ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईसाई बहुल मेघालय में कैसे पार पाएगी बीजेपी

UB India News by UB India News
February 28, 2023
in खास खबर, पूर्वी भारत
0
ईसाई बहुल मेघालय में कैसे पार पाएगी बीजेपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

घालय की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर आज (27 फरवरी) वोट डाले जा रहे हैं. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के उम्मीवादर एचडीआर लिंगदोह के निधन के चलते एक सीट पर मतदान टाल दिया दिया गया है.

2023 विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां अकेले दांव आजमा रही हैं. सत्ता में रही बीजेपी और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने इस बार चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं किया है. आइए इस चुनाव के नतीजे तय करने वाली बड़ी बातें समझते हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

ईसाई बहुल राज्य में बीजेपी की मुश्किल
मेघालय में बीजेपी इस बार सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है लेकिन ईसाई बहुल राज्य में बीजेपी की राह आसान नहीं है. बीजेपी पर ईसाई विरोधी होने के आरोपों को चुनाव में विरोधी पार्टियां हवा देती रही हैं.

साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड भी एक मुद्दा है. एनपीपी इसका विरोध करती रही है. बीजेपी के लिए मेघालय में बड़ा चैलेंज अकेले चुनाव में उतरना है. पिछली बार बीजेपी को 2 विधानसभा सीट मिली थी लेकिन पार्टी राज्य सरकार का हिस्सा बनी थी.

सीमा विवाद से जुड़ी भावनाएं
असम के साथ मेघालय का सीमा विवाद भी राज्य में गर्म मुद्दा है. दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के चलते हिंसक झड़पें हो चुकी हैं. असम में बीजेपी सरकार है, ऐसे में यहां भी बीजेपी पर इसे हल करने का दबाव रहेगा.

मेघालय चुनाव में इस बार टीएमसी भी बड़ा फैक्टर बन सकती है. टीएमसी का दावा है कि वह मेघालय में विकल्प बनेगी. पार्टी ने 56 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. नवंबर 2021 में कांग्रेस के मुकुल संगमा समेत 12 विधायकों के टीएमसी में शामिल होने से ममता बनर्जी की पार्टी रातों रात मेघालय की मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई थी. ऐसे में इस बार टीएमसी को राज्य में बड़ी उम्मीद हैं.

टॉप-3 दागी उम्मीदवार
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा आपराधिक छवि के उम्मीदवार एनपीपी (11%) ने उतारे हैं. इसके बाद कांग्रेस (8%) और बीजेपी (2%) है. जिन उम्मीदवारों पर सबसे ज्यादा मुकदमे हैं, उनमें बीजेपी के बर्नार्ड एन मराक पहले नंबर पर हैं. बर्नार्ड पर 14 केस दर्ज हैं. इसके बाद कांग्रेस के चैंपियन आर संगमा पर 12 मुकदमे हैं. वहीं, टीएमसी के विसेंट टी संगमा 4 केस के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

एनपीपी के सबसे ज्यादा करोड़पति
करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट देखें तो एनपीपी पहले नंबर पर हैं. पार्टी के 75 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं. कांग्रेस के 42 प्रतिशत जबकि बीजेपी के 38 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं.

146 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ यूडीपी के एम लिंगदोह राज्य में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. कांग्रेस के विंसेंट एच पाला 126 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं. एचएसपीडीपी के ई खरबनी 110 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
आज राज्यपाल का अभिभाषण से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र

आज राज्यपाल का अभिभाषण से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र

अगर यह सच है तो यह राहुल की बड़ी उपलब्धि है………..

अगर यह सच है तो यह राहुल की बड़ी उपलब्धि है...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend