UB India News by UB India News
March 12, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग, राजद
0
लालू प्रसाद की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू परिवार पर जांच एजेंसियों की बढ़ती दबिश से बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। रेलवे में घोटाले में फंसे लालू प्रसाद की पार्टी समेत महागठबंधन के घटक दल केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है, जबकि भाजपा करनी का फल बता रही है। राजद के नेता लालू प्रसाद ने जांच एजेंसियों की लगातार छापेमारी और पूछताछ से भड़क गए हैं। लालू प्रसाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि हमने आपातकाल का काल दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ईडी ने 15 घंटों से बैठा रखा है। क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी? उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए यह भी लिखा कि संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।

सहानुभूति कार्ड खेल रहे लालू-नीतीश: सुशील मोदी
दूसरी ओर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को दावा किया कि नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई और ईडी के छापे को लेकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहानुभूति कार्ड खेल रहे हैं। मोदी ने कहा कि देश में ऐसा कोई कानून नहीं है जो जांच एजेंसियों को छापेमारी न करने या गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों से सवाल पूछने से रोकता हो। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार सीबीआई और ईडी के छापे पर सहानुभूति कार्ड खेल रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा, नीतीश कुमार को यह घोषणा करनी चाहिए कि बिहार पुलिस उन घरों पर छापेमारी नहीं करेगी, जहां गर्भवती महिलाएं, बीमार व्यक्ति या बच्चे रह रहे हैं। सहानुभूति कार्ड उनके लिए काम नहीं करेगा। लालू प्रसाद भ्रष्टाचार में शामिल थे और कानून अपना काम कर रहा है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

सुशील मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से यह खुलासा करने के लिए कहा कि इतनी कम उम्र में दिल्ली के संपन्न इलाके में उनका एक आलीशान घर कैसे हो गया। तेजस्वी यादव जब 29 साल के थे, तब वह 52 संपत्तियों के मालिक थे। मोदी ने कहा कि इन सवालों का जवाब देने के बजाय, वह और लालू परिवार के अन्य सदस्य गाली-गलौज कर रहे हैं।

लालू प्रसाद की दुर्दशा के लिए दो व्यक्ति जिम्मेदार
सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद की दुर्दशा के लिए दो व्यक्ति जिम्मेदार हैं और वे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह। उन्होंने आईआरसीटीसी भूमि-नौकरी मामले के दस्तावेज सीबीआई को प्रदान किए हैं। ललन सिंह वह व्यक्ति थे, जिन्होंने 2008 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को घोटाले के बारे में एक पत्र लिखा था। यूपीए सरकार के सत्ता में होने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। साल 2014 में जब सरकार बदली तो ललन सिंह फिर से सक्रिय हो गए और उन्होंने सीबीआई को इस घोटाले से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए थे।

सत्ता के लिए नीतीश कुमार ने किया भ्रष्ट व्यक्तियों से समझौता
सत्ता के लिए नीतीश कुमार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के साथ समझौता किया और इसलिए वह लालू प्रसाद का पक्ष ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई के पास लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को जवाब देना चाहिए कि हृदयानंद चौधरी कौन थे। वह रेलवे में चौथे दर्जे के कर्मचारी थे, जिन्होंने लालू प्रसाद की मदद से नौकरी हासिल की थी। उन्होंने लालू की एक बेटी चंदा यादव को 60 लाख रुपये की जमीन का एक टुकड़ा उपहार में दिया था। क्या लालू प्रसाद इससे इनकार कर सकते हैं?

जो जैसा बोता है, उसे वैसा ही काटना पड़ता है
उन्होंने कहा कि जब चारा घोटाले के सिलसिले में लालू प्रसाद के परिसरों पर पहली छापेमारी की गई थी, उस समय यूपीए सरकार सत्ता में थी। जब वह पहली बार जेल गए थे, तो यह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान नहीं, बल्कि यूपीए सरकार के दौरान। आईआरसीटीसी घोटाले की प्राथमिकी भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में दर्ज की गई थी। इसलिए, वे बीजेपी को दोष न दें। उन्होंने कहा कि जो जैसा बोता है, उसे वैसा ही काटना पड़ता है।

कर्मों का हिसाब यहीं देकर जाना है: संजय जायसवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने कुकर्मों की सजा इसी जीवन में भुगतनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जीवन के बाद स्वर्ग और नर्क क्या होता है यह तो किसी को पता नहीं। लालू परिवार उसका साक्षात उदाहरण है।बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पिता अगर गलत काम करे तो उसे रोकना भी बच्चों का ही काम होता है। एक बार भी अगर बच्चों ने यह पूछ लिया होता कि पिताजी आपको और मां को बिहार का मुख्यमंत्री बिहार की जनता ने बनाया। उस समय आपने 10 हजार करोड़ का घोटाला किया और आप जेल भी गए। उन्होंने कहा कि हम सब पर भी जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है। लालू परिवार की स्थिति हर उस व्यक्ति के लिए सबक है जो भ्रष्टाचार के पैसों से अपने परिवार की खुशी खरीदता है। हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब यहीं देकर जाना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
कर्नाटक दौरे पर आज पीएम मोदी, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

कर्नाटक दौरे पर आज पीएम मोदी, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

सिलिकॉन वैली बैंक का हुआ पतन ,48 घंटों में 42 बिलियन डॉलर निकाले गए

सिलिकॉन वैली बैंक का हुआ पतन ,48 घंटों में 42 बिलियन डॉलर निकाले गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend