ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

400 फीट गहरे बोरवेल में 40 घंटे से फंसा मासूम:रेस्क्यू टीम ने 45 फीट गड्ढा खोदा

UB India News by UB India News
December 9, 2022
in Lokshbha2024, दुर्घटना
0
400 फीट गहरे बोरवेल में 40 घंटे से फंसा मासूम:रेस्क्यू टीम ने 45 फीट गड्ढा खोदा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्यप्रदेश के बैतूल में बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे को 40 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका। बोर 400 फीट गहरा है। बच्चे को निकालने के लिए बोर के समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है, लेकिन लगातार पानी आने की वजह से गड्‌ढे की गहराई ज्यादा नहीं बढ़ाई जा सकी है। बोरवेल के समानांतर 45 फीट का गड्‌ढा खोदा जा चुका है। अब टनल बनाने का काम शुरू होगा।

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया की सुरंग बनाने का काम आड़े बोर की मशीन से किया जाएगा। यह मशीन जहां तक काम करती है, वहां तक मशीन से ही सुरंग बनेगी। बोर में बड़ी मशीनों का कंपन न हो इसलिए दूसरी मशीन लगाने का फैसला किया है। बालक को पहले सीएचसी आठनेर ले जाएंगे। वहां से आईसीयू शिफ्ट किया जाएगा, लेकिन फिलहाल अंदर से कोई रेस्पॉन्स नहीं आ रहा है।

RELATED POSTS

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

ADM श्यामेंद्र जायसवाल ने बताया कि बालक बोरवेल में 38 फीट नीचे फंसा है। हरदा, होशंगाबाद और बैतूल SDERF, NDRF के 125 से ज्यादा जवान मांडवी गांव में रेस्क्यू में जुटे हैं। जायसवाल ने बताया कि मासूम तन्मय को कब तक निकाला जा सकेगा, इसका कोई अंदाजा नहीं है। मासूम के मां-बाप उसकी सलामती के लिए घर में पूजा-प्रार्थना कर रहे हैं। बच्चे के स्कूल के साथी भी उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

गड्ढे में बार-बार पानी भर जाने की वजह काम प्रभावित हो रहा है। कड़े पत्थर और चट्‌टानों की वजह से भी खुदाई में उतनी तेजी नहीं आ पा रही है। होमगार्ड कमांडेंट एसआर अजमी ने बताया कि बच्चे तक पहुंचने के लिए 7 से 8 फीट सीधी सुरंग बनाई जाएगी। टनल बन जाने के बाद बच्चे को पैरों की तरफ से निकाला जाएगा। NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन ऑपरेट कर रही है। ब्लास्टिंग एक्सपर्ट से टनल बनाने पर चर्चा हुई है।

चार गांव के लोग मदद में जुटे
घटनास्थल मांडवी गांव के साथ-साथ आसपास के 4 गांव के लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। रेस्क्यू में जुटे 200 से अधिक लोगों के लिए निःशुल्क भोजन से लेकर सभी प्रकार की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा की जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन लगातार राहत कार्य में लगा है। लिहाजा हर स्तर पर मदद के लिए हम भी सहयोग दे रहे हैं। हमारी सिर्फ एक मंशा है कि तन्मय को हंसता-खेलता देखें।

खेत मालिक पर होगी FIR
ADM श्यामेंद्र जायसवाल ने बताया कि बच्चे को सकुशल बाहर निकालना प्राथमिकता है। इसके बाद खेत मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी। SDRF और NDRF की टीम लगातार बच्चे तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। खोदे जा रहे गड्‌ढे में बहुत ही हार्ड पत्थर आ रहे हैं, इसलिए उन्हें हटाने में परेशानी आ रही है। बच्चे ने मंगलवार शाम से कोई रिस्पॉन्स नहीं किया है।

बोरवेल के करीब ही 36 फीट गहरा गड्‌ढा खोद लिया गया। इसमें से पानी निकल रहा है। मोटर से पानी निकाला जा रहा है। इसके बाद सुरंग बनाने का काम किया जाएगा।
बोरवेल के करीब ही 36 फीट गहरा गड्‌ढा खोद लिया गया। इसमें से पानी निकल रहा है। मोटर से पानी निकाला जा रहा है। इसके बाद सुरंग बनाने का काम किया जाएगा।

पूरे मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रहे CM शिवराज ने कहा- प्रशासन को सभी जरूरी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को अधिकारियों ने CM को बताया कि NDRF-SDERF की टीम लगातार काम में जुटी है।

तन्मय की सलामती के लिए दुआओं का दौर
तन्मय की सलामती के लिए दुआओं का दौर भी चल रहा है। पूरे गांव मे लोग पूजा-अर्चना कर उसकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। तन्मय के साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने मांडवी के गायत्री मंदिर में गायत्री मंत्र का जाप किया।

तन्मय के साथ पढ़ने वाले स्कूल स्टूडेंट्स ने उसकी सलामती के लिए मांडवी के गायत्री मंदिर में गायत्री मंत्र का जाप किया।
तन्मय के साथ पढ़ने वाले स्कूल स्टूडेंट्स ने उसकी सलामती के लिए मांडवी के गायत्री मंदिर में गायत्री मंत्र का जाप किया।

बच्चा किसी भी प्रकार से हरकत नहीं कर रहा
रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों का कहना है कि पानी के रिसाव के कारण सुरंग बनाने के दौरान ज्यादा एहतियात रखना होगा। इसके लिए मशीनरी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस काम में एक्पीरियंस लोगों की एक टीम तैयार की गई है। टीम हल्की ड्रिल मशीन की मदद से सुरंग बनाने का काम करेगी। पानी का जमीन से लगातार रिसाव हो रहा है। ऐसे में दो पंप की मदद से पानी को बाहर निकालने का काम भी किया जा रहा है।

रेस्क्यू टीम के अफसर ने कहा- बच्चा किसी भी प्रकार से हरकत नहीं कर रहा है। हमारी कोशिश बच्चे तक जल्द से जल्द पहुंचने की है। बच्चे के हाथ ऊपर हैं। इस वजह से उसे खाने-पीने का कुछ भी सामान नहीं भेज सकते। बोरवेल में ऑक्सीजन दी जा रही है। बच्चे से आखिरी बार कल यानी मंगलवार शाम 5 बजे के करीब बात हुई थी। तब उसने कहा था- यहां बहुत अंधेरा है। मुझे डर लग रहा है। जल्दी बाहर निकालो।

6 साल का तन्मय दूसरी क्लास में पढ़ता है और खेलते-खेलते करीब बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा। तन्मय को रात में रस्सी से खींचा गया, लेकिन वो वापस गिर गया। बताया गया कि वह 38 फीट की गहराई पर फंसा है।
6 साल का तन्मय दूसरी क्लास में पढ़ता है और खेलते-खेलते करीब बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा। तन्मय को रात में रस्सी से खींचा गया, लेकिन वो वापस गिर गया। बताया गया कि वह 38 फीट की गहराई पर फंसा है।

सारंग बोले- गलती करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि पहली प्राथमिकता तन्मय को सकुशल बाहर निकालना है। बच्चे के गिरने के मामले की पूरी जांच की जाएगी। जिसकी भी गलती सामने आएगी, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

6 पोकलेन, 3 बुलडोजर खुदाई में लगे
कलेक्टर, SP सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। 6 पोकलेन, 3 बुलडोजर और ट्रैक्टर मिट्‌टी-मुरम को हटाने में लगे हैं। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बच्चा बोर में 38 फीट गहराई पर फंसा हुआ है। उसके ऊपर पानी की बूंदें टपक रही हैं। पत्थर के कारण खुदाई का काम बहुत धीरे हो रहा है।

कलेक्टर अमनबीर बैंस ने बताया कि बच्चे के हाथ में रस्सी बांधकर उसे ऊपर खींचने की कोशिश की गई, वो करीब 12 फीट ऊपर भी आ गया था, लेकिन इसी बीच रस्सी खुल गई और वो वहीं अटक गया।

खुदाई के दौरान पानी का जमीन से लगातार रिसाव हो रहा है। ऐसे में दो मोटर पंप की मदद से पानी को बाहर निकालने का काम भी किया जा रहा है।
खुदाई के दौरान पानी का जमीन से लगातार रिसाव हो रहा है। ऐसे में दो मोटर पंप की मदद से पानी को बाहर निकालने का काम भी किया जा रहा है।

बोरवेल के अंदर से आई थी बच्चे की आवाज
हादसा मंगलवार शाम बैतूल जिले के आठनेर के मांडवी गांव में करीब 5 बजे हुआ। 6 साल का तन्मय दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पड़ोसी के बोरवेल में गिर गया। आवाज लगाने पर बोरवेल के भीतर से बच्चे की आवाज आई। इस पर परिवार वालों ने तत्काल बैतूल और आठनेर पुलिस को सूचना दी।

तन्मय की 11 साल की बहन निधि साहू ने बताया, हम छुपन-छिपाई खेल रहे थे। भाई को कहा कि चलो अब घर चलते हैं। वो कूदकर आया। बोर के ऊपर बोरी थी। वो बोरी को पकड़कर रखा था, मैं जब तक पहुंची तो भाई नीचे चला गया। मां रितु साहू का कहना है कि वह 5 बजे के करीब गिरा। उसने आवाज भी दी। तब उसकी तेज सांस चल रही थी।

पिता से करवाई बच्चे की बात
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर, DIG, SP, कमिश्नर श्रीमन शुक्ला, तहसीलदार आठनेर समेत पुलिस-प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी भी पहुंच गए।

परिवार को बच्चे से बात करने को कहा गया। बच्चे के पिता ने उससे बात की। तन्मय दूसरी क्लास में पढ़ता है। पिता सुनील ने बताया कि 8 दिन पहले ही खेत पर उन्होंने 400 फीट गहरा बोर करवाया था। इसी बोर में उनका बेटा गिर गया है। ​​​​​​

तीन जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल के समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। पत्थर के कारण खुदाई का काम बहुत धीरे हो रहा है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी है।
तीन जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल के समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। पत्थर के कारण खुदाई का काम बहुत धीरे हो रहा है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी है।
बोरवेल के गड्ढे में गिरे तन्मय के लिए अंदर पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाई गई। उसका मूवमेंट चेक किया जाता रहा। उसके पिता से भी उसकी बात करवाई गई।
बोरवेल के गड्ढे में गिरे तन्मय के लिए अंदर पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाई गई। उसका मूवमेंट चेक किया जाता रहा। उसके पिता से भी उसकी बात करवाई गई।
बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। जमीन पथरीली होने के कारण खुदाई का काम धीरे चल रहा है।
बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। जमीन पथरीली होने के कारण खुदाई का काम धीरे चल रहा है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

Next Post
गुजरात में जश्न और हिमाचल में डर के साये में BJP, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

गुजरात में जश्न और हिमाचल में डर के साये में BJP, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा

कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend