सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। शिवपाल यादव राष्ट्रीय महासचिव बनाए हैं। सपा नेता आजम खान भी राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यादव परिवार के 5 सदस्य
62 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अखिलेश यादव के अलावा यादव परिवार के पांच सदस्य शामिल किए गए हैं। इसमें अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रो राम गोपाल यादव –राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, शिवपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। वहीं धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेजप्रताप यादव कार्यकारिाणी सदस्य बनाए गए हैं।