ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब में कुछ तो पक रहा

UB India News by UB India News
February 28, 2023
in खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
पंजाब में कुछ तो पक रहा

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हाल में पंजाब में हुई दो घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है । ये घटनाएं आने वाले वक्त में बढ़ने वाली दिक्कतों का संकेत दे रही हैं। एक घटना तरनतारन जिले की गोइंदवाल जेल में रविवार को गैंगस्टरों के बीच हुई हिंसक झड़़प थी‚ जिसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो गैंगस्टर मारे गए। इनकी पहचान मनदीप सिंह उर्फ तूफान और मोहन सिंह उर्फ मनमोहन सिंह के रूप में हुई है। झड़प में तीसरा कैदी केशव गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये तीनों ही मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी हैं। तूफान अमृतसर के एक अस्पताल में कुख्यात गैंगस्टर रणबीर सिंह की हत्या में भी वांछित था। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की २९ मई‚ २०२२ को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेल में यह झड़प विवादास्पद स्वयंभू सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह के समर्थकों के अजनाला में किए गए हंगामे के दो दिन बाद हुई। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल दुबई से लौटने के बाद से ही सुर्खियों में है। तलवार और हथियारों से लैस उसके समर्थक अपने एक साथी को छुड़़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गए थे और और थाने की जबरदस्त घेराबंदी कर ली थी। इस घटना में अनेक पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आइ। विपक्ष की प्रमुख पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने जेल में गैंगवार की स्वतंत्र जांच की मांग की है। उसका कहना है कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है। खुफिया एजेंसियां भी अत्यंत सतर्क हो गई हैं क्योंकि अमृतपाल सिंह सिद्धू मूसेवाला के समर्थकों को प्रभावित करने की कोशिश में जुटा है। वह न सिर्फ भिंड़रांवाला जैसै कपड़े़ पहनता है बल्कि उसके जैसी भाषा शैली भी अपनाता है। अजनाला थाने के बाहर हुई घटना को पाकिस्तान के अखबारों ने काफी बढ़ाचढ़ाकर छापा है और इसे खालिस्तान आंदोलन की सुगबुगाहट के तौर पर पेश किया है। इस घटनाक्रम से केंद्रीय गृह मंत्रालय भी चौकन्ना हो गया है और पंजाब पुलिस से व्यापक रिपोर्ट मांगी है। खुफिया एजेंसियां भी अमृतपाल के दुबई में रहने के दौरान की गतिविधियों को खंगालने में जुट गई हैं। यह सतर्कता बेहद जरूरी है क्योंकि पाकिस्तान वर्तमान में जिन हालात से गुजर रहा है उनसे अपनी जनता का ध्यान हटाने के लिए भारत को परेशान करने वाली किसी भी हरकत को उकसाने का काम कर सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
‘संघर्ष’ या ‘संकट’ जैसी शब्दावली का इस्तेमाल……..

‘संघर्ष' या ‘संकट' जैसी शब्दावली का इस्तेमाल........

सुप्रीम कोर्ट से भी मनीष सिसोदिया को हाथ लगी निराशा, न्यायालय

सुप्रीम कोर्ट से भी मनीष सिसोदिया को हाथ लगी निराशा, न्यायालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend