ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ये लो कर लो बात ………..

UB India News by UB India News
January 7, 2023
in अध्यात्म, खास खबर, हास्य - व्यंग
0
ये लो कर लो बात ………..

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ये लो कर लो बात। अब तो अमित शाह जी ने राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख भी बता दी। न एक दिन पहले और न एक दिन बाद‚ 1 जनवरी 2024 को होगा मस्जिद की जगह वाले राम मंदिर का उद्घाटन। पर विरोधियों को तो शाह जी–मोदी जी की निकाली तारीख में भी मीन–मेख निकालने से मतलब है। और कुछ नहीं मिला तो कह रहे हैं कि 1 जनवरी ही क्योंॽ ईसाई कैलेंड़र की न सही‚ पर यह कम–से–कम देसी कैलेंडर की तारीख तो हरगिज नहीं है। ॥ नाम आत्मनिर्भरता का और काम रामलला से परदेसी कैलेंडर की तारीख का इंतजार कराने का–यह कैसी रामभक्ति है भाई! बाबरी मस्जिद का ध्वंस न सही‚ मंदिर का उद्घाटन तो देसी पंचांग से करा लेते! पर शाह साहब न विरोधियों के देसी पंचांग प्रेम के धोखे में आने वाले हैं‚ न आत्मनिर्भरता की उनकी दुहाई से‚ न राम मंदिर के उद्घाटन के तयशुदा प्रोग्राम से टस से मस होने वाले हैं। मंदिर का उद्घाटन तो १ जनवरी को ही होगा–नये साल में‚ राम लला के लिए नया भवन। वह भी छोटा–मोटा नहीं एकदम गगनचुंबी। छत के रास्ते स्वर्ग लोक में सीधे आने–जाने की सुविधा। और भगवा पार्टी के लिए फिर से दिल्ली की गद्दी पाने की सुविधा। और पब्लिक के लिए भी‚ अपना परलोक बनाने वालों को गद्दी देने की सुविधा। बेचारों का यह लोक तो बिगड़ गया। न करने को काम‚ न खरचने को दाम। अब इस लोक का तो कुछ नहीं हो सकता। कम–से–कम परलोक ही बना लें। यहां रोटी न सही‚ कम–से–कम परलोक में तो घी–दूध की नदियों में डुबकी लगाने का टिकट बनवा लें। यानी मंदिर भले रामलला का ही हो‚ पर नये साल का गिफ्ट‚ इंसान से लेकर भगवान तक सब के लिए। जो बात पहली जनवरी में है‚ किसी रामनवमी वगैरह में वो वाली बात कहां! सॉरी! मथुरा और बनारस की मस्जिद वाले‚ २०२४ के हैप्पी न्यू ईयर पर भी‚ शाह जी–मोदी जी से किसी गिफ्ट की उम्मीद नहीं रखें। राम मंदिर चालू हो जाएगा‚ तो यह सिलसिला रुक थोड़े ही जाएगा। तब मथुरा और बनारस का नंबर आएगा। उसके बाद औरों का। जब तक चुनाव आते रहेंगे‚ भगवाई मस्जिदों वगैरह पर मंदिर बनवाते रहेंगे। मंदिरों का विकास ही तो असली विकास है। शरीर की सेवा वाला विकास भी कोई विकास है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
राज्य में जाति आधारित गणना आज से शुरू ,पहले चरण में मकान-परिवार की गिनती; दूसरे में जाति और व्यवसाय

राज्य में जाति आधारित गणना आज से शुरू ,पहले चरण में मकान-परिवार की गिनती; दूसरे में जाति और व्यवसाय

नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तीसरे दिन वैशाली पहुंचे साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद

नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तीसरे दिन वैशाली पहुंचे साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend