ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कितना जानलेवा है H3N2 वायरस? बिहार में H3N2 की दस्तक, पटना की महिला संक्रमित

UB India News by UB India News
March 13, 2023
in खास खबर, स्वास्थ
0
कितना जानलेवा है H3N2 वायरस? बिहार में H3N2 की दस्तक, पटना की महिला संक्रमित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नए इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस (H3N2 Influenza Virus) ने अपनी आमद के साथ ही तहलका मचा दिया है. वायरस के बढ़ते मामलों और इससे होने वाली दो मौतों ने चिंता बढ़ा दी है. हालांकि विशेषज्ञों ने कहा कि इसका प्रकोप सामान्य है. मामलों में अचानक आई तेजी पर दिल्ली के गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर धीरेन गुप्ता ने शनिवार को कहा कि कोविड-प्रेरित लॉकडाउन के कारण पिछले दो सालों में बच्चों में इन्फ्लूएंजा का कोई खतरा नहीं था और यह वायरस सामान्य परिस्थितियों में जीवन के लिए खतरा नहीं है.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार देश में 9 मार्च तक H3N2 सहित विभिन्न इन्फ्लूएंजा उपप्रकारों के कुल 3,038 मामले दर्ज किए गए हैं. ANI से बात करते हुए धीरेन गुप्ता ने कहा ‘H3N2 वायरस का अचानक प्रकोप, जो इन्फ्लूएंजा का एक सामान्य प्रकार है, ने बच्चों में मामलों की संख्या में वृद्धि की है. मौसमी इन्फ्लूएंजा से प्रभावित बच्चे और इसके समान रोग वाले के लिए बच्चे सबसे कमजोर ग्रुप हैं.’

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बड़े पैमाने पर लहर की उम्मीद नहीं
उन्होंने आगे कहा कि ‘H3N2 एंटीजेनिक ड्रिफ्ट और एक हल्का म्यूटेशन है लेकिन जीवन के लिए खतरा नहीं है. वायरस कोई भी हो अगर कमजोर ग्रुप के लिए खतरा है तो मृत्यु की संभावना अधिक है. H3N2 के खिलाफ वैक्सीन का प्रभाव कम है और वैसे भी इस साल हमारा वैक्सीनेशन कम है.’ जैसा की इस वायरस से चिंता बढ़ रही है, कुछ लोगों के मन में यह भी सवाल आने लगा है कि क्या यह संभवतः एक और कोविड महामारी हो सकता है. पल्मोनोलॉजिस्ट अनुराग अग्रवाल ने कहा कि उन्हें बड़े पैमाने पर लहर देखने की उम्मीद नहीं है.

वायरस से घबराने की जरूरत नहीं
न्यूज एजेंसी PTI से अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार तरुण साहनी ने कहा कि ‘अस्पताल में भर्ती होना बहुत सामान्य नहीं है और केवल 5 प्रतिशत मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली है.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘फिलहाल इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है. कोविड के दौरान बरती जाने वाली सावधानी बरतने की जरूरत है.’
इंडियन नेशनल यंग एकेडमी ऑफ साइंस (INYAS) के पूर्व छात्र सदस्य और ग्लोबल यंग एकेडमी (GYA) के सदस्य वायरोलॉजिस्ट उपासना रे ने कहा ‘अगर अधिकांश संक्रमित लोग धीरे-धीरे ठीक हो जाते हैं, तो यह खतरनाक नहीं होगा.’ उन्होंने कहा कि ‘लॉकडाउन और लंबे अवधि के लिए मास्क के व्यापक उपयोग ने वायरस के अधिक विषैले संस्करणों के फैलने को नियंत्रित करने में मदद की, लेकिन नियमित मौसमी श्वसन वायरस के अच्छे जोखिम को भी रोका.’

बढ़ते मामलों के साथ लोग चिंतित
गौरतलब है कि बढ़ते मामलों के साथ लोग चिंतित हैं, क्योंकि वायरस के प्रसार के कारण अस्पताल में भर्ती होने की संख्या बढ़ गई है. देश में 9 मार्च तक H3N2 सहित विभिन्न इन्फ्लूएंजा उपप्रकारों के कुल 3,038 मामले दर्ज किए गए हैं. जिनमें कर्नाटक और हरियाणा में एक-एक मौत हुई. जबकि भारत में इन्फ्लूएंजा A (H1N1pdm09), इन्फ्लुएंजा A (H3N2) और इन्फ्लुएंजा B (विक्टोरिया) का पता चला है. इसमें H3N2 प्रमुख उपप्रकार है और इसके कारण अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं. हालांकि इसके पैटर्न पर सरकार ने कहा कि बड़ी संख्या में रोगियों में केवल बुखार और खांसी के लक्षण दिखाई दिए.

पटना में भी H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस ने दस्तक दे दी है। आरएमआरआई (राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट) में हुई जांच में एक महिला इससे संक्रमित मिली है। बिहार में H3N2 इन्फ्लुएंजा का यह पहला मामला है। इस वायरस का कोरोना जैसा ही इफेक्ट है। ये सीधे लंग्स पर अटैक करता है।

ओपीडी में दिखाने के दौरान महिला मरीज का सैंपल लिया गया था। जांच में H3N2 से पीड़ित हाेने की पुष्टि हुई। यह जानकारी आरएमआरई के निदेशक डॉ. कृष्णा पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि ओपीडी में इस महीने 21 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया।

पीएमसीएच के वरीय फिजिशियन डॉ. बीके चौधरी की माने तो ओपीडी में 30 से 40 फीसदी मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी, बदन दर्द, गले में खराश से पीड़ित आ रहे हैं। सेरोलॉजी जांच से ही पता चलता है कि मरीज H3N2 इन्फ्लुंएजा वायरस से पीड़ित है या नहीं।

दूसरी ओर, H3N2 के बढ़ते मामले के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों काे पत्र लिखकर सतर्कता बरतने को कहा है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का आगाज

संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का आगाज

लालू परिवार पर भारी मुसीबत, क्या जेल जा सकते हैं तेजस्वी ?

लालू परिवार पर भारी मुसीबत, क्या जेल जा सकते हैं तेजस्वी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend