ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्कैवेंजिंग से मिलेगी मुक्ति………..

UB India News by UB India News
February 4, 2023
in खास खबर, ब्लॉग
0
स्कैवेंजिंग से मिलेगी मुक्ति………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मौजूदा सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होने के कारण वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट 2023-24 में समाज के लगभग सभी वर्गों को छूने का प्रयास किया है‚ लेकिन इस बजट में सामाजिक तौर पर जो महत्वपूर्ण बात नजर आ रही है वह सफाई कर्मचारियों को मैनुअल स्कैवेंजिंग से मुक्ति दिलाने के लिए सेप्टिक टैंकों और गंदी नालियों की सफाई के लिए मशीनीकरण शुरू करने की है।

वास्तव में कानूनी प्रावधानों के बावजूद व्यावहारिक कठिनाइयों और दृढ इच्छाशक्ति के अभाव में सिर पर मैला ढोने या दूसरों की गंदगी को हाथ से साफ करने का कलंक समाज के माथे से साफ नहीं हो रहा है। अब भी हर साल सैकडों की संख्या में सफाईकर्मी सीवरलाइनों के अंदर दम घुटने से जान गंवा रहे हैं। आज भी स्कैवेंजिंग का काम अनुसूचित जाति के एक वर्ग के भरोसे चल रहा है। वित्त मंत्री द्वारा पेश केंद्र सरकार के वार्षिक बजट २०२३–२४ में संकल्प लिया गया है कि सेप्टिक टैंकों और नालों से मानव द्वारा गाद निकालने का काम पूरी तरह से मशीनयुक्त बनाने के लिए शहरों को तैयार किया जाएगा। जाहिर है कि केंद्र सरकार इस प्रथा की मुक्ति के लिए नगर निकायों को मशीनें उपलब्ध कराएगी या उसके लिए अलग से बजट देगी। स्वच्छता अभियान के तहत केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच मुक्ति का अभियान २०१४ से चला चुकी है। हालांकि खुले में मुक्ति के लिए अक्टूबर २०१९ तक का लक्ष्य रखा गया था जो कि व्यवहार में अभी तक अधूरा है। फिर भी उस मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में करोडों घरों में शौचालय बने हैं। अब इस अभियान को अगर दिलोजान से चलाया गया तो इंसानों की एक बिरादरी को सचमुच दूसरों की गंदगी साफ करने से कलंक से मुक्ति मिल जाएगी। महात्मा गांधी और डॉ. अम्बेडकर दोनों ने ही हाथ से मैला ढोने की प्रथा का पुरजोर विरोध किया था। यह प्रथा संविधान के अनुच्छेद १५‚ २१‚ ३८ और ४२ के प्रावधानों के भी खिलाफ है। आजादी के ७ दशक बाद भी इस प्रथा का जारी रहना देश के लिए शर्मनाक है। लातूर महाराष्ट्र के सांसद सुधाकर तुकाराम के एक प्रश्न के उत्तर में लोक सभा में २ फरवरी २०२१ को तत्कालीन सामाजिक अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत का जवाब था कि ३१ दिसम्बर २०२० तक उससे पिछले ५ सालों में देशभर में सीवर लाइनें साफ करते हुए ३४० सफाइकर्मियों की मौत हुई। इनमें सर्वाधक ५२ सफाईकर्मी उत्तर प्रदेश में मारे गए। उसके बाद तमिलनाडु की गंदी नालियां जाति विशेष के कर्मियों के लिए मरघट बनीं जहां ४३ लोगों ने जानें गंवाई। देश की राजधानी दिल्ली में ३६ सफाईकर्मियों ने नारकीय परिस्थितियों में दम तोडा। समाजिक अधिकारिता मंत्री का यह भी जवाब था कि देश में अब तक १३ राज्यों में १३‚६५७ मैला ढोने वालों की पहचान की गई है‚ लेकिन २०११ की जनगणना में परिवारों के आंकडों से बडी संख्या में गंदे शौचालयों को हटाने को ध्यान में रखते हुए राज्यों से कहा गया है कि वे अपने सर्वेक्षण की दोबारा समीक्षा करें। दरअसल‚ कानून अकेले किसी समस्या का समाधान नहीं कर सकता। अगर इस अमानवीय समस्या का समाधान कानून के पास होता तो नब्बे के दशक में समस्या तब समाप्त हो जाती जब पहली बार १९९३ में सफाई कर्मचारी नियोजन और शुष्क शौचालय सन्निर्माण (प्रतिषेध) अधिनियम‚ १९९३ आ गया था। जिसका उद्द्ेश्य मानव मल–मूत्र को हटाने के लिए सफाई कर्मचारियों के नियोजन को अपराध घोषित कर सफाई कार्य के हाथ से किए जाने का अंत करने और देश में शुष्क शौचालयों की और वृद्धि पर पाबंदी लगाने के लिए संपूर्ण भारत के लिए एक समान विधान अधिनियमित करना था।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

जब इस कानून से काम नहीं चला तो उसके बाद सितम्बर २०१३ में संसद द्वारा ‘हाथ से मैला साफ करने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम २०१३’ पास किया गया। इस अधिनियम में अस्वच्छ शौचालयों और मैनुअल स्केवेंजिंग संबंधी उपबंधों का पहली बार उल्लंघन करने पर १ वर्ष की सजा या ५० हजार का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। दूसरी बार उल्लंघन करने पर २ वर्ष की सजा और १ लाख का जुर्माना हो सकता है। तीसरी बारः उल्लंघन करने पर ५ पांच साल की सजा या ५ लाख के जुर्माने या दोनों का प्रावधान है। इस अधिनियम की धारा २२ के अंतर्गत पाए गए अपराध संोय एवं गैर जमानती हैं‚ लेकिन फिर भी समाज के एक खास वर्ग को इससे पूरी तरह मुक्ति नहीं मिल सकी। अब तक कानून तो बनते रहे मगर वे कानून अपने उद्देश्य की पूर्ति न कर सके। अब उम्मीद की जा सकती है कि भारत सरकार की मदद से सारे देश के शहरों में मशीनों से ही नालियों‚ सीवरलाइनों और सेप्टिक टैंकों की सफाई हो सकेगी। मैन्वल स्केवेंजिंग से एक जाति विशेष का उद्धार नहीं हो पा रहा है। संसद में २०२१ में स्वयं सरकार ने स्वीकार किया था कि इस पेशे में लगे लोगों में ९७.२५ प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति के थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

Next Post
कैसे मजबूत होगा आमजन……..

कैसे मजबूत होगा आमजन........

मोतिहारी में NIA की टीम ने की छापेमारी, आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

मोतिहारी में NIA की टीम ने की छापेमारी, आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend