मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि फिलहाल देश की यात्रा पर निकलने की उन्होंने कोई योजना नहीं बनायी है। समाधान यात्रा के क्रम में मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले में विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि १६ फरवरी तक समाधान यात्रा है। उसके बाद बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। ॥ अभी कहीं जाने की ऐसी कोई योजना नहीं है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा‚ ‘हमलोग काफी पहले से पटना से लेकर दिल्ली तक इसकी मांग करते रहे हैं।’ वर्ष २०२४ के लोकसभा चुनाव में भाजपा के क्लीन स्वीप करने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दावे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोग खुशी मनायें। मैं काम करने वाला आदमी हूं। मैं जनता की सेवा कर रहा हूं। अभी मैं कोई राजनीतिक बात नहीं कर रहा हूं। अभी मैं सभी लोगों के हित में काम करने और सबके उत्थान में लगे हुए हैं। सबको बोलने का अधिकार है‚ लोग बोलते रहते हैं। राजनीतिक कार्यक्रम में ही मैं राजनीतिक बातें कहता हूं‚ बाकी समय काम करता रहता हूं। सीएम ने अमित शाह से हुई बातचीत के सवाल पर कहा कि बिहार में नये राज्यपाल आ रहे हैं। इसकी सूचना देने की पुरानी परंपरा रही है। केंद्र सरकार इसको लेकर राज्य सरकार से बातचीत करती है। इसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने मुझे जानकारी दी थी कि नये राज्यपाल बिहार जा रहे हैं। उन्होंने कहा‚‘हमने उनसे कहा था कि ठीक ही है। जिसे केंद्र सरकार चाहती है‚ वो यहां आयें। यह ठीक ही है।’ मुख्यमंत्री ने जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी के सेना पर दिये बयान पर कहा कि कौन क्या बोलता है‚ मैं उस पर ध्यान नहीं देता हूं। अभी मेरा पूरा ध्यान राज्य के क्षेत्रों पर है। अलग–अलग जगहों पर जाकर मैं विकास योजनाओं का निरीक्षण कर रहा हूं। एक–एक चीज का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश देता हूं। समाधान यात्रा समाप्त होने के कुछ दिनों के बाद हम अधिकारियों से पूछेंगे कि दिये गये निर्देशों पर आगे क्या काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा‚ ‘यदि हमलोगों को कोई नई नीति बनानी होगी‚ तो वो भी बनाई जायेगी। इन्हीं सब बातों की जानकारी के लिए हमलोग घूम रहे हैं। अभी हमसे राजनीतिक बातें मत पूछिये। कुछ लोगों की कुछ न कुछ बोलने की आदत है। हम उनसे पूछेंगे कि आपने क्या बोला हैॽ मुजफ्फरपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के काम में प्रगति के सवाल पर सीएम ने कहा कि सभी कामों को करने के लिए ही मैं घूम रहा हूं। मुजफ्फरपुर का काफी महत्व है। यहां की आबादी बहुत ज्यादा है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….
भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...







