ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महागठबंधन के अंदर आये सियासी तूफान के सबसे बड़े खलनायक सुधाकर सिंह!

UB India News by UB India News
January 8, 2023
in पटना, राजद
0
बिहार में जल्द लागू होगा चौथा कृषि रोड मैप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति में महागठबंधन के अंदर आये सियासी तूफान के सबसे बड़े खलनायक सुधाकर सिंह साबित हुए हैं। सुधाकर सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर की गई टिप्पणी के बाद हलचल मच गया। स्थिति ये हो गई कि जेडीयू नेताओं ने लक्ष्मण रेखा लांघ दी। वहीं, राजद की ओर से डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू हो गई। सुधाकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू के एमएलसी मर्यादा की सीमा लांघ गये थे। एमएलसी रामेश्वर महतो ने कह दिया था कि वे राख लगाकर सुधाकर सिंह की जीभ खींच लेंगे। उससे पूर्व जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर तेजस्वी की टेंशन बढ़ा दी थी। कुशवाहा ने तेजस्वी को जंगलराज तक की याद दिला दी थी। लगे हाथों तेजस्वी ने सुधाकर को इशारों में बीजेपी का एजेंट तक करार दे दिया था। स्थिति को राजद सुप्रीमो तक पहुंचाने की बात कही थी। वहीं इस मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के अंदर का मामला बताते हुए गेंद तेजस्वी के पाले में डाल दी थी। अब कहा जा रहा है कि सुधाकर सिंह को सियासी सजा मिलनी तय है।

उपेंद्र कुशवाहा का बयान
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राजद जल्द ही विधायक सुधाकर सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि हम खरमास (दिसंबर के मध्य से शुरू होने वाला और जनवरी के मध्य में मकर सक्रांति पर समाप्त होने वाला और अशुभ माना जाने वाला महीना) के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। फिर हम उम्मीद कर रहे हैं कि राजद सुधाकर सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को निशाने पर लेने के लिए शिखंडी, रात्रि प्रहरी और भिखारी जैसे असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया था। उनके बयानों के बाद जदयू ने कड़ी आपत्ति जताई और उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव से अपने विधायक को नियंत्रित करने के लिए कहा था।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

बीजेपी एजेंट सुधाकर
तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह को बीजेपी का एजेंट घोषित किया था, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, यह कहते हुए कि मामला पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के संज्ञान में लाया गया है और वह निर्णय लेंगे। कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह से सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयान दिया और राजद के एक प्रवक्ता ने इसका बचाव किया, ऐसा लगता है कि पटकथा एक जगह से लिखी गई थी। जदयू के राजद में विलय के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इन दोनों दलों के विलय का कोई सवाल ही नहीं है। कुशवाहा ने यह भी कहा कि उनके भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के साथ व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं और उन्होंने उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जदयू भाजपा के करीब आ जाएगा। उन्होंने कहा, भाजपा के साथ हमारे वैचारिक मतभेद हैं और इसलिए हम एक साथ नहीं आ सकते।

मांझी ने भी बोला हमला
सियासी जानकारों के मुताबिक राजद को ये साफ लग गया है कि सुधाकर को सजा नहीं देने से महागठबंधन में बिखराव की स्थिति पैदा हो सकती है। राजद जीतन राम मांझी सहित जेडीयू नेताओं के गुस्से को ध्यान में रखते हुए सुधाकर को सियासी सजा देने जा रही है। आपको बता दें कि सुधाकर सिंह के बयान के बाद जेडीयू नेताओ के साथ महागठबंधन के साथी जीतन राम मांझी ने भी सुधाकर पर अपनी भड़ास निकाली थी। मांझी ने साफ कहा था कि गठबंधन इस तरह नहीं चलेगा। राजद को सुधाकर सिंह के खिलाफ एक्शन लेना ही होगा। सुधाकर सिंह के इस तरह के बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांझी ने इसी बहाने महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग करते हुए कहा था कि जीतनी जल्द हो सके कमेटी का गठन किया जाए। बहरहाल, सुधाकर सिंह के बयान को लेकर भले ही महागठबंधन में दरार की बात दोनों दलों के नेता नहीं मान रहे हों, लेकिन कई नेता यह जरूर कह रहे हैं कि गठबंधन के लिए यह सही नहीं है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि सिंह की तल्ख टिप्पणियां गांठ जरूर बना रही हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
जातीय गणना का फैसला एनडीए सरकार का

जातीय गणना का फैसला एनडीए सरकार का

बिहार में कड़ाके की ठंड, शीतलहर के बीच कई शहरों में घना कोहरा, 8वीं तक के स्कूल बंद

ठंड और शीतलहर के चलते पटना के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend