तुर्किये में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। झटके राजधानी अंकारा, नूरदगी शहर समेत 10 शहरों में महसूस किए गए। इसके अलावा सीरिया, लेबनान और इजराइल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि तुर्किये में अब तक 76 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 440 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, सीरिया में 42 लोग मारे गए हैं। 200 से ज्यादा घायल हुए हैं।
तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के दो झटकों से बड़ी तबाही आई है. तुर्की और सीरिया में भूकंप से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें ध्वस्त हो गईं. तुर्की में भूकंप से अब तक 76, तो सीरिया में 86 मौतों की पुष्टि हुई है. बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है. मौतों का आंकड़ा बढ़ने का अनुमान है. सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. दोनों देशों में न जानें कितनी ही इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं, जिनके मलबे में लोग फंसे हुए हैं. इधर इटली में सुनामी का अलर्ट जारी हुआ है. भूकंप ने दक्षिण तुर्की के गजिएनटेप शहर को दहला दिया है.
Turkey Earthquake Today LIVE Updates:
– तुर्की की इमरजेंसी सर्विस ने कहा कि 7.8 तीव्रता के भूकंप से सात प्रांतों में कम से कम 76 लोगों की मौत हुई है और 440 लोग घायल हुए हैं.
– तुर्की में आए भीषण भूकंप के असर से सीरिया में 86 लोगों क मौत हो गई और 200 लोग घायल हुए हैं.
– तुर्की में आए भीषण भूकंप में अब तक 53 लोगों की मौत होने की खबर मिली है. अधिकारियों के मुताबिक मालत्या में 23 लोगों की मौत हुई और 420 लोग घायल हुए हैं. सेंलिर्फा में 17 लोगों की मौत हुई है और 67 लोग घायल हैं. जबकि उस्मानिया में 7 लोगों की मौत हुई है. दियारबकीर में 6 लोगों की मौत हुई और 79 लोग घायल हैं.
– तुर्की में आए भीषण भूकंप के बाद सीमावर्ती उत्तरी सीरिया में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है. सीरिया के अस्पतालों ने इसकी पुष्टि की है.
– तुर्की में अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को दक्षिण-पूर्वी तुर्की में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. हालांकि काफी बड़ी संख्या में इमारतों के ध्वस्त होने के कारण मरने वालों की संख्या बहुत अधिक बढ़ने का खतरा है.

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey-USGS) ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है. यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप जमीन से करीब 24.1 किलोमीटर (14.9 मील) की की गहराई पर आया है. इसका केंद्र तुर्की के गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में स्थित है. यूएसजीएस ने कहा कि मध्य तुर्की में इस भूकंप के आने के बाद तगड़े झटके महसूस किए गए हैं. पहले भूकंप के लगभग 11 मिनट बाद 9.9 किलोमीटर की गहराई में 6.7 तीव्रता का एक और भूकंप आने की खबर है.
तुर्की में ये भूकंप सोमवार (6 फरवरी) को सुबह 6.47 बजे गाजियांटेप के करीब आया. इसका असर साइप्रस, तुर्की, ग्रीस, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, इराक और जॉर्जिया तक महसूस किया गया. सोमवार तड़के आए भूकंप से हुए नुकसान और हताहतों के बारे में अब जानकारी मिलने लगी है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और फोटो से लगता है कि भारी पैमाने पर तबाही और जानमाल के नुकसान की आशंका है. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोवन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से असर वाले इलाकों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेज दिया गया. एर्दोवन ने कहा कि खोज और बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं. उम्मीद है कि इस आपदा से हम जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ निपट लेंगे.
तुर्की का दक्षिणी इलाका गजियांटेप एक प्रमुख औद्योगिक और विनिर्माण केंद्रों में से एक है, जिसकी सीमा सीरिया से लगती है. गौरतलब है कि तुर्की दुनिया के सबसे ज्यादा सक्रिय भूकंप के इलाकों में से एक है. तुर्की में 1999 में 7.4 तीव्रता के भूकंप से इस्तांबुल में लगभग 1,000 सहित 17,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. एक्सपर्ट लंबे समय से चेतावनी देते आ रहे हैं कि एक बड़ा भूकंप इस्तांबुल को तबाह कर सकता है. क्योंकि वहां सुरक्षा सावधानियों के बिना बड़े पैमाने पर निर्माण की मंजूरी दी गई है.
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey-USGS) ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है. यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप जमीन से करीब 24.1 किलोमीटर (14.9 मील) की की गहराई पर आया है. इसका केंद्र तुर्की के गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में स्थित है. यूएसजीएस ने कहा कि मध्य तुर्की में इस भूकंप के आने के बाद तगड़े झटके महसूस किए गए हैं. पहले भूकंप के लगभग 11 मिनट बाद 9.9 किलोमीटर की गहराई में 6.7 तीव्रता का एक और भूकंप आने की खबर है.
तुर्की में ये भूकंप सोमवार (6 फरवरी) को सुबह 6.47 बजे गाजियांटेप के करीब आया. इसका असर साइप्रस, तुर्की, ग्रीस, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, इराक और जॉर्जिया तक महसूस किया गया. सोमवार तड़के आए भूकंप से हुए नुकसान और हताहतों के बारे में अब जानकारी मिलने लगी है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और फोटो से लगता है कि भारी पैमाने पर तबाही और जानमाल के नुकसान की आशंका है. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोवन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से असर वाले इलाकों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेज दिया गया. एर्दोवन ने कहा कि खोज और बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं. उम्मीद है कि इस आपदा से हम जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ निपट लेंगे.
लगातार 3 भूकंप आए
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, पहले भूकंप का केंद्र कहरामनमारस प्रांत के गाजियांटेप शहर से 30 किलोमीटर दूर और जमीन से करीब 24 किलोमीटर नीचे था। लोकल समय के मुताबिक, ये भूकंप सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आया। इसके 11 मिनट बाद 6.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी आया। इसका केंद्र जमीन से 9.9 किलोमीटर नीचे था। दूसरे भूकंप के 19 मिनट बाद 5.6 तीव्रता का तीसरा भूकंप भी आया। लिहाजा कई लोगों के मलबे में दबे होने और मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
भूकंप के केंद्र के पास कई सीरियाई रिफ्यूजी रहते हैं
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, भूकंप के केंद्र के पास यानी गाजियांटेप शहर में कई सीरियाई रिफ्यूजी रहते हैं। यूनाइटेड नेशन्स कमिशनर फॉर रिफ्यूजी के मुताबिक, दुनिया के सबसे ज्यादा रिफ्यूजी तुर्किये में रहते हैं। इनमें से 3.5 मिलियन सीरिया के रिफ्यूजी हैं। गाजियांटेप से ही इनकी मदद के लिए बड़े ऑपरेशन्स चलाए जाते हैं।

सीरिया में ट्रेन सेवाएं रद्द
सीरिया के अलेप्पो, हमा और लताकिया शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए। इन शहरों में सरकार ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। देश में ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। भूकंप से प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
2017 में आया था क्रॉस-बॉर्डर भूकंप
2017 में ईरान-इराक में क्रॉस-बॉर्डर भूकंप आया था। इराक के कुर्दिश शहर हलाबजा से इरान के कर्मानशाह प्रांत में झटके महसूस किए गए थे। इसमें 630 लोगों की मौत हुई थी। 8 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
तुर्किये में आए भूकंप के बाद की तस्वीरें देखें…

नवंबर में आया था 6.1 तीव्रता का भूकंप
नवंबर में तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके झटके इतने तेज थे कि राजधानी अंकारा, इस्तांबुल और आस-पास के इलाकों में महसूस किए गए थे। हेल्थ मिनिस्टर फहार्टिन कोका ने कहा- 22 लोग घायल हुए। ये लोग भूकंप के डर से एक ऊंची इमारत से कूद गए थे।