ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 12 दिन में 60% गिरे, आज 5% की गिरावट

UB India News by UB India News
February 7, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
दो बार मौत को करीब से देखा है!’ अपहरण और ताज हमले में कैसे बचे थे गौतम अडानी, बताई आपबीती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अडाणी ग्रुप पर जांच की मांग को लेकर सोमवार को संसद से सड़क तक हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। विपक्ष का कहना है कि संसद में अडाणी के अलावा कोई और मुद्दा नहीं उठेगा। वहीं, सुबह शेयर बाजार में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर्स में 5% की गिरावट देखी गई। ये 1500 रुपए के करीब ट्रेड कर रहे हैं।

उधर, ब्रिटिश लेंडर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने मार्जिन लोन पर कोलेटरल के रूप में अडाणी ग्रुप के बॉन्ड को लेना बंद कर दिया है। इससे पहले सिटीग्रुप और क्रेडिट सुइस बैंक भी ऐसा कर चुका है।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

बाजार खुलते ही अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 5% गिरे
अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 12 दिन में करीब 60% टूट चुके हैं। इसके पहले शुक्रवार को कंपनी के शेयर 35% तक गिर गए थे। हालांकि इसके बाद शेयर में ​रिकवरी आई और यह ​केवल ​​​2.19% की गिरावट के साथ 1,531 रुपए पर बंद हुए। निचले स्तर से शेयर में 50% की रिकवरी देखने को मिली।

कांग्रेस का LIC और SBI दफ्तरों के सामने प्रदर्शन कांग्रेस आज देशभर में LIC और SBI दफ्तरों के सामने प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार आम लोगों के पैसे का इस्तेमाल अपने दोस्तों की मदद के लिए कर रही है। विपक्ष की मांग है कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होने दे। इसके साथ ही अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन की जांच संसदीय पैनल (JPC) या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से करवाई जाए।

आज के अपडेट्स …

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- पूरा विपक्ष एक साथ आएगा, चर्चा होगी और फैसला होगा। ये सिर्फ कांग्रेस मुद्दा नहीं है, बल्कि भारत के आम लोगों का मुद्दा है।
  • बैठक में कांग्रेस, DMK, NCP, BRS, JD(U), SP, CPM, CPI, केरल कांग्रेस, JMM, RLD, RSP, AAP, IUML, RJD और शिव सेना मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में TMC मौजूद नहीं रही।
  • UP में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अडाणी जीएमआर के स्मार्ट प्रीपेड मीटर टेंडर को निरस्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अडाणी ट्रांसमिशन ने सबसे कम बोली लगाई थी।

अडाणी अमीरों की लिस्ट में 21वें स्थान पर खिसके
शेयरों में भारी गिरावट के बाद गौतम अडाणी की नेटवर्थ 90 बिलियन डॉलर हो गई है। पिछले साल ये 150 बिलियन डॉलर के करीब थी। सोमवार को जारी हुई फोर्ब्स की अमीरों की रियल टाइम लिस्ट में अडाणी 21वें स्थान पर आ गए हैं। शुक्रवार को वह 22वें स्थान पर खिसक गए थे। 27 फरवरी के पहले अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे और एशिया में पहले नंबर पर थे।

अडाणी मामले में कांग्रेस ने PM से पूछे सवाल
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा- अडाणी ग्रुप पर लगे गंभीर आरोपों के बीच मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। यह मिलीभगत का साफ इशारा है। PM ये कहकर नहीं बच सकते कि हम अडाणी के हैं कौन। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आज से हर दिन PM से तीन सवाल करेगी। रविवार को किए तीन सवाल नीचे पढ़ें…

  • पहला सवाल: गौतम अडाणी के भाई विनोद अडाणी पर पनामा पेपर्स और पेंडोरा पेपर्स में धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, इस पर क्या कार्रवाई हुई?
  • दूसरा सवाल: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडाणी पर ED, CBI और इनकम टैक्स की ओर से क्या कार्रवाई की गई है?
  • तीसरा सवाल: सिर्फ अडाणी ग्रुप को ही हवाई अड्डों और बंदरगाहों में एकाधिकार स्थापित करने की अनुमति दी गई, यह कैसे संभव है?

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बीते 12 दिन की बड़ी बातें…

  • 24 जनवरी: हिंडनबर्ग ने 106 पेज की रिपोर्ट जारी कर अडाणी ग्रुप पर शेयर बाजार में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे बड़े आरोप लगाए।
  • 27 जनवरी: अडाणी एंटरप्राइजेज 20,000 करोड़ का FPO लाया। पहले दिन सिर्फ 1% सब्सक्रिप्शन मिला। इस ऑफर का प्राइस बैंड 3112 से 3276 रुपए प्रति शेयर रखा गया था।
  • 29 जनवरी: अडाणी एंटरप्राइजेज का FPO फुल सब्सक्राइब हो गया। इसी दिन अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को गलत बताया। कहा- यह भारत पर साजिश के तहत हमला है। ग्रुप ने 413 पन्नों में इसका जवाब दिया।
  • 30 जनवरी: हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा- अडाणी से 88 सवाल पूछे गए। उनमें से वो 62 का जवाब देने में विफल रहे। धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद के नाम पर छुपाया नहीं जा सकता। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के जवाब को ब्लोटेड रिस्पॉन्स करार दिया।
  • 1 फरवरी: अडाणी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ रुपए के फुली सबस्क्राइब्ड FPO को रद्द कर इन्वेस्टर्स का पैसा लौटाने की बात कही।
  • 2 फरवरी: गौतम अडाणी ने FPO रद्द करने के बाद एक वीडियो मैसेज दिया। इसमें उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए निवेशकों का हित सर्वोपरि है।’ इसी दिन संसद पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया RBI ने देश की सभी बैंकों से अडाणी ग्रुप को दिए कर्ज और निवेश का ब्योरा मांगा है। NSE ने अडाणी ग्रुप के तीन शेयरों को शॉर्ट टर्म के लिए एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) लिस्ट में शामिल किया।
  • 3 फरवरी: एडवोकेट एमएल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर निवेशकों का शोषण करने और उन्हें ठगने के लिए हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
आखिर करगिल का जख्म देने वाले मुशर्रफ कुछ के लिए ‘हीरो’ कैसे हो गए?

आखिर करगिल का जख्म देने वाले मुशर्रफ कुछ के लिए 'हीरो' कैसे हो गए?

तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप ने मचाई भारी तबाही; 118 मौतें, तुर्किये में 76, सीरिया में 42 लोग मारे गए

तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप ने मचाई भारी तबाही; 118 मौतें, तुर्किये में 76, सीरिया में 42 लोग मारे गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend