ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा

UB India News by UB India News
December 10, 2022
in खास खबर, पटना, भाजपा, मुजफ्फरपुर
0
कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा ने राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन से कुढ़नी सीट छीन ली। इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने नीतीश कुमार की जदयू के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को ३‚६४५ मतों से पराजित कर दिया। नीतीश कुमार कुछ ही महीने पहले भाजपा से अलग होकर राजद के साथ गठबंधन कर महागठबंधन में शामिल हुए थे।
कुढ़नी सीट पर हुए कांटे के मुकाबले में गुप्ता को ७६‚६५३ मत प्राप्त हुए‚ जबकि कुशवाहा को ७३‚००८ वोट मिले। इस सीट पर जदयू के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा राज्य में सत्तारूढ महागठबंधन से चुनाव में उतरे थे‚ जिसमें राजद एक घटक है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के महागठबंधन ने कुढ़नी में करोड़़ों रुपये पानी की तरह बहाये‚ सारे हथकंड़े अपनाये‚ फिर भी वहां के मतदाजाओं ने भाजपा की जीत पक्की की। उन्होंने कहा कि चुनाव में लालू जी के नाम का भी उपयोग किया गया‚ उनके किड़नी ट्रांसप्लांट का विषय उठाकर भावनात्मक कार्ड़ खेला गया‚ मुख्यमंत्री ने भी कई सभाएं कीं और इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया‚ लेकिन उपचुनाव में अंततः भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं‚ भाजपा नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जबर्दस्त भरोसा व्यक्त किया है और चुनाव परिणाम महागठबंधन के मुंह पर तमाचा है। वहीं‚ जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने अपने ट्वीट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘क्या हार में‚ क्या जीत में’ की कुछ पंक्तियों के साथ अपने ट्वीट में कहा‚ ‘कुढ़नी के परिणाम से हमें बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है। पहली सीख–‘जनता हमारे हिसाब से नहीं बल्कि हमें जनता के हिसाब से चलना पड़़ेगा।’ इस सीट पर चुनाव कराने की जरूरत इसलिये हुई‚ क्योंकि राजद के वर्तमान विधायक अनिल कुमार सहनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
वर्ष २०२० में हुए चुनाव में सहनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के केदार गुप्ता को करीब ७०० वोटों से पराजित किया था।
केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) ७६‚६५३, मनोज सिंह कुशवाहा (जदयू) ७३‚००८
भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवाहा को ३‚६४५ मतों से हराया

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मना जश्न‚ बंटीं मिठाइयां

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत और गुजरात में फिर भाजपा की वापसी पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं इस जश्न में शरीक हुए विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने खासकर कुढनी विधानसभा की जनता ने महागठबंधन को धूल चटाने का काम किया है। विधानसभा के उपचुनाव में बिहार की सरकार ने शासन तंत्र का गलत उपयोग किया फिर भी कुढनी विधानसभा की जनता ने महागठबंधन को सबक सिखाने का काम किया है। गुजरात विधान सभा के चुनाव की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए विकास कार्यों की जीत है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा के चुनाव में बिहार की जनता भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाएगी। उन्होंने कहा कि एनडीए का मतलब भाजपा होता है। नीतीश कुमार के चेहरे की चमक अब खत्म हो गई। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक व कुढनी विधानसभा के प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि कुढनी की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर मुहर लगायी है। हम सभी उनके अरमानों को पूरा करेंगे। उन्होंने कुढनी की महान जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को सिरे से खारिज कर दिया है।

गुरुवार की सुबह से ही भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता चुनाव परिणाम को जानने के लिए उत्सुक दिखे। पार्टी कार्यकर्ताओं के मन के मुताबिक परिणाम आने के बाद कार्यालय में बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की‚ रंग–गुलाल लगाएं‚ पटाखे फोडे तथा एक–दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर कुढ़नी विधानसभा चुनाव के प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि कुढनी विधानसभा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को अपना समर्थन देकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया एवम नरेंद्र मोदी के विकास को मुहर लगायी है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा‚ प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी‚ राधा मोहन शर्मा‚ प्रदेश उपाध्यक्ष विधान पार्षद डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी‚ भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. संजीव चौरसिया‚ प्रदेश महामंत्री व विधान पार्षद देवेश कुमार‚ प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी‚ प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी ने कहा कि कुढनी विधानसभा की जनता ने विकास को मुहर लगायी है। जश्न में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया‚ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय‚ पूर्व मंत्री सीता सिन्हा ‚भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो‚ भाजपा के प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रिय‚ सजल झा‚ अमृता भूषण‚ पूनम शर्मा शीला प्रजापति‚ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
चुनावी जीत पर भाजपा नेताओं में उत्साह

चुनावी जीत पर भाजपा नेताओं में उत्साह

सबको कुछ–न–कुछ

सबको कुछ–न–कुछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend