ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘हंटर वाली’ IPS पर लगा ‘गालीबाज’ मैडम का तमगा!

UB India News by UB India News
February 11, 2023
in अपराध, खास खबर, पटना
0
‘हंटर वाली’ IPS पर लगा ‘गालीबाज’ मैडम का तमगा!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार कैडर के सीनियर आईएएस (IAS) अधिकारी केके पाठक का अपने अफसरों को गाली देते हुए वीडियो वाला विवाद अभी थमा भी नहीं था कि एक वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी पर गाली देने का आरोप लग गया है. बिहार कैडर (Bihar Cadre) के ही 2003 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी विकास वैभव (IPS Vikas Vaibhav) ने होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की डीजी शोभा अहोतकर (IPS Shobha Ahotkar) पर गाली देने का आरोप लगाया है. विकास वैभव ने इस घटना के बाद दो महीने की छुट्टी पर जाने का आवेदन दिया, जिसे डीजी ने रद्द कर गृह विभाग को भेज दिया है. बता दें कि हाल के दिनों में बिहार में राजनीतिक अस्थिरता की खबरों के बीच प्रशासनिक अमले में अधिकारियों के बीच खटपट की यह तीसरी घटना है.

कुछ दिन पहले ही मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पाठक विभागीय मीटिंग में डिप्टी कलेक्टर को गालियां देते नजर आए थे. पाठक इस वीडियो में बिहार के लोगों के बारे में भी भला-बुरा बोल रहे थे. इस घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच के आदेश दिए थे. जांच अभी चल ही रही थी कि एक और मामला सामने आ गया. इससे पहले साल 2022 में भी बिहार के कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों की लड़ाई की जांच चल रही है. आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा और आदित्य कुमार के बीच झगड़े से उस समय बिहार सरकार को काफी बदनामी झेलनी पड़ी थी.

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

पढ़िए क्या लिखा है चिट्ठी में

विकास वैभव के लिए बतौर शो कॉज नोटिस में लिखा है कि ‘दिनांक 09.02.2023 की सुबह आपके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यथा ट्विटर, व्हाट्स एप इत्यादि पर आपके ट्विटर हैंडल से किया गया ट्वीट वायरल हो रहा है। ट्विटर पर आपके द्वारा किए गए ट्वीट की प्रति इस पत्र के साथ संलग्न है। उक्त ट्विटर मैसेज में लिखा गया है कि आप डीजी रैंक की महिला अधिकारी से गालियां ही सुन रहे हैं। उक्त तथ्यों के समर्थन में आपने यह भी लिखा है कि आपके द्वारा रिकॉर्ड भी किया गया है।’

vikas vaibhav show cause letter

 

WhatsApp Image 2023-02-10 at 8.56.58 AM.

कौन हैं विकास वैभव
विकास वैभव ने अपने ट्वीट और फेसबुक पोस्ट में डीजी के बारे में लिखा, ‘मुझे आईजी होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज का दायित्व दिनांक 18. 10.2022 अक्टूबर 2022 को दिया गया था और तब से सभी नव दायित्वों के निर्वहन हेतु हरसंभव प्रयास कर रहा हूं. प्रतिदिन तब से अनावश्यक ही डीजी मैडम के मुख से गालियां ही सुन रहा हूं. (recorded too)! परंतु यात्री मन आज वास्तव में द्रवित है.’

शोभा अहोतकर बिहार की पहली महिला डीजी अधिकारी
हालांकि, इस ट्वीट को विकास वैभव ने कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया. यह ट्वीट बुधवार देर रात किया गया. विकास वैभव ने अक्टूबर 2022 में होमगार्ड के पद पर योगदान दिया था, जबकि शोभा अहोतकर डीजी होमगार्ड पहले से थीं. इन दोनों पदाधिकारियों की छवि मजबूत और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी की रही है. काम के लिए विकास वैभव को बिहार में सम्मानजनक नजरों से देखा जाता है, खासकर युवाओं के बीच विकास वैभव एक आइडियल के तौर पर देखे जाते रहे हैं. इस घटना के बाद उनके ट्वीट के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगे.

क्या कहते हैं जानकार
बिहार को करीब से जानने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजीव पांडेय कहते हैं, ‘बिहार के नौकरशाह बेलगाम हो गए हैं. यब बात नीतीश कुमार भी जानते हैं. केके पाठक को ही लीजिए क्योंकि नीतीश कुमार खुद उन्हें लेकर आए हैं. इसलिए गाली देने का सरेआम वीडियो वायरल होने के बाद भी केके पाठक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. सिर्फ मामले को शांत करने के लिए जांच का आदेश दे दिया गया. बिहार में सत्ता पक्ष या विपक्षी विधायकों के साथ-साथ मंत्री भी लगातार कहते रहे हैं कि अधिकारी उनकी बातों को नहीं सुनते. कुछ साल पहले ही आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक आरजेडी विधायक के साथ ठीक से बात नहीं कर रहे थे. बिहार में अधिकारियों के रवैये से नेता, मंत्री के साथ-साथ जनता भी परेशान हैं. कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारी के द्वारा ‘बिहारी’ बोल कर या गाली देने का रिवाज काफी पुराना है.’

मुश्किल में फंस सकती हैं शोभा अहोतकर?
हालांकि, विकास वैभव द्वारा लगाए गए आरोप के बाद शोभा अहोतकर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि विकास वैभव की छवि एक सभ्य और ईमानदार अधिकारी की है. आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रैजुएट हैं और इनकी शालीनता के चर्चे यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों और अधिकारियों के बीच में भी है. डीजी पर गाली देने का आरोप लगाते हुए भी शालीनता नहीं छोड़ी और जिस शब्द का चयन किया उसकी चर्चा हो रही है. बिहार के सबसे एक्टिव आईपीएस अफसरों में शामिल विकास वैभव ने सासाराम के रोहतास फोर्ट से नक्सलियों को भगाकर वहां पहली बार तिरंगा फहराया था. साल 2015 में पटना के एसएसपी रहते हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था. साल 2013 में पटना के गांधी मैदान में पीएम मोदी की रैली में ब्लास्ट और उसके पहले बोधगया ब्लास्ट की तफ्तीश करने वाली एनआईए टीम की कमान विकास वैभव संभाल चुके हैं.

हालांकि, 1990 बैच की शोभा अहोतकर भी ईमानदार छवि की अधिकारी रही हैं. बिहार के कई जिलों में तैनाती के दौरान उनकी छवि ‘हंटरवाली’ महिला एसपी की रही है. साल 2020 में वह बिहार की पहली महिला महानिदेशक बनी थीं. अपने लंबे कार्यकाल में अहोतकर काफी साल सेंट्रल डेप्यूटेशन और महाराष्ट्र में रहीं. ऐसे में इस घटना के बाद बिहार की राजनीति भी गरमा सकती है, क्योंकि आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग है, जिसको यह बात पच नहीं रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

भारत को अंतरिक्ष में मिली बड़ी सफलता, ISRO ने SSLV से किए छोटे सैटेलाइट लांच

भारत को अंतरिक्ष में मिली बड़ी सफलता, ISRO ने SSLV से किए छोटे सैटेलाइट लांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend