ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गांधी की धोती से राहुल गांधी की टीशर्ट की तुलना…..

UB India News by UB India News
January 19, 2023
in खास खबर, ब्लॉग, हास्य - व्यंग
0
गांधी की धोती से राहुल गांधी की टीशर्ट की तुलना…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देखो जी‚ या तो मैस्सी की दस नंबर की फुटबाल जर्सी ही इन दिनों प्रसिद्ध हुयी या फिर राहुल गांधी की टीशर्ट ही चर्चा रही। उनके सामने सारे महंगे सूट–बूट धरे रह गए। वैसे ही जैसे गांधी की आधी धोती के सामने वायसरायों और सम्राटों की महंगी पोशाकें धरी रह गयी थीं। हालांकि पहले राहुल की टीशर्ट की कीमत भी हजारों में आंकी गयी थी‚ लेकिन जब लाखों के सूट–बूट से उसकी तुलना होने लगी तो उसके महंगे होने की यह चर्चा बंद हो गयी। डर यही रहा होगा कि बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी। मैस्सी की जर्सी का दस नंबर वास्तव में मैराडोना की जर्सी का नंबर था। इस तरह दस नंबर की जर्सी पहनकर मैस्सी वास्तव मैराडोना की पंरपरा के वाहक बने। लेकिन राहुल गांधी‚ महात्मा गांधी से तुलना किए जाने पर माफी मांग लेते हैं कि ऐसा मत कीजिए–वो कहां और मैं कहां टाइप से। गांधी की धोती से राहुल गांधी की टीशर्ट की तुलना हो भी नहीं सकती। इसलिए नहीं कि वेशभूषा का फर्क है बल्कि इसलिए भी कि गांधीजी की धोती की कीमत अंग्रेजों ने कभी नहीं बतायी थी। न उसे डिजाइनर और ब्रांडेड बताया और न विदेशी बताया।

राहुल की टीशर्ट का कमाल यह रहा कि जिन मुद्दों को लेकर उन्होंने पदयात्रा शुरू की‚ उन्हें चर्चा में आने से टीशर्ट रोके रही। उन मुद्दों को इसने टीवी की चर्चाओं और सोशल मीडिया में चर्चा में आने से रोके रखा। दूसरी तरफ यही टीशर्ट थी जिसने दिन में तीन–तीन परिधान बदलने वालों का महीनों अकेले मुकाबला किया। यंू तो गांधीजी की धोती भी ब्रिटिश साम्राज्यवाद की अकूत संपदा के सामने अकेली डटी रही थी। लेकिन अंग्रेजों की कभी यह हिम्मत नहीं हुयी कि स्वत्रता संग्राम के विमर्श को वे गांधी की धोती तक समेट दें‚ सिवा इसके कि चर्चिल ने उन्हें अधनंगा फकीर कह कर अपने माथे पर स्थायी कलंक लगा लिया था। लेकिन राहुल को शहजादा और राजकुमार कहकर‚ फकीर कहना उनके विरोधियों के लिए मुश्किल था। अंग्रेजों ने गांधी की धोती पर शोध नहीं किया जबकि राहुल गांधी की टीशर्ट पर भाजपा वाले बाकायदा शोध करा रहे हैं। उन्होंने तो उसमें हीटर तक फिट करा दिया। शोध चल रहा है‚ अभी क्या पता क्या–क्या सामने आए।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
भारत में आर्थिक असमानता की खाई और चौड़ी हो गई….

भारत में आर्थिक असमानता की खाई और चौड़ी हो गई....

भारतीय कूटनीतिक की महत्ता

भारतीय कूटनीतिक की महत्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend