ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्तब्धकारी घटना………..

UB India News by UB India News
December 16, 2022
in खास खबर, दिल्ली, दुर्घटना, संपादकीय
0
स्तब्धकारी घटना………..

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी दिल्ली में स्कूल जा रही छात्रा पर दिनदहाड़े एसिड से किया गया हमला जितना स्तब्धकारी है‚ उतना ही डरावना और घिनौना भी है। लेकिन सबसे सुरक्षित माने जाने वाली राजधानी दिल्ली‚ ७५ साल का परिपक्व लोकतंत्र और बेटी बचाओ‚ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करने वाला आजाद भारत का वीभत्स लेकिन वास्तविक परिदृश्य है। घटना पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके की है। १२वीं की छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ बुधवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी‚ तभी अचानक सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंका और फरार हो गए। छात्रा का चेहरा झुलस गया। आंख भी प्रभावित हुई। डॉक्टरों का कहना है कि पीडि़ता आठ फीसद झुलस गई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। दिल्ली में महिलाओं पर एसिड फेंके जाने की घटना कोई नई नहीं है। एनसीआरबी के अनुसार दिल्ली में २०१८–२१ के बीच करीब ३२ ऐसे मामले सामने आए जिनमें प्रतिशोध लेने के लिए या सबक सिखाने के लिए महिलाओं पर तेजाब फेंके गए। छात्रा पर हुए हमले की घटना से एक बार फिर यह सवाल महkवपूर्ण हो गया है कि जब शहर में तेजाब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है तब अपराधियों को तेजाब कहां से मिल जाती हैॽ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि भारत में अपराध को रोकने के लिए बहुत सारे कानून हैं लेकिन इन कानूनों का ईमानदारी से पालन नहीं होता। इसलिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल बेहिचक कहती हैं कि बाजार में एसिड़ खरीदना उतना ही आसान है जितना सब्जियां खरीदना। उन्होंने एसिड़ की खुदरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपनी सिफारिश दोहराई है। देखा गया है कि आम तौर पर नाबालिग लड़कियों पर ही एसिड़ हमले के ज्यादातर मामले होते हैं क्योंकि छेड़खानी या किसी तरह की धमकी के मामलों को नाबालिग लड़कियां अपने अभिभावकों से छुपा लेती हैं। स्कूलों में इस तरह के प्रशिक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए कि लड़कियां घर– परिवार और स्कूल में निडर होकर अपनी बात रख सकें। केंद्र और सभी राज्य सरकारों को इस घटना को चेतावनी के रूप में लेना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
जहरीली शराब का कहर

जहरीली शराब का कहर

वंशवाद का दक्षिणायन……..

वंशवाद का दक्षिणायन........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend