ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेमानी पेशकश……..

UB India News by UB India News
January 19, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
बेमानी पेशकश……..

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर समेत विभिन्न ‘ज्वलंत’ मुद्दों के हल के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ‘गंभीर’ बातचीत का आह्वान किया है। यह कहते हुए कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) परमाणु हथियार संपन्न इन दोनों पड़़ोसी देशों के बीच बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शहबाज शरीफ ने दुबई स्थित अल अरबिया समाचार चैनल के साथएक साक्षात्कार में यह मंशा जताई। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के संबंध कश्मीर के मुद्दे पर आजादी के बाद से ही तनावपूर्ण रहे हैं‚ और इस हद तक रहे कि दोनों देशों के बीच युद्ध भी हुए। हालांकि हर बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़़ी लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। भारत के खिलाफ उसने प्रॉक्सी वॉर छेड़़ा और सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता रहा। भारत द्वारा संविधान के अनुच्छेद ३७० को निरस्त करने के बाद तो दोनों देशों के बीच संबंध और भी खराब हो गए। पाकिस्तान ने अपनी धरती पर आतंकियों को प्रशिक्षण देकर भारत की सीमा में भेजकर हिंसा और खूनखराबा करने के मंसूबे पाल रखे हैं। लेकिन भारत न केवल युद्ध के मैदान में‚ बल्कि कूटनीतिक मोर्चे पर भी उस पर भारी पड़़ा है। हाल में पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद के मोर्चे पर भारत को एक और बड़़ी कूटनीतिक जीत हासिल हुईजब संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान स्थित लश्कर–ए–तैयबा के उपप्रमुख अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। जहां तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की यूएई की मध्यस्थता संबंधी जो मंशा जताई गई है‚ उसका कोई मतलब नहीं है। भारत कश्मीर के मुद्दे पर किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को पहले ही खारिज कर चुका है। हालांकि शहबाज ने नसीहत भरे अंदाज में कहा है कि युद्धों से पाकिस्तान के लोगों को दुख‚ गरीबी और बेरोजगारी का दंश मिला है। इससे उसने सीख ली है और शांति से रहना चाहता है। बेशक‚ कोई अपने किए–धरे पर तौबा करे तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। और बातचीत की पेशकश करे तो और भी उत्साहजनक है। लेकिन तीसरे देश की मध्यस्था की बात कहे जाने पर लगता है कि शहबाज ने बेमानी बात कही है। वह इस बारे में भारत के रुख से वाकिफ है। आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। बातचीत का अनुकूल माहौल जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
गांधी की धोती से राहुल गांधी की टीशर्ट की तुलना…..

गांधी की धोती से राहुल गांधी की टीशर्ट की तुलना.....

भारत में आर्थिक असमानता की खाई और चौड़ी हो गई….

भारत में आर्थिक असमानता की खाई और चौड़ी हो गई....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend