ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद शुरू होते ही अडानी पर फिर छिड़ गया संग्राम,लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

UB India News by UB India News
February 7, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
संसद शुरू होते ही अडानी पर फिर छिड़ गया संग्राम,लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस पार्टी समेत पूरा विपक्ष आज भी अडानी के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। स्पीकर ने भूटान से आए मेहमानों का परिचय कराया और उसके बाद प्रश्नकाल शुरू कराना चाहा लेकिन हंगामा बढ़ गया। 10 मिनट के भीतर भी उच्च सदन यानी राज्यसभा की कार्यवाही भी 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दरअसल, विपक्षी दल संसद से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने का प्लान बना चुके हैं। आज कांग्रेस पार्टी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। संसद में भी आज टकराव की स्थिति बनी रही। RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि लोग चिंतित हैं लेकिन सरकार अडानी के मुद्दे पर बोलने से बच रही है। अडानी दावा कर रहे हैं कि यह देश पर एक हमला है, लेकिन कैसे? उन्होंने कहा कि हम इस मामले में जेपीसी जांच चाहते हैं।

 

RELATED POSTS

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

स्पीकर ओम बिरला ने जैसे ही सदन में प्रवेश किया, सांसद जयश्री राम के नारे लगाने लगे। आगे बिरला ने बताया कि आज संसद में भूटान के संसदीय शिष्टमंडल के सदस्य विराजमान हैं। मैं अपनी ओर से सदन की ओर से सभी माननीय सदस्यों की ओर से उनकी भारत यात्रा पर स्वागत-अभिनंदन करता हूं। शिष्टमंडल के सदस्य मुंबई और औरंगाबाद की यात्रा भी करेंगे। जिस समय स्पीकर परिचय करा रहे थे, भूटान से आए मेहमान हाथ जोड़कर खड़े हो गए।

थोड़ी गरिमा बनाए रखिए…

थोड़ी गरिमा बनाए रखिए...

भूटान के मेहमानों का परिचय कराने के फौरन बाद स्पीकर ने कहा कि माननीय सदस्य गण थोड़ा संसद की गरिमा बनाए रखिए। यह संसद है। इसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल की घोषणा कर दी। शोर शुरू होने लगा… सदस्यों को देख स्पीकर नाराज हो गए। उन्होंने सदस्यों से अपनी सीट पर लौटने के लिए कहा। एक सदस्य ने कहा, सर हाउस ऑर्डर में नहीं है। ओम बिरला ने कहा, ‘मैं माननीय सदस्य, आप प्रश्न पूछना चाहते हैं, आप विराजें।’ नारे लगाए जाने शुरू हो गए। शेम-शेम के नारे लगने लगे। शोरगुल के बीच स्पीकर ने नसीहत देते हुए कहा, ‘माननीय सदस्यगण आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज देश के मजदूरों से संबंधित प्रश्न है। आप प्रश्न पूछें, माननीय मंत्री जी जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह संसद देश की दिशा तय करता है, चर्चा और संवाद के लिए है। आपको चर्चा करनी है तो बातचीत करें।’ स्पीकर ने सख्त लहजे में कहा कि आप बिना बातचीत के केवल नियोजित तरीके से सदन को स्थगित कराना उचित नहीं है। आप आएं, आपका जो भी विषय है, मेरे चेंबर में आएं। मैं हर मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार हूं। इस दौरान वेल में आए सांसद अडानी का नाम लेकर नारे लगाते रहे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
उत्तराखंड का एक और शहर खतरे में? घरों में आईं दरारें, परिवारों को किया गया शिफ्ट

उत्तराखंड का एक और शहर खतरे में? घरों में आईं दरारें, परिवारों को किया गया शिफ्ट

पीएम मोदी ने यूपी को दी बड़ी सौगात, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन

पीएम मोदी आज करेंगे 'इंडिया एनर्जी वीक 2023' का उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend