ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी

UB India News by UB India News
December 21, 2022
in खास खबर, जिलावार
0
बिहार नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में राज्य की 156 नगर निकायों में आज 18 दिसंबर रविवार को वोट डाले जा रहे है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में औरंगाबाद, मंगेर, बक्सर, कैमूर जिले सहित 68 नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों में के लिए वोट डाले जा रहे है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

शहरी नगर निकाय चुनाव के लिए फर्स्ट फेज की वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। पहले फेज में 156 नगर पालिका के लिए वोटिंग हो रही है। इसमें 52 लाख 60 हजार वोटर्स 21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। केवल गया के इमामगंज में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

सहरसा में वोट गिराने के दौरान 55 साल के शख्स को आया हार्ट अटैक, मौत

सहरसा नगर पंचायत के बरियाही मदरसा बूथ संख्या 12 पर 55 वर्षीय मोहम्मद अख्तर की वोट गिराने के दौरान मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक आना बताया गया है। मृतक के पुत्र मोहम्मद शकील ने बताया कि मेरे अब्बू वोट गिराने गए थे। बूथ पर ही उनको चक्कर आ गया और बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर गए। हमलोग बेहोशी की हालत में ही उन्हें सहरसा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। वहीं परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के शव के साथ उनके परिजन।
मृतक के शव के साथ उनके परिजन।

मुजफ्फरपुर के बरूराज में प्रत्याशी की मौत

मुजफ्फरपुर के बरूराज में 18 वार्ड के जगह 17 वार्ड में वोटिंग हो रही है। वार्ड 9 के उम्मीदवार की देर रात मौत हो गई थी। वो अचानक बेहोश हो गए थे। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वार्ड 9 में अब दूसरी तारीख पर मतदान होगा।

पूर्णिया के कसबा स्थित नगर परिषद चुनाव में प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 11 पर एक मुख्य पार्षद के ईवीएम बटन के सामने इंक लगाया गया है। मतदाता को आकर्षित करने का आरोप लगाया जा रहा है।

मधेपुरा में चुनाव के दौरान मारपीट

मधेपुरा में हो रहे नगर निकाय चुनाव के बीच मुख्य पार्षद पद के दो प्रत्याशी पति के बीच मारपीट का मामला सामने आ रहा है। सुबह हुई मारपीट की इस घटना में घायल एक प्रत्याशी का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मधेपुरा नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी पूनम देवी के पति डॉ. विजय कुमार विमल और कविता कुमारी शाह के पति अमोल कुमार के बीच जमकर मारपीट हुई है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

फर्स्ट फेज में 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत में वोटिंग हो रही है। वार्ड पार्षद के 3346 पदों के लिए 17647 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं मुख्य पार्षद के 156 पदों के लिए 1943 और उप मुख्य पार्षद के 156 पदों के लिए 1697 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के लिए 20 दिसंबर को मतगणना होगी।

समस्तीपुर जिले के चार नगर परिषद और एक नगर पंचायत में चुनाव शुरू हो गया है। कड़ाके की ठंड के बावजूद मतदाता बूथ तक पहुंचने लगे है। समस्तीपुर जिले के रोसरा नगर परिषद के अलावा पटोरी, दलसिंहसराय, रोसरा, तथा सरायरंजन नगर पंचायत में मतदान शुरू हो गया है।

बक्सर में 7 बजे से मॉक पोल के बाद कड़े सुरक्षा के साथ वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान से पहले जिले अंतरराजीय और अंतरजिला की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

मुंगेर में वोटर अपनी बारी का इंतजार करते हुए।
मुंगेर में वोटर अपनी बारी का इंतजार करते हुए।

फर्जी वोटर्स को रोकने के लिए इस बार रखे जाएंगे डिजिटल रिकॉर्ड

फर्जी वोटरों को रोकने के लिए इस बार वोटर्स के डिजिटल रिकॉर्ड भी रखे जाएंगे इसके लिए फेस रिकोग्लाइजेशन सिस्टम (एफआरसी) एप की मदद ली जाएगी। इससे मतदाताओं के फोटो के साथ प्रत्येक बूथ पर डिजिटल रिकार्ड रहेगा, जिससे मतदान कर्मी ईपिक नंबर डालकर पूरी जानकारी हासिल कर सकता है।

इसे लेकर मतदान कर्मचारियों की पटना में ट्रेनिंग भी दी गई है। मतदान कर्मियों के मोबाइल एप पर मतदाताओं का पूरा विवरण रहेगा। डिजिटल रिकार्ड में मतदाता का नाम, पिता का नाम, पता, ईपिक नंबर आदि का विवरण रहेगा।

मतदान केंद्र तंबाकू मुक्त घोषित, पकड़े जाने पर 200 रुपए का जुर्माना

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी बूथों वो मतगणना केन्द्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया है। सभी डीएम को निर्देश जारी कर कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में राज्य तंबाकू समन्वय समिति, स्वास्थ्य विभाग की बैठक में सभी सरकार कार्यालयों तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित करने का भी प्रस्ताव है। पकड़े जाने पर 200 रु का जुर्माना या छह माह जेल अथवा दोनों दंड के प्रावधान है।

दानापुर, खगौल, फुलवारी शरीफ समेत जिले के 10 नगर परिषद और दो नगर पंचायत के 776 बूथ पर रविवार की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इसमें नगर परिषद संपतचक, मसौढ़ी, बाढ़, खगौल, दानापुर निजामत, मोकामा, फुलवारी शरीफ, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहटा और नगर पंचायत पालीगंज, पुनपुन शामिल है।

इन नगर निकायों में 12 मुख्य पार्षद, 12 उप मुख्य पार्षद, 327 पर्षद पद के लिए चुनाव मैदान में 154 मुख्य पार्षद, 137 उप मुख्य पार्षद और 1513 पार्षद उम्मीदवार खड़े है। इनके भाग्य का फैसला 10 घंटे में 6,25,836 मतदाता वोटिंग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,27,775 और महिला मतदाताओं की संख्या 2,98,042 है। मतगणना 20 दिसंबर को होगी।

42 बूथ से लाइव वेबकास्टिंग की तैयारी, ड्रोन से असामाजिक तत्वों की होगी निगरानी
मतदान के दौरान सुरक्षा व विधि व्यवस्था के लिए 2000 मजिस्ट्रेट के साथ 5000 पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा ड्रोन से निगरानी की जाएगी। वहीं, 42 बूथ से लाइव वेबकास्टिंग होगी। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने, असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कमजोर वर्ग के मतदाताओं के इलाके में भ्रमणशील रहकर भय मुक्त वातावरण कायम रखने का निर्देश दिया है।

प्रत्येक मतदाता को तीन मतदान की अनुमति
मतदान केंद्र पर आने वाले वोटर को तीन ईवीएम में मतदान की अनुमति मिलेगी। यानी एक वोटर को वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद का मतदान कर बाहर निकलेंगे। ऐसा पहली बार होगा। अबतक केवल पार्षद पद के लिए वोटिंग होती थी। पार्षद ही बहुमत से मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पद का चुनाव करते थे। इश बार मैदान में 154 मुख्य पार्षद, 137 उप मुख्य पार्षद और 1513 पार्षद खड़े हैं। सुबह 7 बजे से शुरू होगा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
बिहार के नए डीजीपी बने आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी

बिहार के नए डीजीपी बने आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी

बिहार विधान मंडल शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा

बिहार विधान मंडल शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend