ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकतंत्र बचाओ रैली के साथ आज से माले का महाधिवेशन

UB India News by UB India News
February 22, 2023
in कम्युनिस्ट, खास खबर, पटना
0
लोकतंत्र बचाओ रैली के साथ आज से माले का महाधिवेशन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाकपा माले का 11 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन बुधवार से शुरू होगा और 20 फरवरी तक चलेगा। महाधिवेशन की शुरुआत 15 फरवरी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होनेवाली ‘लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ रैली के साथ होगी। महाधिवेशन में पूरे देश से चुने हुए करीब १७०० प्रतिनिधि शामिल होंगे। महाधिवेशन की सभी आवश्वक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। प्रतिनिधि पहुंच गये हैं और मंगलवार की देर शाम से ही रैली में आने वाले लोग भी पटना पहुंचने लगे।

माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा‚राजारामसिंह‚ प्रो.सुधा चौधरी और झारखंड़ के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि महाधिवेशन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।भाकपा (माले) महासचिव उदीपंकर भ^ाचार्य इस रैली को मुख्य वक्ता के बतौर संबोधित करेंगे। झारखंड के विधायक विनोद कुमार सिंह‚ अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव व पूर्व विधयक राजाराम सिंह‚ अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा‚ बिहार में विधायक दल के नेता महबूब आलम व उप नेता सत्यदेव राम‚ स्कीम वर्कर्स की राष्ट्रीय नेता शशि यादव‚ ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी आदि समेत कई अन्य नेता भी रैली के वक्ता होंग्। मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस)‚ आरएमपीआइ – पासला (पंजाब)‚ लाल निशान पार्टी व सत्यशोधक कम्युनिस्ट पार्टी (महाराष्ट्र) आदि समान धर्मी सहयोगी पार्टियों के नेता भी रैली मंच को सुशोभित करेंगे। रैली में शामिल होने के लिए लोगों के पटना पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है और ऐसा लगता है भाकपा (माले) की यह रैली पिछली सारी रैलियों का रिकार्ड तोड देगी। इस रैली से न केवल बिहार की‚ बल्कि देश की राजनीति को भी एक नई दिशा मिलेगी।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

भाकपा (माले) का ११वां महाधिवेश १५–२० फरवरी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संपन्न होगा।‘फासीवाद मिटाओ – लोकतंत्र बचाओ! शहीदों के सपनों का भारत बनाओ!’ के उद्घोष के साथ आयोजित हो रहे महाधिवेशन में कई महत्वपूर्ण कार्यभारों पर दस्तावेज पेश किए जायेंगे‚ उन पर गंभीर चर्चा की जायेगी और उन्हें पारित करने के साथ ही अगले पांच वषोंर् तक उनसे मिली दिशा के आधार पर पूरे देश भर में बहुआयामी पहलकदमियां ली जायेंगी‚ आंदोलन तेज किया जायेगा। पहला विषय होगा–फासीवाद विरोधी जनप्रतिरोध का परिप्रेIय‚ दिशा व कार्यभार’ इसके तहत भारत के एक लोकतांत्रिक‚ समाजवादी व धर्मनिरपेक्ष स्वरूप और स्वतंत्रता‚ बराबरी‚ भाईचारा और सामाजिक न्याय के घोषित मूल्यों पर होनेवाले हमलों का कारगर प्रतिरोध खडा करना और फासीवादी विचारधारा को राज व समाज दोनों ही जगहों से बेदखल करने की समग्र रणनीति पर गहरा विचार विमर्श किया जायेगा।महाधिवेशन में पार्टी के संविधान और सामान्य कार्यक्रम में भी कतिपय संशोधन प्रस्तावों पर विचार किया जायेगा। साथ ही पार्टी संगठन को देश के समक्ष मौजूद फासीवादी चुनौती से निपटने में सक्षम बनाने हेतु ज्यादा गतिशील‚ प्रतिबद्ध व जागरूक बनाने हेतु पार्टी कतारों व नेताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने का कार्यभार पर विचार किया जायेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

Next Post
जम्मू–कश्मीर में अब चुनाव का इंतजार…..

जम्मू–कश्मीर में अब चुनाव का इंतजार.....

महंगाई का झटका……

महंगाई का झटका......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend