ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विकास के पथ पर…………..

UB India News by UB India News
February 14, 2023
in खास खबर, राष्ट्रपति भवन, संपादकीय
0
विकास के पथ पर…………..

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के तीन दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मलेन–२०२३ का समापन हो गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह प्रदेश नये भारत का विकास इंजन बनने में सक्षम है और तैयार भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष २०२५ तक भारतीय अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन ड़ॉलर बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश की सरकार २०२७ तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन ड़ॉलर बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रदेश की सरकार जिस परिश्रम‚ उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्वास प्रकट किया कि समावेशी विकास की सोच के साथ आयोजित यूपी वैश्विक निवेशक सम्मेलन के सार्थक परिणाम आएंगे। इस सम्मेलन में निवेशकों ने काफी रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस बार ३३.५० लाख करोड़़ रुपये के प्रस्ताव आए हैं। वर्ष २०१८ में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में ४.६८ लाख करोड़़ रुपये के निवेश के करार हुए थे। यह आंकड़े़ बताते हैं कि देश और दुनिया के निवेशकों और औद्योगिक घरानों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है। इसका अर्थ बहुत स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में गुणात्मक सुधार हुआ है। यह एक बड़़ी वजह है जिससे उद्योगपति प्रदेश में निवेश करने के लिए बढ़–चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने की दिशा में सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना कारगर सिद्ध हो रही है। हालांकि प्रदेश में हस्तशिल्प एवं लघु उद्योगों के अनेक केंद्र पहले भी थे‚ लेकिन उनको संरक्षण था और न ही इन उत्पादों के विपणन की समुचित व्यवस्था थी। एक जिला‚ एक उत्पाद योजना से इनके संरक्षण और विकास के उपाय किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहा था कि पहले ‘बीमारू’ राज्य के तौर पर जाने वाला उत्तर प्रदेश अब सुशासन के लिए पहचाना जाता है और अब यह भारत के विकास को गति देगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ ड़बल इंजन की सरकार का इरादा दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश‚ इससे बेहतर साझेदारी हो ही नहीं सकती। कहा जा सकता है कि विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश मॉड़ल की चर्चा होने लगी है। वास्तव में विकास के स्वनिर्मित मॉड़ल से ही प्रदेश का विकास संभव है और प्रदेश इस दिशा में आगे बढ़ गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
पैसा तोलता है……..

पैसा तोलता है........

पूर्वोत्तर चुनाव: कैसी इबारत लिखेगी जनता…..

पूर्वोत्तर चुनाव: कैसी इबारत लिखेगी जनता.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend