ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिक्किम: सेना का ट्रक खाई में गिरने से 3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद

UB India News by UB India News
December 24, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, सेना
0
सिक्किम: सेना का ट्रक खाई में गिरने से 3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सिक्किम में शुक्रवार को सेना की गाड़ी बड़े हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में सेना के 3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद हो गए हैं। घटना उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले में शामिल था। काफिला चत्तेन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर खड़ी ढलान पर फिसल गया। तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों और 13 जवानों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है।

सेना ने जारी किया बयान

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

सेना के अनुसार, यह ट्रक एक तीव्र मोड़ पर मुड़ते समय गहरी खाई में गिर गया। सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के 16 बहादुर कर्मियों की जान चली गई।’’ उसने कहा कि तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है। सेना ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों और 13 जवानों की दुर्घटना में जान चली गई। भारतीय सेना दुख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।’’

road accident

खाई में गिरा सेना का ट्रक

रक्षा मंत्री ने जताया शोक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह सैनिकों की मृत्यु से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए अत्यंत कृतज्ञ है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

Next Post
भारत में फिर लौटेगा लॉकडाउन? मोदी सरकार ने लिए तीन बड़े फैसले

भारत में फिर लौटेगा लॉकडाउन? मोदी सरकार ने लिए तीन बड़े फैसले

ठंड़ से मौत शर्मनाक……..

ठंड़ से मौत शर्मनाक........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend