ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विद्यार्थी के स्तर के अनुरूप पढ़ाई के लिए प्रतिबद्ध सरदाना इंटरनेशनल स्कूल

UB India News by UB India News
February 14, 2023
in इंदोर, शिक्षा
0
विद्यार्थी के स्तर के अनुरूप पढ़ाई के लिए प्रतिबद्ध सरदाना इंटरनेशनल स्कूल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्तमान समय में बच्चों की अच्छी पढ़ाई को लेकर पेरेंट्स में चिंता का स्तर बढ़ता जा रहा है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि पेरेंट्स ऐसे इंस्टीट्यूट्स की गहनता से तलाश में रहते हैं, जहाँ वे न सिर्फ इंस्टीट्यूट्स पर भरोसा कर सकें, बल्कि बच्चों के भविष्य को लेकर भी निश्चिन्त रहें। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में पेरेंट्स का भरोसा जीतना जहाँ एक तरफ काफी मुश्किल है, वहीं दूसरी तरफ अटूट विश्वास की परिभाषा बन उभरा है देवास स्थित सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, जहाँ पेरेंट्स बच्चों को सिर्फ ज्ञान अर्जित करने के लिए ही नहीं, बल्कि हर स्थिति में ढलने और अनुशासन से भरपूर जीवन जीने की प्रेरणा देने के लिए स्कूल भेजते हैं। ललित सरदाना सर जो स्वयं आईआईटी में ऑल इंडिया 243 वीं रैंक लगा चुके हैं व पिछले 26 सालों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स तीनों विषय पढ़ाते हैं और डॉक्टर श्वेता सरदाना मैडम बालाजी पढ़ाती है। इनके विद्यार्थियों का सिलेक्शन अनुपात संपूर्ण भारत में सर्वाधिक है।

ललित सरदाना, अध्यापक और संचालक, द सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, कहते हैं, “बच्चों की पढ़ाई को लेकर पेरेंट्स की चिंता जायज़ है, लेकिन यह चिंता एक तरफा नहीं है। अच्छे इंस्टीट्यूट्स भी बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और पेरेंट्स के भरोसे को जीतने के लिए भरसक प्रयास करते हैं। इंस्टीट्यूट्स की जिम्मेदारी है कि इससे जुड़े हर एक बच्चे को उसके स्तर के अनुरूप पढ़ाए और न समझ आने पर एक से अधिक बार भी संबंधित पाठ पढ़ाने में संकोच न करे। इससे न सिर्फ बच्चे का मनोबल बढ़ता है, बल्कि उसमें अधिक से अधिक जानने की जिज्ञासा भी बढ़ती है। सरदाना के अध्यापकों को इस प्रक्रिया का गहनता से पालन करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि बच्चे खुद को अध्यापकों के करीब पा सकें।”

RELATED POSTS

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

वे आगे कहते हैं, “अक्सर देखने में आता है कि इंस्टीट्यूट्स भारी मात्रा में बच्चों की भर्ती कर लेते हैं। लेकिन वे यह नहीं समझते कि हर बच्चे का पढ़ने और समझने का स्तर अलग-अलग होता है। द सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में हम बच्चों के भविष्य को सँवारने में विश्वास रखते हैं।सरदाना के समर्पित अध्यापक प्रतिभाशाली और कमजोर सहित हर एक बच्चे पर विशेष रूप से ध्यान देते हैं।”

यह कक्षाओं में कम संख्या में बच्चों की भर्ती का ही परिणाम है कि सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाला हर एक बच्चा पढ़ाई के लिए समर्पित है। छात्रों के लिए एक और फायदा यह है कि स्कूल और कोचिंग एक ही परिसर में हैं। प्रतियोगी और बोर्ड दोनों तरह की परीक्षाओं के लिए उपयुक्त इस स्कूल में सीमित संख्या में छात्रों की भर्ती की जाती है, और तो और सेल्फ स्टडीज़ भी शिक्षकों के ही सामने करने की अनुमति है। मोबाइल, टीवी प्रतिबंधित इस स्कूल में मनोरंजन के कई साधन हैं, जिसमें स्पोर्ट्स, म्यूजिक, डांस, योग, मेडिटेशन और मोटिवेशनल सेमिनार शामिल हैं। इस तरह की ढेरों गतिविधियों से सरदाना स्कूल परिपूर्ण है, जो न सिर्फ देश के विभिन्न कोनों के छात्रों को यहां आकर शिक्षा लेने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि उन्हें अच्छे अंक हासिल करने में भी सहायता करता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक और तकनीक से जोड़ने की दिशा में...

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के 211 प्रखंडों में नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों में बुधवार से पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

देश की शिक्षा इस समय हर स्तर पर दो खंडों में बंट गई है, सरकारी और निजी। सरकार के पास...

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

Next Post
अभी देश यात्रा पर निकलने की कोई योजना नहींः नीतीश

अभी देश यात्रा पर निकलने की कोई योजना नहींः नीतीश

लोकतंत्र बचाओ रैली के साथ आज से माले का महाधिवेशन

लोकतंत्र बचाओ रैली के साथ आज से माले का महाधिवेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend