ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोतिहारी में NIA की टीम ने की छापेमारी, आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

UB India News by UB India News
February 5, 2023
in अपराध, खास खबर, पश्चिम चंपारण
0
मोतिहारी में NIA की टीम ने की छापेमारी, आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बिहार में NIA की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि PFI के सदस्य सुल्तान उस्मान खान ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उसने देवशिला की यात्रा का वीडियो डाला है। और कहा है कि बाबरी मस्जिद पर दावा बरकरार रहेगा। इस देवशिला से अयोध्या में रामलला-माता जानकी की मूर्ति बनेगी।

शनिवार सुबह बिहार और झारखंड की NIA की टीम ने मोतिहारी में दबिश दी। टीम ने कई जगहों पर रेड डाली। छापेमारी जिले के चकिया मेहसी क्षेत्र में कई जगहों पर हुई है।

RELATED POSTS

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

मामला चकिया थाना के कुअवां गांव का है। 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। PFI सरगना रियाज मारूफ को भी हिरासत में लेने की सूचना है। अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर को उड़ाने साजिश को लेकर सोशल मीडिया पर मैसेज के बाद एक्शन, मैसेज में मीटिंग की हो रही थी चर्चा, जिसके बाद एनआईए ने कार्रवाई की है। स्थानीय पुलिस भी सहयोग में शामिल थी। पुलिस अधिकारी अभी नहीं कर रहे है पुष्टि।

टीम ने प्रतिबंधित संगठन PFI के राज्य सचिव रेयाज के घर पर भी छापेमारी की। वह चकिया थाना क्षेत्र के कुअवा गांव का रहने वाला है। वहीं, मेहसी थाना के इमाम पट्टी से भी कुछ संदिग्ध युवकों को उठाया गया है।

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मोतिहारी पुलिस और NIA का जॉइंट ऑपरेशन था। जिसमें 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

कार्रवाई के बाद NIA की टीम वापस चली गई हैं। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे गुप्त जगह पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

कौन है सुल्तान उस्मान खान

सुल्तान उस्मान पहले PFI का सदस्य था। सुल्तान उस्मान खान के नाम से वो फेसबुक पेज चलाता था। उसे डिलीट कर अब नया फेसबुक पेज फिर से बनाया है। जिसमें इसने खुद को SDPI का सदस्य बताया है। उसके इस फेसबुक पेज में इस वीडियो को अपलोड किया गया है। फिलहाल वो फरार है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

Next Post
रविशंकर प्रसाद ने नीतीश को दी नसीहत ,एक-एक कर गिना दी बजट से Bihar को क्या मिला

रविशंकर प्रसाद ने नीतीश को दी नसीहत ,एक-एक कर गिना दी बजट से Bihar को क्या मिला

चिराग ने नागालेंड में जदयू के साथ कर दिया खेला…….

चिराग ने नागालेंड में जदयू के साथ कर दिया खेला.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend