ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेलुगु प्रोडक्शन कंपनी मैथ्री के कई ठिकानों पर छापेमारी

UB India News by UB India News
December 14, 2022
in Lokshbha2024, मनोरंजन
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इनकम टैक्स विभाग ने सोमवार को ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा फिल्म बनाने वाली तेलुगु प्रोडक्शन कंपनी मैथ्री के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। IT अधिकारियों को शक है कि इस प्रोडक्शन कंपनी में कुछ NRI लोगों ने भी निवेश किया है।

इसी शक के आधार पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी के तीन मालिकों यलमंचिली रविशंकर, नवीन अर्नेनी और चेरुकुरी मोहन के आवास सहित 15 ठिकानों पर रेड डाली है जो शाम तक जारी है। मैथ्री फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले पुष्पा समेत रंगस्थलम और श्रीमंथुडु जैसी साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्में बन चुकी हैं।

RELATED POSTS

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

हैदराबाद के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश
रिपोर्ट्स के अनुसार IT टीम के अधिकारी अलग-अलग राज्यों से हैदराबाद पहुंचे थे। अधिकारी सोमवार सुबह मैथ्री फिल्म्स के ऑफिस पहुंच गए और छापेमारी शुरू कर दी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अफसरों को शक है कि मैथ्री फिल्म प्रोडक्शन में फॉरेन फंडिंग हुई है।

मैथ्री प्रोडक्शन बड़ी-बड़ी फिल्में बना चुकी है
मैथ्री प्रोडक्शन के बैनर तले कई बड़ी फिल्मों का प्रोडक्शन हो चुका है। मैथ्री प्रोडक्शन ने हाल ही में चिरंजीवी, बालकृष्ण, पवन कल्याण जैसे कई एक्टर्स को भारी फीस देकर बड़े प्रोजेक्ट्स साइन कराए हैं। साउथ के सुपर स्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भी इसी बैनर के तले 2023 में रिलीज होने वाली है।

पुष्पा द राइज दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 350 करोड़ का कलेक्शन किया था।
पुष्पा द राइज दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 350 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी पुष्पा पार्ट-1
मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले पुष्पा द राइज दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पुष्पा ने पूरी दुनिया में 350 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ये फिल्म ओरिजिनली तेलुगु में फिल्माई गई थी और बाद में इसे हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में डब कर दिया गया था। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जून, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

कुछ दिन पहले लाइगर के मेकर्स पर पड़ी थी ईडी की मार

लाइगर फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाध और प्रोड्यूसर चार्मी कौर को कुछ दिन पहले ईडी ने पूछताछ के लिए अपने ऑफिस बुलाया था। ईडी ने दोनों से उनकी आखिरी रिलीज फिल्म लाइगर की फंडिंग को लेकर पूछताछ की थी। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने दोनों से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी को शक था कि लाइगर फिल्म में विदेशी फंडिंग हुई है। इसी सिलसिले में फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को फिल्म के फाइनेंस की जानकारी देने के लिए बुलाया गया था।

अल्लू अर्जुन ने अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग आखिरकार शुरू कर दी है। फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच हाल ही में फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है फोटो में एक्टर के साथ फेमस सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेंक भी दिख रहे हैं। फोटो में सिनेमैटोग्राफर अल्लू अर्जुन को समझा रहे हैं, वहीं एक्टर उन्हें ध्यान से सुनते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

by UB India News
April 13, 2026
0

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम...

Next Post
मोदी से पहले राहुल और नीतीश में होगी टक्कर?

मोदी से पहले राहुल और नीतीश में होगी टक्कर?

CM सुक्खू ने विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं को लिया वापस, OPS भी करेंगे लागू

CM सुक्खू ने विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं को लिया वापस, OPS भी करेंगे लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend