ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कड़ाके की ठंड, शीतलहर के बीच कई शहरों में घना कोहरा, 8वीं तक के स्कूल बंद

UB India News by UB India News
January 3, 2023
in Lokshbha2024, पटना, शिक्षा
0
बिहार में कड़ाके की ठंड, शीतलहर के बीच कई शहरों में घना कोहरा, 8वीं तक के स्कूल बंद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कड़ाके की ठंड (Bihar Weather Forecast) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। सोमवार तड़के घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित रहा। ज्यादातर इलाकों में सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी प्रभावित रही। रविवार को भी कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते पटना एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट कैंसिल कर दी गई, वहीं 7 फ्लाइट देरी (Bihar Weather) से पहुंचीं। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना शहर में प्रदूषण लेवल उच्च स्तर पर रहा। 5 जनवरी तक ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। वहीं शीतलहर के चलते राज्य में 8वीं तक के स्कूल बंद (Bihar School Close News) कर दिए गए हैं।

शीतलहर के चलते नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 7 तक बंद
बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में नर्सरी से आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह के जारी आदेश के अनुसार, सरकारी और प्राइवेट स्कूल, दोनों बंद रहेंगे। पटना समेत पूरे बिहार में पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। यही नहीं, कई जिलों में शीतलहर का भी प्रकोप जारी है। इसी को देखते हुए स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

पहले 31 दिसंबर तक स्कूल बंद करने का था आदेश

दरअसल, ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 31 दिसंबर तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन ठंड को देखते हुए एक बार फिर से छुट्टियों को और बढ़ाया जा रहा है। दूसरी ओर मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। राजधानी पटना में सर्द हवा चलने से सिहरन बढ़ गई है।

नवादा में भी स्कूल बंद करने के आदेश

उधर, नवादा जिले में भी भीषण ठंड को देखते हुए फिर से स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। जिला अधिकारी उदिता सिंह के आदेशानुसार, एक जनवरी से 7 जनवरी तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति जारी रहेगा। बता दें कि नवादा में सुबह से ही कोहरा छाया रहता है। शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है।

छपरा और सिवान में भी बंद रहेंगे स्कूल

दूसरी ओर बिहार के सारण जिले में भी स्कूल बंद करने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार,ठंड को देखते हुए सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस बाबत सारण डीएम ने आदेश जारी किया है। वहीं, सिवान में भी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

अगले तीन दिन घने कोहरे का पूर्वानुमान
पटना मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सूबे में कड़ाके की ठंड तो पड़ ही रही है। इस बीच अगले तीन दिनों तक घना कोहरा रहेगा। दिन में सूरज निकलेंगे लेकिन उनके दर्शन देर से होंगे। पटना मौसम विभाग ने राज्य में घने कोहरे का अलर्ट है, ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को खास ध्यान रखने की बात कही गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोहरे और कम विजिबिलिटी की वजह से हादसे की संभावना बनी रहती है।

किशनगंज में रहा सबसे अधिकतम तापमान
बिहार में रविवार को अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो किशनगंज में पारा सबसे ज्यादा रहा। यहां अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सिवान में 22, पूर्वी चंपारण 22.5, मुजफ्फरपुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना में दिन का तापमान 19.2 डिग्री, गया में 22, बेगूसराय में 22.2, नवादा में भी 22.2, रोहतास में 22.8, औरंगाबाद में 18.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
दिल्ली के कंझावला में कार से लड़की को घसीटकर मारा, पुलिस का एक्शन तेज़

दिल्ली के कंझावला में कार से लड़की को घसीटकर मारा, पुलिस का एक्शन तेज़

राम मंदिर की तरह कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह को मुद्दा क्यों नहीं बनाना चाहती है बीजेपी?

राम मंदिर की तरह कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह को मुद्दा क्यों नहीं बनाना चाहती है बीजेपी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend