ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेशर्म रंग की राजनीति

UB India News by UB India News
January 8, 2023
in खास खबर, मनोरंजन, हास्य - व्यंग
0
बेशर्म रंग की राजनीति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हमें तो लूट लिया मिलके इश्क वालों ने.बेशर्म रंग कहां देखा दुनिया वालों ने.।’ ये इस गाने की निरी ‘मिसोजिनिस्टक सेक्सिस्ट’ लाइनें हैं। इससे पहले जो दो लाइनें गाई जाती हैं‚ वे शायद स्पेनिश में हैं‚ जो कहती दिखती है कि ‘आज की रात जिदंगी पूरी है.।’ जिस गाने की धुन के साथ इसे ‘फ्यूज’ किया गया है‚ वह १९५८ की फिल्म ‘अल हिलाल’ में कव्वाल इस्माइल आजाद और उनकी टीम की गाई कव्वाली है‚ जो इस प्रकार हैः ‘हमें तो लूट लिया मिलके हुस्न वालों ने/काले–काले बालों ने गोरे–गोरे गालों ने’–यहां सिर्फ ‘हुवालों की बेवफाई’ की शिकायत है ‘पठान’ वाली नंगई जरा भी नहीं।

यह गाना किसी छोटे ‘ऐश–जजीरे’ पर फिल्माया गया है‚ जिसके चारों ओर ‘बे वाच’ वाला समुद्र है‚ जिसमें नावें तैरती हैं। जजीरे पर बहुत सी सुंदरियां विविध रंगों की बिकिनियों में बालू पर धूप सेंकती हैं। गाने में कैमरा दीपिका पर फोकस्ड है। वह एक झूले पर ‘लॉन्ग बिकिनी’ में शरीर को सेक्सीले ढंग से तोडते–मरोडते हुए इस गाने को शुरू करती है‚ और दूर खडे शाहरुख खान को निहारती है। शाहरुख खान उर्फ ‘पठान’ धूप का चश्मा पहने दीपिका को देखता है‚ और अपने ‘सिक्स पेक ऐब्स’ दिखाता मुस्कुराता है। कैमरा फिर मटकती–थिरकती दीपिका पर आता है। गाने के दौरान तीन चार बार वह बिकिनी बदलती है। पीले और नीले काले रंग की बिकिनियों में ‘विपरीत रति’ एक्ट करती दिखती है‚ फिर भगवा रंग की लॉन्ग बिकिनी में‚ काला कोट पैंट पहने खडे शाहरुख से लिपटती हुई ‘सेक्स एक्ट’ करने का अभिनय करती है।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

बहुत से हिंदुओं को भगवा रंग की बिकिनी पहन कर ऐसा एक्ट करने पर आपत्ति है। उनको लगता है कि यह गाना हिंदुओं के लिए पवित्र रंग ‘भगवा’ को सेक्सोन्मादी रूप में दिखाकर उनकी भावनाओं को चोट पहुंचाता है। वे मानते हैं कि यही ‘बेशर्म रंग’ की राजनीति है। यह गाना ‘भगवा’ को भी ‘बेशर्म रंग’ बताता है! कुछ मानते हैं कि चूंकि हिंदू सहनशील हैं‚ इसलिए ये ऐसा अक्सर करते रहते हैं। अब हम भी सहने वाले नहीं और अगर फिल्म ऐसी ही रही तो हम उसे चलने भी नहीं देंगे.। यही चिह्नों की राजनीति है‚ जो बडी बारीक है। ‘पठान’ फिल्म के विरोध से उठे विवाद में ऐसे ही तर्क सामने आए हैं जिनके जवाब में फिल्म के पक्षधर कहते हैं कि यह ‘कला की आजादी’ पर आघात है‚ कि ‘जिसे देखना हो देखे‚ नहीं तो न देखे’ लेकिन फिल्म के ‘बॉयकाट’ की मांग क्योंॽ ऐसे पक्षधरों को समझना होगा कि पिछले बरसों में कुछ फिल्मों या विज्ञापनों के संदर्भ में कुछ हिंदू समूहों ने जो कुछ आपत्तियां की हैं‚ प्रदर्शन किए हैं‚ ‘बॉयकाट’ का नारा दिया है‚ सिनेमा हॉलों में तोडफोड तक की है‚ उसके कारण सिर्फ राजनीतिक न होकर सांस्कृतिक भी हैं। इसीलिए ‘कलात्मक आजादी’ का तर्क अब नहीं चलता दिखता।

ऐसे में कुछ कठिन सवाल पूछा जाना जरूरी है जैसे कि ऐसी फिल्में ही क्यों बनाई जाती हैं‚ जिनमें सेक्स के साथ–साथ प्रच्छन्न धार्मिक प्रतीकों का तडका भी होता हैॽ दोनों सवालों का जवाब हमारे बॉलीवुड के ‘खाडी कनेक्शन’ और ‘साझी कल्चर’ की अवधारणा में खोजा जा सकता है। सब जानते हैं कि बॉलीवुड की फिल्में शुरू से एक ‘हाइब्रिड कल्चर’ को बनाती–बेचती आई हैं‚ और इस तरह की ‘साझी कल्चर’ का सबसे बडÃा मारकेट खाडÃी देश हैं। लेकिन यह जमाना ‘ग्लोबल ‘ और ‘ऑनलाइन’ मारकेट का है‚ बल्कि ‘अस्मितामूलक राजनीति’ का भी है‚ जहां हर समुदाय अपने अस्मिता ‘चिह्नों’ को देखता–दिखाना चाहता है‚ ‘अन्य अस्मिताओं’ से चिढता है।

इसी से स्पष्ट है कि फिल्मों को देखने वाले ‘दर्शक समाज’ की नजरें तो बदल गई हैं जबकि बॉलीवुड नहीं बदला है। वह उसी पुराने तरीके से ‘हिंदू–मुस्लिम’ करता रहता है जबकि जमीन पर ‘साझी कल्चर’ की रोज ऐसी की तैसी होती नजर आती है‚ और उसकी जगह भी ‘एक्सक्लूसिव कल्चर’ लेने लगी है। ऐसे में फिल्म बनाने वाला अपने तरीके से फिल्म बनाकर धंधा करना चाहेगा तो दर्शक का अस्मितावादी नजरिया ‘चिह्नों की राजनीति’ को फौरन पकड लेगा और विवाद पैदा हो जाएगा। बॉलीवुड को समझना होगा कि आज का फिल्म दर्शक पुराना ‘भोलभाला’ दर्शक नहीं है‚ बल्कि ‘अस्मितावादी’ हो चुका है जबकि बॉलीवुड नहीं बदला है। आज का दर्शक फिल्मों के ‘चिह्नों’ को पढता है‚ और जरा भी इधर–उधर होने पर हल्ला मचाने लगता है। जब दर्शक बदल जाते हैं‚ तो नाटक को भी बदलना होता है। इसलिए अब बॉलीवुड को भी बदलना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
नेहरू की राह पर मोदी……….

नेहरू की राह पर मोदी..........

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार…….

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend