ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आखिर क्यों सोशल मीडिया पर चर्चा में है बेयर ग्रिल्स के Man Vs Wild का पीएम मोदी वाला एपिसोड

UB India News by UB India News
February 28, 2023
in खास खबर, टीवी
0
आखिर क्यों सोशल मीडिया पर चर्चा में है बेयर ग्रिल्स के Man Vs Wild का पीएम मोदी वाला एपिसोड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया के मशहूर टीवी शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ के होस्ट और एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) अपने शो को लेकर आजकल भारत में खूब चर्चा में हैं। दरअसल ग्रिल्स ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी (PM Modi) के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर उनके शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ (Man vs Wild Narendra Modi Episode) की है, जिसे 2019 में शूट किया गया था। तस्वीर के शेयर किए जाने के बाद से ही ट्विटर पर शो के थ्रोबैक की लोग खूब चर्चा कर रहे हैं।

शो के थ्रोबैक की तस्वीर शेयर करते हुए बेयर ग्रिल्स ने लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बहुत गीले रेन फॉरेस्ट की साहसिक स्मृति। दो चीजें मुझे पता हैं: जंगलों का अनुभव हमेशा महान होता है – और मेरा राफ्ट निश्चित रूप से लीक हो रहा था।”

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

Memory of a very wet rainforest adventure with the PM of India! @narendramodi – Two things I know: the wild is always the great leveller – and my raft was definitely leaking… 🤪☔️🌊 #India #Adventure #NeverGiveUp @discoveryplus @discoveryplusIN pic.twitter.com/9AZfRvWpKW

— Bear Grylls (@BearGrylls) February 27, 2023

14 फरवरी को शूट हुआ था शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बेयर ग्रिल्स का शो 14 फरवरी 2019 को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट किया गया था। इसके बाद शो को 12 अगस्त को ब्रॉडकास्ट किया गया था। शो को लोगों ने खूब सराहा भी था। शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रिल्स को बताया था कि 18 साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने पहली छुट्टी ली थी।

180 देशों में प्रसारित किया गया था

पीएम मोदी के साथ ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ के शो को भारत के साथ 180 देशों में प्रसारित किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी के जवाबों और बातों से ग्रिल्स खूब प्रभावित नजर आए थे। शो के दौरान पीएम मोदी ने बताया था कि उन्होंने 18 साल की उम्र में जब अपना घर छोड़ा था, तब वह कई सालों तक जंगलों में रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात कई साधुओं और तपस्वियों से हुई थी, जोकि एक शानदार अनुभव था।

पहले थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर चुके हैं बेयर ग्रिल्स

शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने इससे पहले भी पीएम मोदी के साथ शूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले 5 फरवरी, 2021 को पीएम मोदी के साथ ली गई तस्वीर को शेयर करते हुए ग्रिल्स ने लिखा, “मेरी पसंदीदा तस्वीरों में से एक: हमारे डिस्कवरी जंगल साहसिक कार्य के बाद प्रधान मंत्री मोदी के साथ भीगना और एक कप चाय शेयर करना। यह पल मुझे याद दिलाता है कि कैसे जंगली परम स्तरीय है। उपाधियों और मुखौटों के पीछे हम सब एक जैसे हैं।”

One of my favourite photos: soaking wet and sharing a cup of tea with Prime Minister Modi after our @Discovery jungle adventure together. This moment reminds me of how the wild is the ultimate leveller. We are all the same behind the titles and masks. #adventureunitesus pic.twitter.com/9EQPAeUOLO

— Bear Grylls (@BearGrylls) February 5, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
अर्थव्यवस्था वृद्धि दर के मामले में बिहार देश में तीसरे पायदान पर

अर्थव्यवस्था वृद्धि दर के मामले में बिहार देश में तीसरे पायदान पर

नियमों से चलेगा सदन‚ विपक्ष को मिलेगा करारा जवाब

नियमों से चलेगा सदन‚ विपक्ष को मिलेगा करारा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend