ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

JDU में कौन चल रहा उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चाल

UB India News by UB India News
February 4, 2023
in Lokshbha2024, जदयू, पटना
0
नीतीश कुमार हर कार्यक्रम में शामिल हों, यह जरूरी नहीं :जेडीयू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से गर्मी बढ़ा दी है। अब धीरे-धीरे जेडीयू में उनका गुट भी मुखर होने लगा है। इसी कड़ी में एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान JDU MLC रामेश्वर महतो ने दावा किया कि JDU में एक गुट ने 2019 में उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी में आने का विरोध किया। उन्हें JDU में आने से रोकने की साजिश की गई। MLC रामेश्वर महतो के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ JDU में एक गुट ने साजिश रची। रामेश्वर महतो ने दावा किया कि उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार के बाद उनकी जगह लेने के लिए सबसे सही चेहरा हैं। रामेश्वर महतो ने इस दौरान साजिश रचने वालों में पूर्णिया के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नाम का दावा भी किया।

कुशवाहा के खिलाफ साजिश रचने वाले कौन?

इसी टीवी चैनल पर खास बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि जो लोग उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं वो सिर्फ मोहरे हैं, असल डोर तो कोई और ही खीच रहा है। हालांकि नाम बताने से उपेंद्र कुशवाहा परहेज कर गए। उपेंद्र कुशवाहा के मुताबिक ‘इसमें मेरे खुलासा करने लायक बात ही कहां है। जो लोग पार्टी में मेरे खिलाफ हैं, सीएम नीतीश उन्हीं की बात मानते हैं। जिनका एमएलसी रामेश्वर महतो ने नाम लिया, वो सब तो मोहरे हैं, उनके बारे में सब जानते हैं। इनका इस्तेमाल कुछ लोग कर रहे हैं। सबको पता है कि मेरे पीछे कौन लोग लगे हैं।’ जब उपेंद्र कुशवाहा से ये सवाल पूछा गया कि कौन मोहरा चल रहा है तो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ‘वो लोग जिनसे सीएम नीतीश कुमार दिन भर घिरे रहते हैं।’

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

सवाल- ये सवाल जवाब कब तक चलेगा?

उपेंद्र कुशवाहा- ये तो मुख्यमंत्री जी के ऊपर डिपेंड करता है। हमने समय-समय पर जो बातें कहीं, उसका जवाब मिलता तो मुझे लगता कि पार्टी सही रास्ते पर है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जो बात हमने कही टू द पॉइंट, उसका जवाब नहीं मिला। मैं पार्टी में नंबर टू हूं इसका दावा नहीं करते। सीएम साहब से हमारी वन 2 वन बात हुई तो उन्होंने कहा कि आप आइए, हमारे बाद आप ही हैं पार्टी में। आपकी जरूरत है, आइए।

सवाल- आरसीपी सिंह के समय क्या आप मोहरा बने?

उपेंद्र कुशवाहा- आरसीपी सिंह जी जब हटे तो उस समय बहुत अंतराल नहीं था। मेरे पार्टी में आने के फौरन बाद ही ये बातें शुरू हो गईं। अब मुझे लगता है कि ये भी उनलोगों का ही काम था।

सवाल- क्या आप और आरसीपी सिंह एक साथ आएंगे?

उपेंद्र कुशवाहा- बड़े मकसद के लिए आदमी छोटी-छोटी बातों को भूल जाता है।
यानि इस जवाब की माने तो उपेंद्र कुशवाहा ने इस बात से इनकार नहीं किया कि वो और आरसीपी सिंह भविष्य में एक साथ आ सकते हैं। हालांकि वो वक्त कब आएगा, इसके बारे में उपेंद्र कुशवाहा ने कुछ नहीं कहा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी, बाल-बाल बचे यात्री

सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी, बाल-बाल बचे यात्री

IMF का नया World Economic Outlook क्या कहता है दुनिया और भारत के बारे में..

IMF का नया World Economic Outlook क्या कहता है दुनिया और भारत के बारे में..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend