ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के नए डीजीपी बने आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी

UB India News by UB India News
December 21, 2022
in खास खबर, पटना
0
बिहार के नए डीजीपी बने आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल कल (19 दिसंबर) को खत्म हो रहा है। बता दें कि भट्टी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के डीजी पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। भट्टी मूल रूप से पंजाब के हैं लेकिन बिहार कैडर होने की वजह से उन्होंने राज्य में क्राइम को कम करने के लिए काफी काम किया है।

बिहार में कड़क अधिकारी की छवि

बिहार में भट्टी की छवि एक कड़क अधिकारी की है। कहा जाता है कि उन्होंने शहाबुद्दीन, प्रभुनाथ सिंह, दिलीप कुमार सिंह जैसे बाहुबलियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान बिना किसी हिचकिचाहट के काम किया था। उन्हें सीवान में डीआईजी के तौर पर काम करने का भी मौका मिला। भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत 2 बार सीबीआई में भी रहे हैं और उन्होंने एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में चीफ विजिलेंस ऑफिसर (CVO) के रूम में भी सेवाएं दी हैं।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन को गिरफ्तार करने की जो विशेष गुप्त योजना बनी थी, उसे आरएस भट्टी ने ही अंजाम दिया था। साल 2005 में विधानसभा चुनाव के वक्त विशेष तौर पर उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बिहार लाया गया था। सीवान एसपी के रूप में 5 नवंबर 2005 को आरएस भट्टी की ओर से शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी महिला इंस्पेक्टर गौरी कुमारी को सौंपी थी। गौरी ने शहाबुद्दीन को दिल्ली वाले आवास से गिरफ्तार किया था। उस वक्त एसपी भट्टी सीवान में बैठकर पूरे ऑपरेशन को ऑपरेट कर रहे थे। उसके बाद इन्हें सीवान में डीआईजी के रूप में पदभार सौंपा गया था।

बिहार में वर्तमान में डीजी रैंक के 11 अफसर हैं। इनमें से छह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राज्य में आए हुए हैं। केंद्र सरकार की ओर से तीन नामों का चयन कर सूची बिहार सरकार के गृह विभाग को भेजी गई थी। इन्हीं तीन नामों से एक को बिहार के डीजीपी के लिए चुनना था। राज्य सरकार की ओर नए डीजीपी के रूप में आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को चुना गया।

बिहार में जहरीली शराब बिक्री के मामले ने तूल पकड़ा

बिहार में इस समय जहरीली शराब की खुलेआम बिक्री के मामले ने तूल पकड़ रखा है। आज फिर जहरीली शराब की वजह से लोग बीमार हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अब तक जहरीली शराब पीने की वजह से 72 लोगों की जान जा चुकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
बिहार विधान मंडल शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा

बिहार विधान मंडल शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा

जहरीली शराब तलाशने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी घायल

जहरीली शराब तलाशने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend