2022 निकल लिया‚ कोरोना भी निकल लिया था‚ ऐसा माना जा रहा था‚ पर कोरोना को एक्सटेंशन जैसा कुछ मिल गया है चीन में। चीनी भारत में घुसपैठ मचाते रहे इसकी एक वजह यह भी साफ हुई कि वह भारत में वैक्सीन लगवाने घुसते हैं‚ उन्हे चाईनीज वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस ना फैला‚ क्योंकि पाकिस्तानियों से कोरोना वायरस भी डर गया‚ विदेश से जो भी कोई आता है‚ उससे सबसे पहले पाकिस्तानी यही पूछते हैं कि बताओ क्या लाए‚ कितने डॉलर लाए। इस तरह के पाकिस्तानी सवाल सुनकर कोरोना वायरस को बेहोशी आ गई‚ और फिर उसने पाकिस्तान जाना बंद कर दिया।
चीन का शक्ति कपूर–चीन पूरे साल ताइवान से ऐसा सलूक करता रहा है‚ जैसे पुरानी हिंदी फिल्मों के सुपर लफंगे शक्ति कपूर हीरोइनों के साथ करते थे–जोर जबरदस्ती। हीरोइन कहती रहती थी–चल भाग लफंगे और शक्ति कपूर कहते रहते थे–आऊ‚ आऊ। शक्ति कपूर की विकट धुनाई हुआ करती थी फिल्म में। चीन का देर–सबेर शक्ति कपूर ही होना है। क्रिकेट का मार्गदर्शक मंडल–श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टी २० टीम में विराट कोहली भी नहीं हैं और रोहित शर्मा भी नहीं हैं। ये कहां होंगे‚ टी २० क्रिकेट का मार्गदर्शक मंडल तैयार हो रहा है क्या। पर हर किस्म के क्रिकेट के मार्गदर्शक मंडल अकेले सुनील गावस्कर हैं। तो गावस्कर के सामने विराट कोहली और रोहित शर्मा जूनियर मार्गदर्शक मंडल होंगे क्या। सुनील गावस्कर जिस मंडल में हों‚ वहां वह अकेले ही होते हैं‚ किसी और की जगह ना होती।
कान्फीडेंस–कान्फीडेंस की सीख पाकिस्तान ने दी पूरे साल। आलू खरीदने के पैसे ना बचे पाकिस्तान के पास‚ पर एटम बम की बातें कीं। मेथी खरीदने के लिए भी उधारी कोई ना दे रहा है‚ पर मिसाइल की बातें कीं। अब पाकिस्तान को अफगानिस्तान से तालिबान आकर पीट रहे हैं तालिबान के पास एटम बम नहीं हैं। पाकिस्तान ने कहा कि यह उसूल की बात है कि वह भारत जैसी एटमी ताकत के आगे घुटने नहीं टेकेंगे‚ हां गैर एटमी ताकत तालिबान के हाथों पिटने के वो हमेशा हाजिर हैं। पाकिस्तान में गधों और आतंकियों की तादाद में तेज इजाफा हुआ‚ इसलिए इनका भरपूर निर्यात पाकिस्तान ने किया।2022 निकल लिया‚ कोरोना भी निकल लिया था







