नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के आज यानी गुरूवार को नतीजे आने वाले हैं. वोटों की काउंटिंग जारी है. 10 बजे तक रूझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर होते-होते यह साफ हो जाएगा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है. आपको बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी और नागालैंड और त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था. जबकि चुनाव आयोग ने चुनावी परिणाम घोषित करने के लिए 2 मार्च का दिन रखा था. तीनों राज्यों में वर्तमान परिद्रश्य की बात करें तो त्रिपुरा में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जबकि मेघालय में एनपीपी यानी नेशनल पीपुल्स पार्टी तो नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार है.
तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी शाम 8 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे.आपको बता दें कि इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें से तीन मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में चुनाव संपन्न कराया जा चुका है. जबकि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में अभी चुनाव कराया जाना है. वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 9 राज्यों के विधानसभा चुनान के सेमीफाइनल माना जा रहा है. यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत सभी क्षेत्रीय दलों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है.भारतीय जनता पार्ट के जीतने वाले उम्मीदवार कझेतो किनिमी निर्विरोध जीते। कांग्रेस ने एन. खकाशे सुमी को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था जिसके बाद कझेतो किनिमी की निर्विरोध जीते।






