ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज हुई की कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले पर लगी मुहर

UB India News by UB India News
February 22, 2023
in केंद्रीय राजनीती, कैबिनेट
0
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज हुई की कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले पर लगी मुहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक लगने वाली भारत-चीन की सीमा पर अब शी जिनपिंग की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (PLA) कदम तक नहीं रख सकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को कड़ा जवाब देने के लिए भारत के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया है। इस निर्णय के बारे में सुनते ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खेमें मे खलबली मच गई है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई आज की कैबिनेट बैठक में इस ऐतिहासिक फैसले पर मुहर भी लगा दी गई है। इससे अब चीन की खैर नहीं होगी। भारत सरकार के इस फैसले से वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। आइए अब आपको बताते हैं कि पीएम मोदी ने ऐसा कौन सा बड़ा फैसला लिया है, जिससे कि चीन में अभी से खलबली मच गई है?

वैसे तो जून 2020 में चीन की छलपूर्वक की गई गलवान घाटी में कार्रवाई के बाद से ही पीएम मोदी ने एलएसी पर सेना की ताकत बढ़ाना शुरू कर दिया था और इंफ्रास्ट्रक्चर का सीमा पर जाल बिछने लगा था। पिछले आठ वर्षों में चीन सीमा पर कई हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण करने के साथ ही साथ दर्जनों सुरंगों, दर्रों और पुलों का बड़े पैमाने पर निर्माण किया गया है। इससे सेना को क्विक एक्शन लेने में आसानी हुई है। मगर नवंबर 2022 में तवांग में फिर चीनी सैनिक घुसपैठ के इरादे से भारतीय सीमा में आ गए थे, जहां से उन्हें भारतीय सेना ने मारकर खदेड़ दिया था। इसके बाद से ही चीन की घेराबंदी करना भारत की जरूरत बन गई थी, जो अब पीएम मोदी के सबसे बड़े ऐतिहासिक फैसले से पूरी होने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि वह फैसले क्या हैं।

RELATED POSTS

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

ITBP की बनेगी 7 नई बटालियन

पीएम मोदी ने चीन को चित्त कर देने के लिए 3 बड़े फैसले लिए हैं। पहले फैसले के तौर पर चीन सीमा पर चप्पे-चप्पे पर सैनिकों की तैनाती के लिए भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 7 नए बटालियन के गठन का ऐलान किया है। देश में पहली बार 24 अक्टूबर 1962 को आइटीबीपी का गठन किया गया था। आरंभ में इसकी सिर्फ 4 बटालियन थी। मौजूदा वक्त में इसकी 45 पलटनें और 4 विशेष पलटनें हैं। अब 7 नई बटालियान का गठन होने से एलएसी के हर एक प्वाइंट पर सैनिकों की तैनाती हो सकेगी। इससे अतिसंवेदनशील इलाकों में सेना की गश्त बढ़ जाएगी। साथ ही चीन पर 24 घंटे बारीकी से नजर रखना और गुस्ताखी करने पर उन्हें तत्काल मुंहतोड़ जवाब देना काफी आसान हो जाएगा।

एलएसी के चप्पे-चप्पे तक पहुंच के लिए बनेगी ऑल वेदर टनेल
प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरा फैसला वास्तविक नियंत्रण रेखा के चप्पे-चप्पे तक सेना की त्वरित कार्रवाई और पहुंच को मजबूत करने के बाबत लिया है। इसके तहत “ऑल वेदर टनेल (शिंकुन ला टनेल) ” का निर्माण किए जाने का फैसला लिया गया है। इस सुरंग के बनने से हर मौसम में 24 घंटे सेना के जवान एलएसी तक मूवमेंट कर सकेंगे। इससे आपातकालीन स्थिति में दुश्मन को जवाब देने के लिए सेना के बख्तर बंद वाहनों से लेकर पैदल सेना और युद्धक वाहनों को सीमा तक पहुंचाने में किसी भी मौसम में आसानी होगी। अभी तक भीषण सर्दियों में सियाचिन और ग्लेशियर तक जाने वाले रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसे में सेना की कनेक्टिविटी कमजोर हो जाती है। मगर इस सुरंग के बनने से हर मौसम में सैनिकों और सैन्य वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा। सेना के लिए पीएम मोदी का यह फैसला सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

बॉर्डर पर बसे गांवों का पलायन रोकने को सबसे बड़ा निर्णय
पीएम मोदी ने चीन सीमा से लगे भारतीय गांवों के लोगों का सुविधाओं के अभाव में पलायन रोकने के लिए सबसे बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत सीमा के सभी गांवों का एकीकृत और हाईटेक विकास करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा से लेकर, पक्की सड़कें, 24 घंटे पानी, बिजली और हाईपर मार्केट की सुविधाएं भी मिलेंगी। ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने के लिए भी केंद्रीय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा। ताकि सीमा से ग्रामीणों के पलायन को रोका जा सके। इससे दुश्मन चीन पर भारतीय सेना को नजर रखने में आसानी होगी। ग्रामीणों का सहयोग चीन की घुसपैठ को रोकने में लिया जाएगा।

गलवान, तवांग ही नहीं, अब सियाचिन और तिब्बत का भी होगा हिसाब
पीएम मोदी के इस फैसले से अब सिर्फ गलवान और तवांग का ही नहीं, बल्कि सियाचिन और तिब्बत का भी पूरा हिसाब लेने के लिए सैनिकों को मजबूत किया जाएगा। ताकि भविष्य में कभी भी चीन भारत पर हमला करने या घुसपैठ करने की बात तो दूर, उसकी ओर आंख उठाकर भी नहीं देख सके। आपको बता दें कि सियाचिन और तिब्बत भी पहले भारत का हिस्सा था, लेकिन चीन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में भारत के इन दोनों भूभागों को हथिया लिया था। पीएम मोदी ने इसलिए अब चीन सीमा पर सैनिकों की चप्पे-चप्पे पर तैनाती करने के साथ उन्हें अत्याधुनिक हथियारों और सुविधाओं से हाईटेक और लैस करना चाहते हैं। ताकि चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ने जींद में देश...

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

by UB India News
July 17, 2026
0

यह बात इसी साल बस 3 महीने पहले की ही है. अप्रैल में संसद का विशेष सत्र चल रहा था,...

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

by UB India News
July 16, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी....

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
बिहार में चौथा कृषि रोड़मैप मार्च तक

बिहार में चौथा कृषि रोड़मैप मार्च तक

राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढाने के लिए हमलोग लगातार प्रयासरत हैं: मुख्यमंत्री

राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढाने के लिए हमलोग लगातार प्रयासरत हैं: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend