ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महंगाई का झटका……

UB India News by UB India News
February 15, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
महंगाई का झटका……

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खुदरा महंगाई फिर से बेकाबू होती दिख रही है। सोमवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से जारी आंकड़े़ चौंकाने वाले हैं। आंकड़़ों के मुताबिक जनवरी में खुदरा महंगाई दर तीन माह के उच्च स्तर ६.५२ प्रतिशत पर पहंुच गई यानी भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर ६ प्रतिशत से ऊपर जा पहंुची है। इसमें भी महंगाई का आंकड़़ा ग्रामीण क्षेत्रों में बनिस्बत ज्यादा रहा। वहां यह ६.८५ प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्यतः खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है। उसे मुद्रास्फीति ४ प्रतिशत (दो प्रतिशत की घट–बढ़ के साथ) पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है। खुदरा महंगाई में उछाल के आंकड़े़ से पिछले साल के आखिरी दो महीनों में महंगाई के लिहाज से राहत की सांस लेने वाले आम जन को साल के पहले महीने में ही झटका लगा है। दिसम्बर में यह आंकड़़ा ५.७२ प्रतिशत और नवम्बर में ५.८८ प्रतिशत था। आंकड़़ों के मुताबिक खाने–पीने के सामान खास तौर पर दाल‚ चावल‚ गेहूं के दाम बढ़ने से महंगाई में उछाल आया है। आंकड़़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर ५.९४ प्रतिशत और कोर महंगाई दर ६.१ प्रतिशत रही। दरअसल‚ खुदरा महंगाई दर में तेजी के साथ ही कोर यानी मूल महंगाई दर भी छह प्रतिशत से ज्यादा रहना चिंताजनक है। मूल महंगाई दर वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में परिवर्तन से संबंधित होती है। इसमें खाद्य और ऊर्जा क्षेत्रशामिल नहीं किए जाते। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर ज्यादा होना भी चिंता की बात है क्योंकि >ंची महंगाई से ग्रामीणों की खरीद क्षमता प्रभावित हो सकती है। चिंता इसलिए भी है कि दिसम्बर में समाप्त तिमाही में ग्रामीण क्षेत्र में एफएमजीसी की बिक्री घटी थी। चूंकि रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है‚ इसलिए लगता है कि केंद्रीय बैंक अगली मौद्रिक समीक्षा में रेपो रेट फिर बढ़ा सकता है यानी रेपो रेट बढ़ाने का सिलसिला जारी रह सकता है। पिछले साल जनवरी से अक्टूबर के बीच खुदरा महंगाई दर ६ प्रतिशत से ऊपर बनी रही। इस वजह से रेपो रेट में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ था। अभी जारी आंकड़़ों से लगता है कि रिजर्व बैंक ब्याज दरें बढ़ने के मामले में आक्रामक रुख बनाए रखेगा। बहरहाल‚ फरवरी–मार्च के खुदरा महंगाई के आंकड़े़ काफी अहम रहने वाले हैं क्योंकि उनसे पता चलेगा कि महंगाईतय दायरे में रहेगी या नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
पारस के दावे में कितना दम………

पारस के दावे में कितना दम.........

बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे जारी

बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend